herzindagi
image

क्या आपको लिवर डैमेज की ये 3 स्टेज पता हैं? पहली के लक्षण नजर आने पर ही हो जाएं सावधान वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

Liver Damage Ke Lakshan: लिवर के पूरी तरह खराब होने के बाद इसका वापिस ठीक होना बहुत मुश्किल है और ऐसे मामलों पर बात जान पर भी बन जाती है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि आपका लिवर एकदम से खराब नहीं होता है बल्कि यह धीरे-धीरे डैमेज होता है। क्या आपको लिवर डैमेज की ये 3 स्टेज पता हैं?
Editorial
Updated:- 2025-07-05, 12:34 IST

हमारी बॉडी के सही तरह से फंक्शन करने के लिए शरीर के सभी अंगों का सही से काम करना जरूरी है। दिल, किडनी, लिवर और ब्रेन समेत शरीर के अलग-अलग ऑर्गन्स का अलग-अलग काम है। लिवर हमारे शरीर के जरूरी अंगों में से एक है। इसे शरीर का पॉवरहाउस कहा जाता है। शरीर को डिटॉक्स करने से लेकर पाचन में सहायता करने तक, लिवर के कई काम हैं और ऐसे में इसका हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। आजकल लिवर के खराब होने के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या लिवर अचानक से खराब हो जाता है..क्या लिवर डैमेज होने के बाद ही इसका पता चलता है, अगर आपके मन में भी ये सवाल हैं, तो बता दें कि लिवर अचानक से डैमेज नहीं होता है। इसमें खराबी होने की शुरुआत होते ही इसके लक्षण नजर आने लगते हैं। लिवर डैमेज की क्या स्टेज हैं और कैसे पहली ही स्टेज में आपको इसके लक्षणों को पहचान लेना चाहिए वरना मुश्किल खड़ी हो सकती है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

लिवर डैमेज की स्टेज और इनके लक्षणों के बारे में जानिए

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • एक्सपर्ट का कहना है कि लिवर, शरीर को डिटॉक्स करने के लिए दिन-रात काम करता है। यह पाचन में मदद करता है, हार्मोन्स को बैलेंस करता है और शरीर में टॉक्सिन्स को बाहर निकालता हैं। लेकिन, जब इस पर अधिक दबाव होता है और यह खराब होने लगता है, तो इसके लक्षण नजर आते हैं।
  • लिवर डैमेज की शुरुआत फैटी लिवर या हेपेटाइटिस से होती है। यह पहला अलार्म है कि आपको सचेत हो जाना चाहिए। इसमें लिवर की सेल्स में सूजन आ जाती है या वे फैट से भर जाती हैं।
  • इसके पीछे खराब डाइट, एल्कोहल और इंफेक्शन जैसे कारण हो सकते हैं। अगर इसका इलाज शुरू में ही किया जाए, तो इसके लक्षणों को रिवर्स किया जा सकता है।
  • अगर लंबे समय तक इंफ्लेमेशन बना रहता है, तो इसकी वजह से टिश्यूज में स्कार होने लगते हैं। इस स्टेज पर लिवर के काम करने की क्षमता पर भी असर होने लगता है।

यह भी पढ़ें- रात में शरीर में नजर आएं ये लक्षण तो समझ लीजिए फैटी हो गया है आपका लिवर

fatty liver home remedy

  • जब लिवर में होने वाले ये जख्म बढ़ जाते हैं और लिवर डैमेज अधिक हो जाता है, तो इसे लिवर सिरोसिस कहा जाता है। यह तीसरी स्टेज है और इसमें लिवर के फंक्शन और संरचना पर असर होता है।
  • चौथी स्टेज में डैमेज लिवर में सेल्स की ग्रोथ बढ़ने लगती है और लिवर कैंसर हो जाता है। ऐसा आमतौर पर लिवर सिरोसिस के कई सालों बाद होता है।
  • आखिरी स्टेज यानी लिवर फेलियर में लिवर में किसी भी काम को करने की क्षमता नहीं रहती है। यहां व्यक्ति को ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है।

 

 

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं फैटी लिवर कब तक नॉर्मल होता है और कब आपको जाना चाहिए डॉक्टर के पास?

 

लिवर की खराबी के शुरुआती लक्षणों को पहचानना जरूरी है। इसमें देर करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
भूख न लगना, वजन कम होना, थकान, पेट के ऊपरी भाग में दर्द और सूजन लिवर की खराबी के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।