मां बनना...एक नन्ही जान को अपने अंदर पालना और उसे दुनिया में लाना आसान नहीं होता है। इसलिए, मां को इतनी अहमियत दी जाती है। हर शादीशुदा कपल, एक वक्त के बाद बेली प्लान करता है और पेरेंटहुड में कदम रखता है। शादी के कितने वक्त बाद, बेबी प्लान करना है, यह बेशक किसी भी कपल का निजी फैसला होता है। कुछ महिलाएं बड़ी आसानी से कंसीव कर लेती हैं, तो वहीं कुछ कपल्स को इसके लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। कई बार महिलाओं की कंसीव करने की कोशिश बार-बार फेल हो जाती है। असल में, महिलाओं को कंसीव करने के लिए, अपने फर्टाइल डेज के बारे में जरूर पता होना चाहिए। ओव्युलेशन, पीरियड साइकिल और फर्टिलिटी विंडो के बारे में समझकर, कंसीव करने के चांसेज को बढ़ाया जा सकता है। आप अपने फर्टाइल डेज किस तरह पता कर सकती हैं, इस बारे में हमने एक्सपर्ट से बात की। यह जानकारी, डॉक्टर रीता बक्शी दे रही हैं। वह , स्त्री और प्रसूति विभाग, रेनबो हॉस्पिटल, नई दिल्ली में सीनियर कंसल्टेंट हैं।
एक्सपर्ट के मुताबिक, किसी भी महिला के लिए अपनी फर्टिलिटी को समझना सबसे जरूरी है। पीरियड के पहले दिन को साइकिल की शुरुआत कहा जाता है। अपना साइकिल के दिनों और नियमित या अनियमित होने को समझने के लिए, इस डेट को नोट करें। ओव्युलेशन आपको अगले पीरियड से 14 दिन पहले होता है। कुछ महीनों तक अपनी साइकिल को ट्रैल करें ताकि आप इसके पैटर्न को समझ सकें। हर किसी के लिए यह साइकिल अलग हो सकता है।
अपनी फर्टाइल विंडो में सेक्शुअल रिलेशन बनाने से प्रेग्नेंसी के चांसेज बढ़ जाते हैं। ओव्युलेशन और इसके पहले के 5 दिन, कंसीव करने के चांसेज सबसे ज्यादा होते हैं। स्पर्म महिला के अंदर 5 दिन तक रह सकता है, जबकि, ओव्युलेशन के बाद, एग केवल 12-24 घंटे सर्वाइव करता है।
ओव्युलेशन की डेट को समझने के लिए, म्यूकस में बदलावों को समझना जरूरी है। ओव्युलेशन के करीब पहुंचने पर म्यूकस, पहले से ज्यादा साफ और चिपचिपा हौो जाता है। यह काफी हद तक एग व्हाइट जैसा लगता है। यह स्पर्म के लिए सही वातारवरण बनाता है।
ओव्युलेशन प्रिडिक्शन किट (OPK) के इस्तेमाल से भी आप काफी हद तक ओव्युलेशन के बारे में जान सकती हैं। यह 24-36 घंटे में ओव्युलेशन के बारे में जानकारी देता है।
यह भी पढ़ें- महिलाओं को कंसीव करने में मदद कर सकती है यह फर्टिलिटी बूस्टिंग ड्रिंक
महिलाओं को कंसीव करने के लिए, एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान देना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कब से शुरू करना चाहिए योग, एक्सपर्ट से जानें
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।