अल्सरेटिव कोलाइटिस क्या है? जानें लक्षण और कारण

अल्सरेटिव कोलाइटिस आंतों से जुड़ी एक गंभीर समस्या है जो आगे चलकर कोलन कैंसर का कारण भी बन सकता है। आइए जानते हैं इसके कारण, लक्षण क्या होते हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-01-28, 17:30 IST
image

खराब जीवनशैली के कारण आंतों से जुड़ी कई तरह की समस्या देखने को मिल रही है, इनमें से एक है अल्सरेटिव कोलाइटिस, यह एक क्रोनिक बीमारी है,जिससे जीवन की गुणवत्ता प्रभावित होती है। आइए जानते हैं इसके लक्षण और कारण क्या होते हैं। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने एक्सपर्ट से बात की है। नई दिल्ली के पीएसआरआई अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर भूषण भोले इस बारे में जानकारी दे रहे हैं। (Dr. Bhushan Bhole, Senior Consultant - Liver transplant & G I Surgery, PSRI Hospital, New Delhi)

क्या है अल्सरेटिव कोलाइटिस?

ulcerative colitis cause

एक्सपर्ट बताते हैं कि अल्सरेटिव कोलाइटिस एक गंभीर समस्या है, जिसमें बड़ी आंत यानी कि कोलन में सूजन हो जाती है और अल्सर हो जाता है। इसे इन्फ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज के नाम से भी जाना जाता है। आमतौर पर यह बीमारी मलाशय को प्रभावित करती है। समय के साथ यह पूरे कोलन को भी प्रभावित कर सकती है। अल्सरेटिव कोलाइटिस छोटी आंतों को भी प्रभावित करता है। यह बीमारी किसी भी उम्र में शुरू हो सकती है। पहले तो यह धीरे-धीरे विकसित होती है, इसके बाद इसके लक्षण गंभीर होते हैं। इसके कारण इम्यूनिटी बुरी तरह से खराब हो जाती है। यह कोलन कैंसर का कारण भी बन सकता है। बीमारी का सटीक कारण अब तक मालूम नहीं है, लेकिन कुछ ऐसे कारण है जो इसकी विकास में भूमिका निभा सकते हैं।

अल्सरेटिव कोलाइटिस के कारण

  • डाइट
  • जेनेटिक म्यूटेशन
  • स्मोकिंग

यह भी पढ़ें-HMPV से घबराएं नहीं, डॉक्टर से जानें इससे बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं

अल्सरेटिव कोलाइटिस के लक्षण

ulcerative colitis reason

  • डायरिया
  • बेली पेन
  • बार बार मोशन पास करने की इच्छा
  • वजन कम होना
  • मलाशय से खून आना
  • बुखार होना
  • सीवर डिहाइड्रेशन
  • बोन लॉस


यह भी पढ़ें-5 कारणों से आपके पैरों में होता है दर्द

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP