
घी एक ऐसी सामग्री है जिसका सेवन हर भारतीय घर में होता है। आयुर्वेद में भी घी के कई सारे लाभों के बारे में बताया गया है और इसका मेडिसिनल यूज़ भी किया जाता रहा है। गाय के घी के फायदे भी एक बड़ा कारण है कि आयुर्वेद में घी से मालिश आज भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करने के अलावा, घी के कई अन्य स्वास्थ्य लाभ हैं।
आपने अक्सर घर में दादी या नानी को सोने से पहले अपने तलवों में गुनगुना घी लगाते हुए देखा होगा। रात को सोने से पहले अपने तलवों में गुनगुने घी की मालिश करने से आपको 1 नहीं बल्कि 5 अद्भुत फायदे मिलते हैं। घी लगाने से आपकी त्वचा नरिश होती है और यह नींद को भी बेहतर बनाता है।
चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको घी की मसाज के अद्भुत फायदे बताते हैं। इसके बाद आप भी अपने पैरों में घी जरूर लगाएंगी।

पैरों में घी लगाने के कई फायदों में सबसे बड़ा फायदा एक यह है घी आपके फटे पैरों को ठीक करने में मदद करता है। घी लगाने से आपकी एड़ियों के घाव भरने में मदद मिलती है। यह त्वचा को अंदर तक हाइड्रेट करने में भी मदद करता है। घी अपनी हीलिंग और मॉइश्चराइजिंग लाभों के साथ, फटी एड़ियों को रिपेयर करने में मदद कर सकता है और आपके पैरों की त्वचा को स्मूथ बना सकता है।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ 1 चम्मच ये चीज रोजाना खाएं, दिखेंगी उम्र से 10 साल जवां
देसी गाय का घी से पैरों के तलवों की मालिश करने से रक्त परिसंचरण में सुधार होता है और आराम मिलता है, जिससे व्यक्ति को जल्दी और गहरी नींद आने में मदद मिलती है। इसके लिए एक लोकप्रिय आयुर्वेदिक प्रक्रिया फॉलो की जाती है, जिसे कांसा वाती कहते हैं। इसमें गाय के घी की कुछ बूंदें हाथों में लेकर उसे तलवों पर लगाएं और फिर एक छोटी सी कांसे की कटोरी या किसी भी बर्तन से कुछ मिनट तक अपने पैरों की मालिश करें।

तलवों में गुनगुना घी लगाने से एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या में भी आराम मिलता है। अगर आपको अपच, डकार या फार्टिंग जैसी पाचन संबंधी समस्याएं बहुत ज्यादा हैं तो अपने पैरों पर घी लगाने से मदद मिल सकती है। घी लगाने से वात शरीर में आराम से सेटल होता है, जिससे गैस और पेट फूलने की आपकी समस्या कम हो जाती है।
जोड़ों के दर्द के लिए घी एक आम आयुर्वेदिक उपाय है। आयुर्वेद के अनुसार, घृतम से मालिश करने से सेंसर अंगों की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है, साथ ही त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार होता है और जोड़ों में दर्द ठीक होता है। घी में कंजुगेटेड लिनोलिक एसिड होता है। यह एक मेटाबॉलिज्म कंट्रोलर माइक्रो न्यूट्रिएंट्स है जो असामान्य सूजन को कम करने की क्षमता के लिए जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: घी की सिर्फ 1 चम्मच से रखें अपनी त्वचा और हेल्थ का ख्याल

घी ओमेगा फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, और यह फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने और त्वचा को पोषण देने में मदद कर सकता है। यह त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है और इसे चमकदार प्रभाव देता है। घी अपने पोषण लाभों के साथ सुस्त त्वचा को स्वस्थ त्वचा में बदलने में मदद करता है। यह त्वचा को स्मूथ बनाता है और हाइड्रेट करता है। इतना ही नहीं यह स्किन टोन को भी सुधारने में मदद करता है।
अगर आपको ये सारे फायदे चाहिए तो अब आप भी रात को सोने से पहले गुनगुना घी अपने तलवों में लगाएं। इसके साथ ही घी का सेवन करना भी बड़ा फायदेमंद होता है।
यदि आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर आगे शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।