पीरियड्स यूं तो महिलाओं में हर महीने होने वाला एक नॉर्मल बायोलॉजिकल प्रोसेस है। लेकिन, इससे जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जो महिलाओं को खुद ही नहीं मालूम हैं। पीरियड्स के दिनों में कितना दर्द नॉर्मल है, पीएमएस के किन लक्षणों के बारे में आपको परेशान होने की जरूरत है या फिर पीरियड्स के दिनों में किस तरह की ब्लीडिंग गंभीर हो सकती है, ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें लेकर महिलाओं के मन में आज भी सवाल हैं और झिझक की वजह से वे ये सवाल पूछ नहीं पाती हैं। ऐसा ही कुछ पीरियड्स से पहले या बाद में होने वाली स्पॉटिंग को लेकर भी है। कई महिलाओं को पीरियड्स से कुछ दिन पहले स्पॉटिंग होती है, तो कुछ को पीरियड्स के बाद स्पॉटिंग महसूस होती है। वहीं, कई बार महिलाओं को बीच साइकिल में भी स्पॉटिंग फील होती है। क्या यह नॉर्मल है या इसे लेकर आपको परेशान होने की जरूरत है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।
पीरियड से पहले या बाद में होने वाली स्पॉटिंग नॉर्मल है या किसी बीमारी का संकेत?
- एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स से 1-2 दिन पहले होने वाली स्पॉटिंग पूरी तरह से नॉर्मल है। लेकिन, अगर आपको पीरियड्स से 3-4 दिन पहले स्पॉटिंग हो रही है, तो यह सही नहीं है।
- वहीं, अगर पीरियड खत्म होने के एक से डेढ़ दिन के बीच आपको स्पॉटिंग फील हो, हल्का ब्लड आए, तो यह नॉर्मल है। लेकिन, अगर यह 4-5 दिन तक बना रहे, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
- दरअसल, पीरियड शुरू होने से पहले होने वाली स्पॉटिंग, पीरियड आने का संकेत हो सकती है। वहीं, पीरियड खत्म होने के बाद कई बार हल्का-फुल्का ब्लड अंदर रह जाता है, जो स्पॉटिंग के तौर पर बाहर आता है।
यह भी पढ़ें-डियर लेडीज...इनमें से कोई भी लक्षण महसूस होने पर तुरंत जाएं गायनेकोलॉजिस्ट के पास, देर करना पड़ सकता है भारी
View this post on Instagram
- कुछ महिलाओं को मिड साइकिल यानी ओव्युलेशन के दौरान स्पॉटिंग हो जाती है। यह पूरी तरह से नॉर्मल है और आपको इसे लेकर परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
- कई बार स्पॉटिंग हार्मोनल बदलावों के कारण हो सकती है। वहीं, ये इंफेक्शन या किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। अगर आपको अक्सर स्पॉटिंग हो रही है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
पीरियड्स से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें। ये आपकी सेहत से जुड़ी जरूरी जानकारी देते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकजाल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों