विटामिन-डी सिर्फ हमारी हड्डियों के लिए नहीं, बल्कि इम्यूनिटी, पीरियड्स और ओवरऑल हेल्थ के लिए भी बहुत जरूरी है। ज्यादातर महिलाएं यह नहीं समझ पातीं कि उनकी थकान, कमजोरी, अनियमित पीरियड्स, बढ़े हुए शुगर लेवल या बार-बार होने वाली बीमारियों के पीछे विटामिन-डी की कमी हो सकती है। इसे सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है। खासकर, सुबह की धूप विटामिन-डी के लिए बहुत जरूरी होती है और जब शरीर को सही मात्रा में धूप नहीं मिलती है, तो विटामिन-डी का लेवल गिरने लगता है। शरीर में विटामिन-डी की कमी के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें से कुछ ऐसे कारण भी हैं, जिनके बारे में ज्यादातर महिलाएं नहीं जानती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं वे 3 छिपे हुए कारण, जिनकी वजह से शरीर में विटामिन-डी का स्तर तेजी से गिर जाता है। इस बारे में डॉक्टर ब्रजेश श्रीवास्तव जानकारी दे रहे हैं। वह गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में विशेषज्ञ हैं और उन्हें इस फील्ड में लगभग 14 सालों का अनुभव है।
जब आप लंबे समय तक तनाव में होते हैं, तो इसके कारण भी शरीर में विटामिन-डी की कमी हो सकती है। दरअसल, क्रॉनिक स्ट्रेस के कारण शरीर की विटामिन-डी को अब्जॉर्ब करने की क्षमता पर असर होता है। स्ट्रेस की वजह से शरीर में कोर्टिसोल बढ़ जाता है और इसका असर भी विटामिन-डी के अब्जॉर्बशन पर होता है। इसके अलावा, क्रॉनिक स्ट्रेस हमारी इम्यूनिटी, खान-पान और जीवनशैली की आदतों पर असर डालता है और इसके कारण विटामिन-डी के लेवल में कमी आ सकती है।
खराब गट हेल्थ कई बीमारियों की वजह बन सकती है। इसके कारण, शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल्स के लेवल में भी कमी आ सकती है। विटामिन-डी फैट सॉल्यूबल विटामिन है और जब गट हेल्थ ठीक नहीं होती है और फैट मेटाबॉलिज्म सही से नहीं हो पाता है, तो शरीर में विटामिन-डी अब्जॉर्ब होने में मुश्किल आती है। आईबीएस और भी कई कंडीशन्स के कारण भी शरीर विटामिन-डी को सही से नहीं अब्जॉर्ब कर पाता है।
यह भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी
जह हमारी किडनी और लिवर सही तरह से फंक्शन नहीं कर पाते हैं, तो शरीर में विटामिन-डी की कमी हो सकती है। किडनी और लिवर की खराबी शरीर को विटामिन-डी के एक्टिव फॉर्म में बदलने से रोकती है और इसके कारण विटामिन-डी का लेवल गिरने लगता है।
यह भी पढ़ें- शरीर में विटामिन-D कैसे बढ़ाएं? एक्सपर्ट के ये 2 नुस्खे आएंगे काम
विटामिन-डी की कमी के इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। इनका सीधा असर, आपके शुगर लेवल, पीरियड्स और भी कई चीजों पर होता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।