क्या आप जानती हैं कि PCOS का इलाज न करवाना कैसे आपकी फर्टिलिटी पर डाल सकता है असर?

अगर आपकी रिपोर्ट्स में PCOS आ गया है...आपके पीरियड्स अनयमित हैं, तो आपको इसका इलाज जरूर करवाना चाहिए। अगर लंबे समय तक इसे मैनेज न किया जाए, तो इससे इनफर्टिलिटी की दिक्कत हो सकती है।  
image

PCOS और PCOD आजकल महिलाओं को काफी परेशान कर रही है। इसकी वजह से महिलाओं के शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस पैदा हो जाता है, पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं और फर्टिलिटी पर असर होता है। अक्सर पीरियड्स अनियमित होने, चेहरे पर एक्ने और बाल आने, वजन बढ़ने या कंसीव करने में मुश्किल होने पर महिलाओं को इसकी जांच करवाने की सलाह दी जाती है। इसमें ओवरीज के चारो ओर सिस्ट बन जाती हैं, जिनका पता अल्ट्रासाउंड में चलता है। इसके बाद शरीर में कुछ हार्मोन्स के लेवल को भी चेक किया जाता है। अगर आपकी रिपोर्ट में PCOS या PCOD आ गया है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

PCOS और PCOD का अगर लंबे समय तक इलाज न किया जाए, तो इसकी वजह से आपकी फर्टिलिटी पर असर होता है और कई मामलों की इनफर्टिलिटी भी हो सकती है। यह कैसे आपकी फर्टिलिटी और कंसीव करने के चांसेज को प्रभावित करती है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

PCOS का इलाज न करवाना कैसे आपकी फर्टिलिटी पर डाल सकता है असर?

pcod hormone balancing tea

  • अगर आपको पीसीओएस है और आपका इसका इलाज नहीं करवा रही हैं, तो इसकी वजह से शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का इंबैलेंस पैदा होता है और ओव्युलेशन देर से होने लगता है। इसका सीधा असर आपके कंसीव करने के चांसेज पर होता है।
  • पीसीओएस होने पर एंड्रेनल ग्लैंड के ज्यादा काम करने और इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण, प्रोजेस्टेरोन कम हो जाता है। इसकी वजह से एम्ब्रियो के इंप्लांटेनशन में मुश्किल आती है।
  • इंसुलिन सेंसिटिविटी कम होने और इंफ्लेमेशन बढ़ने के कारण एग क्वालिटी खराब हो जाती है और इसकी वजह से एग फर्टिलाइज होना मुश्किल होता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि रिपोर्ट में पीसीओएस या पीसीओडी आने के तुरंत बाद आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और पूरे ट्रीटमेंट को फॉलो करना चाहिए। इसके अलावा, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव भी बहुत जरूरी है ताकि इसके लक्षणों को रिवर्स किया जा सके।

यह भी पढ़ें-'क्या अनियमित पीरियड्स के साथ मैं प्रेग्नेंट हो सकती हूं?'...अगर आपके मन में भी है यह सवाल, तो गायनेकोलॉजिस्ट से जान लीजिए जवाब

pcos different types symptoms and diet changes

  • अगर किसी भी महिला को पीरियड्स अनियमित होने, अचानक से पीरियड फ्लो में बदलाव होने, वजन के बढ़ने या एक्ने के अधिक होने जैसी दिक्कतें हो रही हैं, तो आपको इसकी जांच जरूर करवानी चाहिए।
  • दवाइयां, सही डाइट और लाइफस्टाइल की मदद से इसे आसानी से मैनेज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- PCOS की वजह से प्रेग्नेंट होने में आ रही है मुश्किल? इन टिप्स को करें फॉलो, मां बनने की राह होगी आसान

एक्सपर्ट का कहना है कि PCOS होने पर इसका इलाज जरूर करवाएं। साथ ही, डाइट और लाइफस्टाइल पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP