herzindagi
image

पीरियड्स से दौरान न करें ये 5 गलतियां, सेहत को हो सकता है नुकसान

पीरियड्स के दौरान, महिलाओं को कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए। यूं तो यह हर महीने होने वाला एक नॉर्मल प्रोसेस है। लेकिन, इस समय की गईं कुछ गलतियां आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-17, 17:37 IST

पीरियड्स के दिन किसी भी महिला के लिए थोड़ा मुश्किल भरे हो सकते हैं। स्टेन लगने का डर, हैवी फ्लो, दर्द और ऐंठन, मूड स्विंग्स और कमजोरी महसूस होना समेत ऐसी कई चीजे हैं, जो इन दिनों में महिलाओं को परेशान करती हैं। आमतौर पर हर महीने 5-7 दिन के लिए पीरियड्स आते हैं और इस समय पर महिलाओं को इन दिक्कतों से दो चार होना पड़ता है। पीरियड्स का 2-3 दिन से कम होना या 7 दिनों से ज्यादा ब्लीडिंग होना सही नहीं है। इस समय पर महिलाओं को अपने खान-पान और रूटीन का खास ख्याल रखना चाहिए। इन दिनों में आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इस बारे में महिलाओं को काफी सलाह दी जाती हैं। हालांकि, आपको किसी भी बात पर गौर करने से पहले डॉक्टर से सही जानकारी जरूर लेनी चाहिए। इस समय पर अगर आप कुछ गलतियां करेंगी, तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को नहीं करनी चाहिए ये गलतियां

period mistakes woman should avoid

  • पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को तेज दर्द होता है। इससे निपटने के लिए महिलाएं कई बार पेनकिलर्स लेती हैं। लेकिन, एक्सपर्ट का कहना है कि अगर हर महीने इन दिनों में आपको तेज दर्द हो रहा है और आपको हर दिन 2-3 टेबलेट्स लेनी पड़ रही हैं, यह सही नहीं है। इससे सेहत को नुकसान हो सकता है।
  • इन दिनों में होने वाले तेज दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में इसे नजरअंदाज करके, हर महीने पेनकिलर्स से दर्द को दबाने की कोशिश न करें।
  • पीरियड्स के दिनों में कई बार मूड स्विंग्स, हार्मोनल इंबैलेंस, हैवी फ्लो की वजह से महिलाएं मील्स स्किप करती हैं। यह बिल्कुल भी सही नहीं है।
  • इस समय पर आपको 4-6 घंटे में आपको पैड्स बदलने चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो आपको यूटीआई, वजाइनल इंफेक्शन और रैशेज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- पीरियड में कम आता है फ्लो, मदद कर सकता है यह 1 घरेलू नुस्खा

Period fact women should know

  • पीरियड्स के दिनों में अगर आप पानी कम पीती हैं, तो यह गलती भी बिल्कुल न करें। इससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। शरीर में पानी की कमी होने पर सिरदर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है।
  • मेंस्ट्रुएशन के दौरान आपको हैवी वर्कआउट से भी बचना चाहिए। इस समय पर आपका एनर्जी लेवल डाउन होता है। ऐसे में हैवी वर्कआउट आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।
  • पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को पूरी नींद लेनी चाहिए। इस समय पर बॉडी को अधिक आराम की जरूरत होती है। ऐसे में नींद पूरी जरूर करें।

 

यह भी पढ़ें- क्या स्ट्रेस की वजह से पीरियड्स में ब्लीडिंग ज्यादा हो सकती है?

 

पीरियड्स के दौरान अपनी सेहत का खास ख्याल जरूर रखें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।