herzindagi
image

प्रेग्नेंट होने के बाद ब्लीडिंग क्यों होती है, कहीं यह गंभीर बात तो नहीं?

अक्सर प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग होना मिसकैरेज की तरफ इशारा करता है। अब सवाल यह है कि क्या प्रेगनेंसी होने के बाद ब्लीडिंग होना नॉर्मल है या गंभीर बात है? आइए जानते हैं अगर किसी महिला को ऐसा होता है तो क्या करना चाहिए और यह किस तरफ इशारा करता है। 
Editorial
Updated:- 2025-04-15, 10:39 IST

प्रेग्नेंसी एक महिला के जीवन का सबसे सुखद एहसास होता है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है, तो उसके पीरियड्स रुक जाते हैं। वहीं कई बार महिलाओं की प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद भी स्पॉटिंग या ब्लीडिंग होती रहती है, जो डरने वाला हो सकता है। क्योंकि अक्सर प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग होना मिसकैरेज की तरफ इशारा करता है। अब सवाल यह है कि क्या प्रेगनेंसी होने के बाद ब्लीडिंग होना नॉर्मल है या गंभीर बात है? आइए जानते हैं अगर किसी महिला को ऐसा होता है तो क्या करना चाहिए और यह किस तरफ इशारा करता है। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की है।डॉ. दीपा दीवान, सीनियर डायरेक्टर – प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, गुरुग्राम, गोल्फ कोर्स रोड इस बारे में जानकारी साझा कर रही हैं।

इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग क्या होता है

implantation bleeding

गर्भावस्था की शुरुआत में ब्लीडिंग होना महिलाओं के लिए एक चिंता का विषय हो सकता है, लेकिन इसमें घबराने की बात नहीं होती है।इसे इंप्लांटेशन ब्लीडिंग के नाम से जाना जाता है। इम्प्लांटेश ब्लीडिंग तब होती है, जब निषेचित अंडा गर्भाशय की परत से जुड़ता है। यह आमतौर पर गर्भधारण के 6 से 12 दिन बाद होती है और हल्के गुलाबी या भूरे रंग की स्पॉटिंग होती है। यह पीरियड की तरह ज्यादा नहीं होती है और 1 से 2 दिन के अंदर खत्म हो जाती है। अगर ब्लीडिंग ज्यादा हो रही है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-प्रेग्नेंसी प्लान करते वक्त Ovulation Days का पता होना है जरूरी, इन संकेतों से करें पहचान

इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग के लक्षण

Implantation bleeding

  • सिर में दर्द
  • स्तन में कोमलता
  • थकान महसूस होना
  • हल्का स्पॉटिंग
  • पेट में हल्की ऐंठन
  • मूड स्विंग्स
  • मतली

यह भी पढ़ें-पीरियड्स से दौरान न करें ये 5 गलतियां, सेहत को हो सकता है नुकसान

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।