herzindagi
How much sleep do you need

जानें 40 के बाद कितनी नींद है शरीर के लिए जरूरी

क्या आप जानते हैं कि आपको कितनी नींद की जरूरत है? रिसर्च बताती है कि 40 के बाद आखिर कितनी नींद लोगों को चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2022-10-24, 09:00 IST

आपकी उम्र क्या है? अगर आप 40 साल से ऊपर की उम्र के हैं तो यकीनन शरीर अब थकने लगा होगा। आपको कमर का दर्द परेशान करने लगा होगा और आप मिडिल एज की तरफ बढ़ रहे हैं। आपकी क्रिएटिविटी पर भी असर पड़ रहा है और अब आप उतने एक्टिव नहीं रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इसका एक कारण आपकी नींद भी हो सकती है? स्लीप पैटर्न्स हमारे शरीर पर बहुत असर डालते हैं और इसके कारण हमारी परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है।

पर क्या आपको पता है कि 35 या 40 के पार होने के बाद आपको कितनी नींद की जरूरत हो सकती है? एक रिसर्च ने इस बात का खुलासा किया है कि मिडिल एज लोगों को किस तरह से नींद लेनी चाहिए और अगर आप अपने रोजाना के समय से 1 घंटा पहले सो जाते हैं तो उसका क्या असर होता है।

40 के बाद लेनी चाहिए कितनी नींद?

यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज और फुंदन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने 5 लाख एडल्ट्स पर रिसर्च की। इसमें 38 से 73 साल के लोग शामिल थे। इन लोगों से उनके नींद के पैटर्न, मेंटल हेल्थ, पूरी हेल्थ आदि के बारे में पूछा गया और ये कई कॉग्नेटिव टेस्ट्स के जरिए रिसर्च का हिस्सा बने। इसमें से 40 हज़ार लोगों की ब्रेन इमेजिंग और जेनेटिक डेटा भी शामिल था।

sleep study

इसे जरूर पढ़ें- यह संकेत बताते हैं कि आपको अब अधिक नींद लेने की है जरूरत

इस स्टडी के आधार पर इस बात को बताया गया है कि अगर मिडिल एज लोग 7 घंटे से कम नींद लेते हैं तो ये ना सिर्फ उनकी मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है बल्कि ये हर तरह से उनकी शारीरिक परफॉर्मेंस पर भी असर डाल सकता है।

अपर्याप्त नींद के कारण किसी भी काम को लेकर आपकी प्रोसेसिंग स्पीड कम हो जाती है, आपकी याददाश्त कमजोर होती है, आपकी प्रॉब्लम सॉल्विंग की क्षमता कम हो सकती है। आपको हमेशा थका-थका महसूस हो सकता है और इसके कारण आपकी समस्या बढ़ सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि आपको किसी ना किसी तरह के दर्द से दो चार होना पड़े और ये रेगुलर हो जाए।

क्या हो सकता है अगर आप नहीं लेते भरपूर नींद?

अगर आप इस उम्र में भी भरपूर नींद नहीं लेते हैं तो ध्यान रखें कि आपका शरीर काफी थक रहा है और इसके कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।

  • सबसे पहले तो ये शरीर को थका सकती है जिसके कारण एनर्जी लेवल डाउन रह सकता है।
  • इसके कारण शरीर के कई हिस्सों में दर्द की समस्या हो सकती है।
  • इसके कारण मेंटल हेल्थ पर बहुत असर पड़ता है और आपको स्ट्रेस जैसी समस्या हो सकती है।
  • हो सकता है कि आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो जाए या फिर आपकी आंखों पर स्ट्रेन ज्यादा पड़े।
  • साइकोलॉजिकली आपका शरीर ही नहीं बल्कि दिमाग भी थका हुआ महसूस होता है।

sleeping in bed

डिमेंशिया की समस्या भी हो सकती है

रिसर्चर्स के मुताबिक अगर आप डीप स्लीप नहीं लेते हैं तो आपकी मेमोरी में समस्या हो सकती है। इसके कारण amyloid नामक एक प्रोटीन का रिसाव होता है जो डिमेंशिया जैसी समस्याओं को आगे ला सकता है। धीरे-धीरे ये आपकी मेमोरी में बहुत असर डालेगा और इसके कारण आने वाले सालों में समस्या बढ़ सकती है।

इसे जरूर पढ़ें- बेहतर नींद के लिए अपनाएं ये 20 उपाय

1 घंटे पहले सोने से होगा फायदा

रिसर्च बताती है कि अधिकतर लोग 3 बजे तक सोते हैं जो उनका एवरेज टाइम होता है और उसकी जगह अगर 1 घंटे पहले सोया जाए तो ये डिप्रेशन की समस्या से 23% तक ज्यादा बचाव कर सकता है। नींद लेने के साथ ही हमारा शरीर बहुत हद तक खुश रह सकता है और ऐसे में ये आपकी पूरी हेल्थ पर असर डालता है। ये एंग्जाइटी की समस्या को भी कम कर सकता है और किसी काम को करने की आपकी प्रोसेसिंग स्पीड भी सही हो सकती है।

यही कारण है कि जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है वैसे-वैसे आपको बेहतर नींद लेनी चाहिए। रात की सही नींद आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।