Chhath Puja in Yamuna River: जहरीले पानी में आस्था की डुबकी लगाना कितना खतरनाक? एक्सपर्ट से जानें

यमुना में इस वक्त प्रदूषण चरम पर है। सफेद झाग का अंबार लगा हुआ है। ऐसे में छठ पूजा करने वाले लोग जब इसमें डुबकी लगाएं तो उनकी सेहत पर क्या असर पड़ेगा। ये जानने के लिए हमने एक्सपर्ट से बात की
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-11-06, 17:40 IST
image

दिल्ली में इस वक्त एयर और वॉटर पॉल्यूशन दोनों ही चरम पर है। यमुना की गंदगी तो वैसे हमेशा ही चर्चा में बनी रहती है लेकिन इन दिनों बात जरा गंभीर है। दरअसल महापर्व छठ का त्यौहार है और यमुना घाट की हालत बेहद दयनीय हो गई है। चारों तरफ प्रदूषण, सफेद झाग नजर आ रहे हैं। श्रद्धालु इसी गंदे पानी में डुबकी लगाने को मजबूर है। छठ का पर्व मनाने वाले लोग सूरज देवता को शाम और सुबह का अर्घ्य देने के लिए नदी में जरूर उतरते हैं अब सवाल है कि अगर लोग इस प्रदूषित पानी में डुबकी लगाएंगे तो उनकी सेहत पर कितना गंभीर असर हो सकता है? इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की। चलिए जानते हैं इस बारे में Dr vibhu Kawatra,Senior consultant physician,Rainbow hospital से

जहरीले पानी में आस्था की डुबकी लगाना कितना खतरनाक?

एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि प्रदूषित पानी में बैक्टीरिया,वायरस,परजीवी, हानिकारक केमिकल होते हैं जो की त्वचा के संपर्क में आते हैं और संक्रमण का कारण बनते हैं। इसके कारण त्वचा की समस्याएं जैसे जलन, घाव, फोड़े, जख्म, खुजली जैसी समस्या हो सकती है। अब ऐसा तो होता नहीं है कि आपने डुबकी लगाई और तुरंत ही कपड़े बदल लिए, अगर कोई व्यक्ति ज्यादा देर तक भीगे हुए कपड़े पहन कर रहता है तो इससे जहरीले रसायन त्वचा में प्रवेश कर सकते हैं।

अगर गंदा पानी गलती से आपके पेट में चला जाता है तो इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती है। आपको डायरिया कालरा, टाइफाइड वगैरह हो सकता है।

यह भी पढ़ें-मल्‍टीपल मायलोमा से जूझ रही थीं गायिका शारदा सिन्हा, जानें क्या होती है यह बीमारी

yamuna foam

नदी के पानी में सीसा, मरकरी प्लास्टिक जैसे पदार्थ होते हैं जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक होते हैं। अगर यह शरीर में प्रवेश कर जाएं तो नर्वस सिस्टम, लीवर और किडनी पर बुरा असर छोड़ सकते हैं।

जिन्हें सांसो की दिक्कत है उन्हें और भी ज्यादा एलर्जी हो सकती है। अस्थमा के मरीज ने अगर डुबकी लगाई तो इससे स्थिति बदतर हो सकती है। इनमें अमोनिया और फास्फेट क्यों की मात्रा होती है जो सांसों से संबंधित जोखिम पैदा कर सकती है।

यह भी पढ़ें-कीटो फ्लू से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

इस गंदे पानी में डुबकी लगाने से आपकी आंखें भी प्रभावित हो सकती है। रासायनिक तत्व आंखों में जलन खुजली और सूजन पैदा कर सकते हैं। इससे दृष्टि में धुंधलापन और यहां तक की रोशनी भी जा सकती है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-SOCIAL MEDIA

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP