गर्मियों में आंखों पर धूप पड़ने से क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं? एक्सपर्ट से जानें

सूरज की रोशनी का आंखों पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। एक्सपर्ट की माने तो इससे कई तरह की डिजेनेरेटिव डिसऑर्डर पैदा हो सकती है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-04-09, 15:21 IST
image

गर्मियों में धूप काफी ज्यादा तेज होती है,जिसका असर हमारे शरीर के कई हिस्सों पर पड़ता है। इन्हीं में से एक हमारी आंखें। अगर आंखों पर ज्यादा धूप पड़े, तो आंखों में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। हम में से कई लोग ऐसे हैं , जिन्हें इस बारे में मालूम ही नहीं है। अगर आपको भी नहीं मालूम है की आंखों पर धूप पड़ने से क्या-क्या दिक्कतें हो सकती है, तो चिंता मत कीजिए हम आपके लिए इस आर्टिकल में सारी जानकारी लाए हैं। इसके लिए हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की है। DR. PURENDRA BHASIN MBBS, MS (Ophthamology)Founder & DirectorRatan Jyoti Netralaya Gwalior इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

गर्मियों में आंखों पर धूप पड़ने से क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं?

cataract due to sunlight

एक्सपर्ट बताते हैं कि आंखों पर अधिक धूप पड़े तो कई तरह के डिजेनेरेटिव डिसऑर्डर हो सकते हैं। जैसे नाखूना, इसे हम टेरिजियम के नाम से जानते हैं। यह सूरज की अत्यधिक यूवी रेज से होने वाली समस्या है। यह समस्या तब पैदा होती है जब आंखों के सफेद हिस्से पर एक ग्रोथ विकसित हो जाती है। यह ग्रोथ धीरे-धीरे कॉर्निया की तरफ बढ़ती है, जिससे धुंधली दृष्टि, जलन और सूजन हो सकती है।

इसके अलावा मोतियाबिंद भी हो सकता है, जिसे हम कैटेरेक्ट के नाम से भी जानते हैं। जब हम बहुत तेज धूप में रहते हैं, तो इससे आंखों की कोशिकाएं खराब होती है, जिससे मोतियाबिंद होने का खतरा बढ़ जाता है। यह खासकर के बुजुर्गों में ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन सूरज की तेज रोशनी के कारण यह जल्दी विकसित हो सकती है।

आंखों पर ज्यादा सूरज की रोशनी पड़ने से फोटोकंजंक्टिवाइटिस हो सकता है। इसके कारण आंखों में दर्द जलन, सूजन और लालीमा जैसी समस्याएं पैदा हो सकती है।

यह भी पढ़ें-क्यों लोगों को नाचते वक्त पड़ रहा है दिल का दौरा? डॉक्टर से समझें

कैसे करें बचाव?

eyes health in sunlight

  • धूप में टोपी लगाकर निकलें।
  • छाता लगाएं।
  • साफ या पगड़ी पहने।
  • धूप का चश्मा जरूर लगाकर निकलें

यह भी पढ़ें-गैस, एसिडिटी और पेट से जुड़ी दिक्कतें बन सकती हैं दिल की बीमारियों का कारण, डॉक्टर से जानें


अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP