माइंडफुलनेस यह थेरेपी आजकल काफी चलन में है। इससे खुश रहने में मदद मिल सकती है और स्ट्रेस व प्रेशर भी कम होता है। लेकिन यह थेरेपी होती क्या है, इससे किस तरह हमें फायदा मिल सकता है, ये सब अगर आपके भी सवाल हैं, तो आपको यहां इनके जवाब मिल जाएंगे। आज की भागदौड़ और तनाव से भरी जीवनशैली में खुद को खुश रखना, दिमाग को शांत रखना, एक बड़ा काम बन गया है। इसके लिए कई तरीकों की मदद ली जा सकती है, इन्हीं में से एक माइंडफुलनेस भी है। माइंडफुलनेस एक तरह से मेडिटेशन या ध्यान ही है। लेकिन इसका असली मतलब आप जिस समय जहां हैं, उस पल को पूरी तरह से जीना है।
प्रेशर और स्ट्रेस ज्यादा होने पर, माइंडफुलनेस उसके प्रति हमारे बॉडी के रिएक्शन पर भी असर डालता है और स्ट्रेस व तनाव को कम करता है। आइए इस बारे में मनीष बहल से जानते हैं। मनीष बहल, माइंडफुलनेस और ईआई एक्सपर्ट, पीसीसी ग्रोथ कोच और माइंडफुलनेस इंडिया समिट व माइंडफुलनेस साइंस सेंटर के फाउंडर हैं।
माइंडफुलनेस से स्ट्रेस अवेयरनेस बढ़ती है। किन चीजों को लेकर स्ट्रेस आपको ट्रिगर कर रहा है, यह पता चलता है। इससे आप आसानी से शरीर में स्ट्रेस के इमोशनल और साइकोलॉजिकल संकेतों को पहचान सकते हैं।
इससे दिमाग और शरीर के बीच एक बेहतर कनेक्शन बनता है। जिससे किसी भी व्यक्ति को यह पता चल पाता है कि स्ट्रेस का उनके शरीर पर क्या असर पड़ रहा है और इन नुकसानों के बारे में जानकर, वे स्ट्रेस से दूर रहने के लिए जरूरी चीजें करना शुरू करते हैं। माइंडफुलनेस शरीर को रिलैक्स पहुंचाती है। स्ट्रेस के लक्षणों जैसे हार्ट रेट का बढ़ना, बीपी बढ़ना, इन्हें कम करती है।
माइंडफुलनेस का हमारे इम्यून सिस्टम और नर्वस सिस्टम पर भी अच्छा असर पड़ता है। इससे इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है और शरीर बीमारियों से अधिक क्षमता से लड़ पाता है। इससे स्ट्रेस हार्मोन का लेवल शरीर में कम होता है और शरीर में शांति और बैलेंस बना रहता है। शरीर में तनाव की वजह से होने वाले नुकसानों को भी यह कम करती है।
यह भी पढें- 30 की उम्र में इस तरह अपनाएं हेल्दी ईटिंग हैबिट्स,आप रहेंगी जवां
माइंडफुलनेस का हमारे इमोशन्स और स्किल्स पर भी असर पड़ता है। इससे आपको अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करना आ जाता है। जिससे आप तनाव पैदा करने वाली चीजों पर ध्यान देना कम कर देते हैं। अगर आप लंबे समय तक माइंडफुलनेस थेरेपी करते हैं, तो इससे आप चुनौतियों और स्ट्रेस से अधिक अच्छे से लड़ पाते हैं और आपके स्किल्स पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है।
यह भी पढ़ें-Fatigue Causes: महसूस हो रही है ज्यादा थकान, तनाव हो सकता है इसकी वजह
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।