herzindagi
image

क्या डायबिटीज के मरीज रमजान का रोजा रख सकते हैं?

रमजान का पाक महीना शुरू होने वाला है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। फास्टिंग के दौरान कुछ भी खाने पीने की मनाही होती है। अब सवाल है, कि क्या डायबिटीज के मरीज रोजा रख सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-27, 14:29 IST

रमजान का पाक महीना कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। यह महीना दुनियाभर के मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत ही अहमियत रखता है। इस दौरान लोग रोजा रखते हैं। सूरज उगने से पहले सेहरी की जाती है, जिसके बाद सीधा शाम को सूरज डूबने के बाद ही इफ्तारी की जाती है। इस बीच कुछ भी खाना पीना वर्जित होता है। अब सवाल है कि क्या डायबिटीज के मरीज रमजान के 30 दिन रोजा रख सकते हैं? क्योंकि डायबिटीज में सही समय पर खाना पीना बेहद जरूर होता है, ताकि ब्लड शुगर को नियंत्रित में रखा जा सके। चलिए जानते हैं इस बारे में  Sajad Ul Islam - Consultant Endocrinology ने जानकारी दी है।

क्या डायबिटीज के मरीज रमजान का रोजा रख सकते हैं?

can diabetic patient fast for 30 days

इस सवाल का जवाब सीधे-सीधे नहीं दिया जा सकता है। क्योंकि यह पूरी तरह से आपकी कंडीशन पर डिपेंड करता है। अगर आप टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित हैं, और आपको इंसुलिन डोज लेना पड़ता है, तो रोजा नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे आपको कीटोएसिडोसिस हो सकता है,जो कि एक हेल्थ इमरजेंसी है। एक्सपर्ट के मुताबिक इससे पीड़ित लोगों को नॉर्मल लोगों के मुकाबले में ज्यादा खाने पीने की जरूरत होती है और फास्टिंग में न तो आप खा सकते हैं, ना ही पानी पी सकते हैं।

इसके अलावा लंबे समय तक भोजन न करने से हाइपोग्लाइसीमिया हो सकता है।यानी भोजन न करने से ब्लड शुगर का स्तर बहुत कम हो सकता है,जिससे कमजोरी चक्कर आना, बेहोशी जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। वहीं अगर आप इफ्तार के वक्त अचानक से ज्यादा खाना खा लेते हैं, तो आपको हाइपरग्लाइसीमिया हो सकता है यानी ब्लड शुगर हाई हो सकता है।

यह भी पढ़ें-दिनभर महसूस होती है थकान? डाइट में शामिल करें ये चीजें

diabetic patient fast for 30 days in ramadan

इसके अलावा, अगर बीते कुछ दिनों में आपका ब्लड शुगर 70 से कम और 300 से ज्यादा रहा है, तो फास्टिंग करना सही नहीं होता है।

टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित ऐसे लोग फास्ट कर सकते हैं,जिन्होंने अपना डायबिटीज अच्छे से मैनेज किया है। बीते दिनों उनका शुगर लेवल नियंत्रण में रहा है, तो डॉक्टर की सलाह पर रोजा रखा जा सकता है। हालांकि रेगुलर तौर पर ब्लड शुगर की निगरानी करते रहें, अगर शुगर लेवल जरा भी बढ़ता है या घटता है, तो आपको तुरंत फास्ट खोल लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें-UTI Remedies: बार-बार यूटीआई करता है परेशान? इन फूड्स को करें डाइट में शामिल

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।