herzindagi
What are the signs for periods starting

पीरियड आने से पहले शरीर में नजर आते हैं ये संकेत

पीरियड्स आने से कुछ दिन पहले, आपकी बॉडी आपको सिग्नल भेजती है, जिससे आप खुद को तैयार कर सकें। फिजिकल से लेकर इमोशनल तक, पीरियड्स से पहले शरीर में कुछ खास संकेत दिखते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-05-15, 12:29 IST

क्या आपने अचानक से अपने एनर्जी लेवल में बदलाव महसूस किया है या क्या अचानक से बहुत छोटी बातों पर भी आप ज्यादा इमोशनल हुई हैं यहां तक कि आपको रोना गया हो? आपको बता दें कि पीरियड्स शुरू होने से पहले शरीर में इस तरह के कई संकेत नजर आते हैं। जी हां, पीरियड के दिन, महिलाओं के लिए नॉर्मल दिनों से मु्श्किल होते हैं। यूं तो हमें पीरियड्स की डेट पता होती है। लेकिन, कई कारणों से पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। ऐसे में आपके पीरियड्स से पहले, आपकी बॉडी आपको सिग्नल भेजती है, जिससे आप खुद को तैयार कर सकें। ये संकेत हर किसी के लिए अलग हो सकते हैं और इन्हें आमतौर पर 'पीएमएस' या प्री-मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम कहा जाता है। इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी, डॉक्टर मीनाक्षी बनर्जी, सीनियर कंसल्टेंट, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, बर्थराइट बाय रेनबो हॉस्पिटल, मालवीय नगर दिल्ली दे रही हैं।

मेंस्ट्रुअल साइकिल से जुड़ी एक्सपर्ट की सलाह पर दें ध्यान  (How many days before period is PMS)

how to get regular periods

एक्सपर्ट के मुताबिक, "सभी महिलाओं के लिए पीरियड साइकिल अलग-अलग होती है और इसलिए, पीरियड्स शुरू होने से पहले, सभी महिलाओं में अलग-अलग लक्षण दिखाई देते हैं। इन्हें समझकर आप पीरियड साइकिल के बारे में अंदाजा लगा सकती हैं और किसी भी तरह की असुविधा से निपटने के लिए, खुद को तैयार कर सकती हैं। हालांकि, अगर आपको पीरियड्स से पहले या उस दौरान, गंभीर संकेत या परेशानी नजर आ रही है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। "

पीरियड शुरू होने से पहले नजर आते हैं ये संकेत (Signs Your Period is coming in a Week)

ब्लोटिंग महसूस होना

bloating before periods

पीरियड शुरू होने से पहले, आपको ब्लोटिंग महसूस हो सकती है। यह सबसे आम संकेत है। हार्मोनल शिफ्ट की वजह से, शरीर में वॉटर रिटेंशन बढ़ जाता है।

ब्रेस्ट टेंडरनेस

एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के लेवल में उतार-चढ़ाव के कारण, ब्रेस्ट में टेंडरनेस बढ़ जाती है। कई महिलाओं को, ब्रेस्ट में हल्का दर्द और सूजन भी महसूस होती है।

पेट में दर्द और ऐंठन

पेट की निचले हिस्से में हल्का दर्द, पीरियड्स शुरू होने का एक संकेत हो सकता है। दरअसल, यूट्रस में होने वाले कॉन्ट्रेक्शन की वजह से ऐसा हो सकता है। हालांकि, कई महिलाओं को पीरियड्स से पहले ऐंठन और दर्द नहीं होता है। लेकिन, अगर ऐसा हो रहा है, तो ये पीरियड शुरू होने का संकेत हो सकता है।

एक्ने

पीरियड्स शुरू होने से पहले, हार्मोनल बदलावों के चलते, पिंपल्स निकल आते हैं। हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से ऑयल प्रोडक्शन बढ़ जाता है और इसकी वजह से ऐसा हो सकता है।

अधिक थकान महसूस होना

fatigue in pms

पीरियड से पहले कई महिलाओं को बहुत अधिक थकान महसूस होती है। एनर्जी लेवल बहुत कम हो जाते हैं और बहुत अधिक कमजोरी लगती है।

मूड स्विंग्स

हार्मोनल शिफ्ट की वजह से, मूड स्विंग्स हो सकते हैं। ऐसा भी संभव है कि एक मिनट आपको बहुत खुश हों और अगले ही पल आपको रोना आ जाए। ये पीरियड के आने के संकेत हो सकते हैं।

फूड क्रेविंग्स

food cravings in pms

पीरियड्स से पहले और इस दौरान, महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इसके कारण, कई बार अलग-अलग क्रेविंग्स हो सकती हैं। मीठा या नमकीन खाने की इच्छा होना, अचानक से किसी चीज को खाने के लिए मचल जाना भी मेस्ट्रुअल साइकिल शुरू होने का संकेत है।

यह भी पढ़ें- पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये चीजें, आसान बनेंगे मुश्किल दिन

नींद आने में मुश्किल होना

पीरियड शुरू होने से पहले, कई महिलाओं को नींद आने में मुश्किल होती है। ये पीएमएस में नजर आने वाला एक आम संकेत है।

यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दर्द में आराम पहुंचाएंगे एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स

 

इन संकेतों से आप पहचान सकती हैं कि पीरियड्स आने वाले हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।