herzindagi
can ice cream cools our body and why do we fall sick after eating it

आइसक्रीम वाकई ठंडा करती है शरीर! क्यों इसे खाते ही आप पड़ते हैं बीमार?

चिलचिलाती गर्मी में आइसक्रीम ही हमें सुकून दे पाती है। ठंडी आइसक्रीम के 2-3 कप एक दिन में खा जाना किसी-किसी के लिए आम होता है। मगर क्या इससे शरीर को ठंडक मिलती है? <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-15, 16:28 IST

इस समय बाहर का तापमान ऐसा रहता है कि आप ज्यादा देर धूप में नहीं रह सकते। गर्म हवाएं धीरे-धीरे हावी होती जाती हैं और गर्मी के कारण गला सूखता रहता है। मगर ऐसे में एक आइसक्रीम ही है जिसे खाते ही राहत मिलती है। फिर चाहे मलाई वाली आइसक्रीम हो या बर्फ वाली, दोनों ही गर्म दिनों में हमारी सेवियर बन जाती हैं।

कई लोग तो मानते हैं कि आइसक्रीम खाकर शरीर को ठंडक मिलती है। मगर कुछ लोग ऐसे होते हैं जो आइसक्रीम खाते ही बीमार पड़ जाते हैं। उन्हें ठंड-गर्म हो जाता है। सर्दी-जुकाम हो जाता है। मगर ऐसा क्यों होता है? चलिए इस आर्टिकल में हम जानते हैं कि क्या आइसक्रीम वाकई शरीर को ठंडक पहुंचाती है।

कैसे करता है शरीर काम?

eating icecream has cooling effect

हमारे शरीर में यह क्षमता होती है कि वह अपने तापमान को सिचुएशन के अनुसार कुछ रेंज तक बैलेंस कर सकता है। यह लगभग 36.5 से 37.5 डिग्री सेल्सियस (97.7 से 99.5 डिग्री फेरेनहाइट) तक होता है। इस रेगुलेशन को कंट्रोल करने वाला ऑर्गन हाइपोथैलामस है, जो ब्रेन में होता है। जब बाहर का तापमान एकदम से बढ़ता है, तो हमारा शरीर ठंडा होने के लिए कई मेकेनिज्म का इस्तेमाल करता है। पसीना आना ऐसा ही एक मेकेनिज्म है, जो शरीर को ठंडा करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: लंबे सफर में जाते हुए आखिर हम सो क्यों जाते हैं?

आइसक्रीम खाने से कैसे होती है कूलिंग सेंसेशन?

आइसक्रीम खाते ही हमें ठंडक मिलती है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उसे बहुत देर तक फ्रीज किया जाता है। उसके हाई टेंपरेचर के कारण आइसक्रीम हमें ठंडी लगती है। हालांकि, मुंह में रखते हैं, शरीर की गर्मी से से आइसक्रीम पिघलने लगती है। पिघलती हुई ठंडी आइसक्रीम कुछ समय के लिए ठंडक प्रदान करती है।

आपको बता दें कि यह ठंडक सिर्फ मुंह तक रहती है और आपके पूरी शरीर को आइसक्रीम खाने से कोई ठंडक नहीं मिलती। आइसक्रीम खाने से हमारे शरीर में अलग प्रतिक्रियाएं होने लगती हैं। जब हम कोई भी ठंडी चीज खाते हैं, तो हमारा शरीर कम हुए तापमान को नियंत्रित करने की कोशिश करता है। इसके कारण ब्लड फ्लो एकदम से कम हो सकता है और शरीर को नुकसान पहुंचता है।

आखिर आइसक्रीम खाने के बाद क्यों पड़ते हैं हम बीमार?

why do i get sick while eating icecream

आइसक्रीम खाने के बाद बीमार पड़ना कई कारणों से हो सकता है। आइसक्रीम खाने के बाद आप बीमार इसलिए पड़ जाते हैं क्योंकि हो सकता है कि आप लैक्टोज इंटॉलरेंट हों। ऐसा तब होता है जब शरीर में एंजाइम लैक्टेज की कमी हो जाती है, जो डेयरी उत्पादों में पाई जाने वाली शुगर लैक्टोज को पचाने के लिए जरूरी है। आइसक्रीम या अन्य डेयरी उत्पादों के सेवन से लैक्टोज इनटॉलरेंट लोगों में सूजन, गैस, पेट में ऐंठन, दस्त और मतली जैसे लक्षण हो सकते हैं।

लैक्टोज इंटॉलरेंट और डेयरी एलर्जी के अलावा, कुछ लोग आइसक्रीम में पाए जाने वाले इंग्रीडिएंट्स को जल्दी से पचा नहीं पाते। आइसक्रीम में स्टेबलाइजर्स, इमल्सीफायर्स, फ्लेवरिंग या एडिटिव्स हो सकते हैं और कुछ लोग इन तत्वों के प्रति संवेदनशीलता हो सकते हैं। यही कारण होता है कि आइसक्रीम खाने के बाद ये संवेदनशीलता पाचन संबंधी समस्याएं, मतली या अन्य लक्षण पैदा कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों हमें रिकॉर्डिंग्स में खुद की आवाज पसंद नहीं आती?

आइसक्रीम में अक्सर चीनी की मात्रा अधिक होती है, जिससे ब्लड शुगर के स्तर में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके बाद, तुरंत उसमें गिरावट आती है। इससे भी आप बीमार पड़ सकते हैं। एकदम से हुए ब्लड शुगर फ्लकचुएशन को शरीर समझ नहीं पाता और इसके कारण ठंड लग सकती है। थकान हो सकती है या फिर चक्कर आ सकते हैं। 

इसके अलावा कुछ लोगों को आइसक्रीम खाने के बाद एलर्जी की शिकात हो सकती है। ब्रेन फ्रीज भी हो सकता है और कई लोगों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण भी देखे गए हैं। 

इन सब बातों का यही कनक्लूजन निकलता है कि आइसक्रीम खाने से शरीर को ठंडक नहीं पहुंचती है बल्कि यह शरीर के तापमान को गड़बड़ कर सकती है, जिससे बीमार होने की संभावन बढ़ जाती है। 

 

हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।