प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कब से शुरू करना चाहिए योग, एक्सपर्ट से जानें

प्रेग्नेंसी में योगासन, मां और होने वाले बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि, प्रेग्नेंसी में योग करना कब से शुरू करना है, कब रोकना है और कौन-से योगासन करने हैं, इस बारे में एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।

 
When to start prenatal yoga

प्रेग्नेंसी के दौरान, महिलाओं को खान-पान पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। लेकिन, साथ ही, आपको हेल्दी रूटीन पर भी ध्यान देना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान, महिलाओं की डाइट, थिकिंग और उनकी सेहत, काफी हद तक बच्चे की हेल्थ से भी जुड़ी होती है। इन दिनों में योगाभ्यास करना भी मां और होने वाले बच्चे की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इन दिनों में योग करने से महिलाओं को कई फायदे मिल सकते हैं। हालांकि, आपको योगाभ्यास शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। प्री-नेटल योगा कब से शुरू करना चाहिए और इसके क्या फायदे हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी, सोनाली मलिक भाम्ब्री, योगा, प्री-नेटल योगा, वेलनेस और माइंडफुलनेस कोच, एशियन हॉस्पिटल, फरीदाबाद, दे रही हैं।

प्री-नेटल योगा कब से शुरू करना चाहिए? (What trimester should you do prenatal yoga)

ayurvedic health tips for pregnant woman

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, प्री-नेटल योगा यानी प्रेग्नेंसी के दौरान, अगर आप योगाभ्यास शुरू करती हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपने डॉक्टर से पूछना चाहिए।
  • प्री-नेटल योगा को शुरू करने का सही समय दूसरी तिमाही यानी चौथे महीने से होता है।
  • पहली तिमाही यानी फर्स्ट ट्राइमेस्टर के दौरान, महिलाओं को चक्कर आना, जी मितलाना और उल्टी जैसी दिक्कतें होती हैं।
  • उस समय पर शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण, महिलाओं को काफी असुविधा महसूस होती है और इसकी वजह से उन्हें किसी भी फिजिकल वर्कआउट को करने या फिर बहुत ज्यादा काम करने से मना किया जाता है।
  • फर्स्ट ट्राइमेस्टर में आप ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकती हैं। लेकिन, फर्स्ट ट्राइमेस्टर में योगाभ्यास न करें।

yoga in pregnancy

  • एक्सपर्ट के अनुसार, आप सेकेंड ट्राइमेस्टर की शुरुआत से योगा करें और इसे डिलीवरी तक न छोड़ें। हालांकि, इस बारे में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
  • प्री-नेटल योगा से महिलाओं को शारिरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होता है। इससे आपको मेंटली भी ताकत मिलती है। डिलीवरी के टाइम पर महिलाओं का मेंटली स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है।
  • इससे आप पॉजिटिव रहती हैं और इस पॉजिटिविटी का असर आपके होने वाले बच्चे पर भी होता है।
  • यहां तक कि डिलीवरी के बाद रिकवरी भी अच्छे से और जल्दी होगी।
  • एक्सपर्ट के मुताबिक, यूं भी महिलाओं को योग को रूटीन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।
  • योग से शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है।

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले लाइफस्टाइल में करें ये जरूरी बदलाव

प्रेग्नेंसी में योगा शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना भी जरूरी है क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान, हर महिला की हेल्थ कंडीशन अलग होती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं की अच्छी सेहत का राज

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP