महावारी के दिनों में अक्सर हमें यह डर रहता है कि कहीं पीरियड्स के दाग कपड़ों में, बेडशीट में न लग जाएं। बाजारों में ऐसे कई पैड्स उपलब्ध हैं जो यह दावा करते हैं कि उनसे ब्लड स्टेन नहीं लगते, लेकिन यह कितनी हकीकत है हम देख चुके हैं। इसी बीच बीते कुछ समय से पीरियड पैंटी का क्रेज महिलाओं में कितना बढ़ा है देखा जा सकता है। इस पीरियड पैंटी का भी यही दावा है कि इससे ब्लड स्टेन आपके कपड़ों को गंदा नहीं करेगा। जिस तरह बच्चों के लिए डायपर काम करता है, समझ लीजिए इसका काम भी वैसा ही है। जो किसी तरह की लीकेज भी नहीं होने देती है। लेकिन क्या यह फायदेमंद है? क्या इससे सच में ब्लड स्टेन नहीं लगता? और आखिर यह काम कैसे करती है? सभी सवालों के जवाब जानने के लिए इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
पीरियड पैंटी या अंडरवियर महिलाओं के लिए बनाई गई एक अपग्रेडेड पैंटी ही है, जिसे पीरियड्स के दौरान पहना जा सकता है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह ब्लड को अब्जॉर्ब कर लेती है, और दाग आपके कपड़ों पर नहीं लगते। इसे कुछ महिलाएं टैम्पोन, मेंस्ट्रुअल कप्स की जगह इस्तेमाल करती हैं, तो कुछ महिलाएं ज्यादा प्रोटेक्शन के तौर पर पहनती हैं।
पीरियड पैंटी ठीक वैसे ही होती है, जैसी आपकी बाकी की पैंटीज होती हैं। चूंकि यह तरल पदार्थ को अवशोषित (absorb) कर सकती है यही गुण इसे बाकी सामान्य पैंटीज से अलग बनाता है। इनके बीच में फैब्रिक की एक मोटी परत होती है। जो पीरियड स्टेन, टॉयलेट लीकेज को बाहर रिसने से रोक देती है। पैड्स या टैम्पोन के बिना भी इसे पहना जा सकता है। हालांकि इसका इस्तेमाल कैसे करना है यह आपके फ्लो पर निर्भर करता है। अपने फ्लो या कम्फर्ट के हिसाब से आप इसे चुन सकती हैं।
जैसा कि आपको बताया गया है कि यह आम पैंटी जैसी ही होती है, तो आप इसे बिल्कुल उसी तरह पहनें। इनके बीच विशेष तरह के कपड़ों से बना दोहरी परत का पैड होता है। वहीं इसमें एक स्ट्रिप भी दी जाती है, जिसमें दो पैड अलग से होते हैं। आप उन्हें अपने हिसाब से लगाकर या चाहें तो बिना लगाएं पहन सकती हैं। अगर आपको लीकेज या स्टेन का डर है तो पैड, टैम्पोन और मेंस्ट्रुअल कप के बाद इसे पहनें। इसे पहनकर आप अपने सारे काम बिना किसी डर या चिंता के कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :जानें पीरियड्स क्या होते हैं और क्यों होते हैं?
जी हां, बिल्कुल। आप इसे धो सकती हैं। लेकिन पहले इसे ठंडे पानी के नीचे रख दें और इससे स्टेन निकलने दें। ब्लड स्टेन जब निकल जाएं तो इसे अपने बाकी कपड़ों के साथ कोल्ड वॉश करें। इसे धूप में सुखाकर वापस इस्तेमाल किया जा सकता है। बस इतना ध्यान रखें कि इसे गर्म पानी में न धोएं। इससे स्टेन फैब्रिक में ही जम सकता है।
इसे भी पढ़ें :पीरियड्स के दौरान कैसे बनाएं रखें 'Menstrual Hygiene'
हर महिला का फ्लो अलग होता है। किसी का बहुत हैवी होता है, किसी का हल्का। जब इस पीरियड पैंटी के इतने फायदे हैं तो क्या हम कह सकते हैं कि यह सैनिटरी पैड्स को रिप्लेस कर सकती है? जी हां, बिल्कुल।इसके कपड़े को डिजाइन करने के लिए जिस विशेष तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, उसके अनुसार यह टैम्पोन से ज्यादा ब्लड को भी अवशोषित कर सकती है, इसलिए इसके साथ पैड्स पहनने की जरूरत नहीं है। इसे आमतौर पर महिलाएं बिना पैड्स या फिर एक्सट्रा प्रोटेक्शन के लिए टैम्पोन और कप्स के साथ पहनना पसंद करती हैं।
यह पैंटीज थोड़ी मंहगी हो सकती हैं, लेकिन अब तक इनके ऐसे कोई नुकसान नहीं देखे गए हैं। एक महिला को पीरियड के दौरान जो भी डर सताते हैं, यह उनका एकमात्र सॉल्यून हो सकती है। हर घंटे पैड बदलने की दिक्कत, उससे होने वाली बीमारियों से बचने के लिए बेहतर है कि पीरियड पैंटी का इस्तेमाल किया जाए। आप अगर इसका इस्तेमाल कर चुकी हैं, तो हमें फेसबुक पेज के जरिए जरूर बताएं। ऐसी अन्य दिलचस्प जानकारियों के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit : freepik images and amazon.in
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।