सेहतमंद रहने का एक ही फंडा है' हेल्दी खाओ और हेल्दी लाइफस्टाइल जीओ', मगर वर्तमान समय में इस फंडे को नियमित रूप से नहीं अपनाया जा सकता है। खासतौर पर तब, जब कोविड-19 संक्रमण की वजह से हमारा ज्यादा वक्त घर पर ही बीत रहा हो और बहुत ज्यादा हेल्दी डाइट के विकल्प भी कम हों।
ऐसे में सेहत से जुड़ी बहुत सारी परेशानियों का हमें सामना करना पड़ रहा है। इनमें से एक है ब्लॉटिंग की समस्या, जिसे आम भाषा में हम पेट फूलने की परेशानी के रूप में जानते हैं। इस समस्या का सामना अक्सर गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को करना पड़ता है।
इस बारे में फेमस न्यूट्रिशनिस्ट ऊष्मा छेदा ने अपने ब्लॉग में लिखा है, ' पेट फूलने की शिकायत बेहद आम है और यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। इस समस्या का कारण कुछ भी हो सकता है। अलग-अलग व्यक्ति को ब्लॉटिंग की समस्या अलग-अलग कारणों से हो सकती है। उदाहरण के तौर पर किसी को ब्लॉटिंग केवल सेब खाने से भी हो सकती है, वहीं दूसरे व्यक्ति को सेब खाने से किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपनी एक फूड डायरी मेंटेन करके रखें।'
इतना ही नहीं, ऊष्मा ब्लॉटिंग की समस्या से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी बताती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: बदहजमी के लिए अपनाएं ये 10 रामबाण घरेलू उपचार
फायदा- सौंफ का सेवन करने से इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम यानी आंतों से संबंधित विकार की शिकायत दूर होती है। अगर आपको पेट फूलने की दिक्कत है तो आप सौंफ का सेवन 3 तरह से कर सकती हैं-
कैसे करें इस्तेमाल-
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: रोज 'लौकी का रायता' खाने से होंगे ये 5 लाभ
फायदा- दही में प्रोबायोटिक मौजूद होता है। यह एक तरह के हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं जो खाने को पचाने में मदद करते हैं। यदि आपको पेट फूलने की समस्या है तो आप दही को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आप दही में जीरा भी डाल सकती हैं।
सामग्री
विधि
फायदा- अगर आपको गैस की समस्या की वजह से ब्लॉटिंग हो रही है तो आपको अदरक का सेवन करना चाहिए। आप अदरक का इस्तेमाल 3 तरह से कर सकती हैं।
कैसे करें इस्तेमाल-
फायदा- पपीते को पेट के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसमें पपाइन तत्व पाया जाता है। यह आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और पेट फूलने की समस्या में राहत पहुंचाता है।
कैसे करें पपीते का इस्तेमाल-
फायदा- पुदीना में फिनोलिक कंपाउंड होता है। यह भी आंतों से संबंधित विकार को दूर करता है। साथ ही पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है।
सामग्री
विधि
यदि आप इस घरेलू उपायों को अपनाती हैं तो पेट फूलने की समस्या से चुटकियों में राहत पा सकती हैं। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह और भी सेहत से जुड़ी टिप्स पाने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।