herzindagi
Who is high risk for monkeypox

कोरोना से कितना अलग है मंकीपॉक्स? जानें इसके लक्षण

कोरोना और मंकीपॉक्स दोनों अलग-अलग वायरस से फैलती हैं। एमपॉक्स का सबसे बड़ा लक्षण पहले बुखार और फिर शरीर पर दाने निकलना है। यह कोविड से कैसे अलग है, चलिए समझते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-09-12, 21:10 IST

साल 2020 में भारत में कोविड-19 ने दस्तक दी और धीरे-धीरे इस महामारी ने सभी की जिंदगी बदल दी। कोरोना वायरस के कई वैरिंएट आए और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में कहा है कि लोगों को अभी भी कोविड से सतर्क रहने की जरूरत है और कोविड-19 अभी भी दुनिया भर में हर हफ्ते लगभग 1,700 लोगों की जान ले रहा है। यानी अभीकोविडइसी बीच, मंकीपॉक्स ने दस्तक दी है। मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए WHO (World Health Organization) ने इसे कुछ वक्त पहले, ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। मंकीपॉक्स, कोविड से किस तरह अलग है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अजय शाह दे रहे हैं। वह न्यूबर्ग अजय शाह लैब में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

कोविड से कैसे अलग है मंकीपॉक्स? 

what is mpox

  • मंकीपॉक्स और कोविड-19 दोनों अलग-अलग वायरस के जरिए होते हैं। इसलिए, ये दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।
  • मंकीपॉक्स, मंकीपॉक्स वायरस से फैलता है। यह वायरस ऑर्थोपॉक्स वायरस की फैमिली का है। जबकि कोविड-19, SARS-CoV-2 से फैलता है। इसे कोरोना वायरस भी कहा जाता है।
  • मंकीपॉक्स मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति की स्किन के घावों, छींक की बूंदों या बॉडी फ्ल्यूड के जरिए फैलता है। जबकि कोविड-19 खांसने, छींकने और यहां तक कि हवा के जरिए भी फैलता है। एमपॉक्स वायरस आसानी से हवा के जरिए नहीं फैलता है।
  • एमपॉक्स वायरस, मुख्य रूप से त्वचा से त्वचा के निकट संपर्क के कारण, एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है।
  • इसके लक्षणों में बुखार, लिम्फ नोड्स में सूजन, मांसपेशियों में दर्द और रैशेज शामिल हैं। ये लक्षण आमतौर पर वायरस के संपर्क में आने के 7-14 दिन में नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें- कोरोना के बाद अब वैली फीवर का खतरा, जानें कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

  • covid
  • कोविड-19 के ज्यादातर लक्षण श्वसन तंत्र से जुड़े हैं। इनमें बुखार, खांसी और सांस लेने में मुश्किल शामिल है। इसमें कई बार सुगंध और स्वाद भी चला जाता है।
  • मंकीपॉक्स में स्किन पर रैशेज और दाने साफ नजर आते हैं जबकि कोविड में ऐसा नहीं होता है।
  • दोनों ही बीमारियों में आइसोलेशन और हाइजीन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
  • मंकीपॉक्स और कोरोना से बचने के लिए, मास्क लगाकर रखें, हाइजीन का ध्यान रखें और कोई भी लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

यह भी पढ़ें- पहले बुखार, फिर निकलते हैं दाने...क्या है मंकीपॉक्स वायरस? जिसे WHO ने हेल्थ एमरजेंसी किया घोषित

  

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।