सर्दियों के मौसम में या फिर बदलते मौमम के चलते शरीर के जोड़ों में दर्द होना आम बात है। कभी-कभी अधिक वजन पड़ने के कारण या फिर किसी एक स्थान पर बैठे रहने से भी जोड़ों में दर्द होने लगता है। कभी-कभी ये दर्द इतना अधिक हो जाता है कि थोड़ी दूर चलने या किसी काम को करने पर कुछ अधिक ही तकलीफ होने लगती हैं। आमतौर, पर ये समस्या महिलाओं में कभी-कभी अधिक भी देखी जाती है। ऐसे में इसके इलाज के लिए कई बार महिलाएं घरेलू उपायों पर ध्यान देने लगती है। लेकिन, सही जानकारी न होने की वजह से गलत उपचार करने लगती है। ऐसे में अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान रहती हैं, तो आप इन घरेलू उपायों की मदद से उस परेशानी को आसानी से दूर कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं।
पपीता का सेवन करें
पपीता को जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए बेहतरीन उपाय माना जाता है। कहा जाता है कि इसके नियमित सेवन से शरीर के किसी भी जोड़े के दर्द को आसानी से दूर किया जा सकता है। पपीता में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो किसी भी दर्द को दूर करने के लिए विटामिन-सी को कारगर माना जाता है। वैसे पेट और लीवर जैसी कई समस्यों को दूर करने के लिए भी पपीता को एक अच्छा फल माना जाता है। इम्यून सिस्टम के लिए भी इसे बेस्ट फल माना जाता है।
पिपरमेंट ऑयल मालिश
आसपास ऐसे कई तेल है, जिनके नियमित मालिश के भी जोड़ों के दर्द को कुछ ही दिनों में दूर किया जा सकता है। कहा जाता है कि पिपरमेंट ऑयल के साथ नारियल के तेल को हल्का गुनगुना करके सुबह और शाम मालिश करने से दर्द को दूर किया जा सकता है। इसके लिए ध्यान रहे कि दोनों तेल की मात्रा बिल्कुल बराबर हो और हल्का गरम ज़रूर हो ये तेल। इसके साथ-साथ आपको नियमित एक्सरसाइज भी करते रहना चाहिए।
लहसुन है फायदेमंद
वर्षों में लहसुन को आयुर्वेद में इस्तेमाल किया जाता है। यहीं वजह है कि आज भी कई बीमारियों को दूर करने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। कहा जाता है कच्चा लहसुन के सेवन करने से दर्द कुछ ही दिनों में आसानी से गायब हो जाती है। हां, इसके लिए सही मात्रा में सेवन करना ही ज़रूरी होता है। भारतीय घरों में दर्द के अलावा भी लहसुन को कई बीमारियों के लिए आज भी इस्तेमाल किया जाता है। वैसे, बिना लहसुन के कई भोजन का स्वाद भी फीका हो जाता है।
विटामिन डी
जोड़ों के दर्द में विटामिन-डी का एक अहम् रोल होता है। सर्दियों के मौसम में जोड़ों का दर्द महिलाओं के साथ अन्य लोगों में भी काफी देखा जाता है। ऐसे में सुबह की गुनगुनी घूप को लिया जाए तो इस परेशानी को कभी हद तक दूर किया जा सकता है। इसके साथ-साथ विटामिन-डी युक्त आहार को भी शामिल करना बेहद ज़रूरी होता है। इससे इम्यूनिटी भी ठीक रहती है और शरीर उर्जावान भी रहती है।
इसे भी पढ़ें:Fitness Expert Tips: घर पर बैठे-बैठे करें हाथों और कलाई की ये 5 आसान एक्सरसाइज
कोई लोगों का मानना है कि ब्रोकली के नियमित सेवन से भी गठिया में आराम मिलता है। इसके साथ-साथ ये भी कहा जाता है कि पानी में एप्पल साइडर विगिनर मिलाकर सेवन करने से भी दर्द को दूर किया जा सकता है। हालांकि, इन घरेलू उपायों से जोड़ों के दर्द को दूर तो किया जा सकता है। लेकिन, अधिक परेशानी के लिए आपको एक बार डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sa1s3optim.patientpop.com,cloudfront.net)
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों