Yoga Trends 2022: निरोग और फिट रहने के लिए आप भी करें ये चर्चित योग

Yoga Trends 2022: आज हम आपको वर्ष 2022 के सबसे चर्चित योगासन के बारे में बता रहे हैं जिसे फिट रहने के लिए गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च किया गया। 

yoga trends of  for health

वर्ष 2022 समाप्त होने को है और हम वैश्विक महामारी संकट से भी उभर गए हैं। वर्तमान में दुनिया योग जैसे हेल्‍दी प्रैक्टिस में बढ़ावा देख रही है। लोग स्वास्थ्य की देखभाल के महत्व और आवश्यकता को अपने जीवन में सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं।

योग एक प्राचीन और वैज्ञानिक अभ्यास है जो शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक स्वास्थ्य और यहां तक कि आध्यात्मिक विकास के कारकों के साथ हमारे समग्र कल्याण का ध्यान रखता है। जब लोग स्वास्थ्य खोना शुरू करते हैं चाहे वह शारीरिक स्वास्थ्य हो या भावनात्मक रूप से गड़बड़ी का सामना करना पड़ता है तो योग चिकित्सीय समाधान के रूप में मदद कर सकता है।

आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं जो वर्ष 2022 में बहुत ज्‍यादा चर्चित रहे और इसे हम लोगों ने खुद को बीमारियों से बचाने, वेट लॉस करने और खुद को सुंदर बनाने के लिए गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च किया।इन योगासन के बारे में हमें योगा मास्टर, फिलांथ्रोपिस्ट, धार्मिक गुरू और लाइफस्टाइल कोच ग्रैंड मास्टर अक्षर जी बता रहे हैं।

योगा ट्रेंड्स 2022 (Yoga Trends 2022)

मर्कटासन (Markatasana Yoga)

markat aasan for fitness

यह आसन रीढ़ को मजबूत बनाने के साथ डाइजेस्टिव सिस्‍टम को दुरुस्‍त रखने में मदद करता है।

  • इसे करने के लिए सबसे पहले सीधी लेट जाएं।
  • अपने दोनों हाथों को साइड में फैलाएं।
  • ऐसा करते हुए हथेलियां खुली और छत की ओर होनी चाहिए।
  • अब अपने दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ें और हिप्‍स के पास रखें।
  • फिर घुटनों को दाहिनी ओर मोड़ें और दाहिने घुटने को जमीन पर टिकाएं।
  • बायां घुटना दाहिने घुटने और बायां टखना दाहिने टखने पर टिका होना चाहिए।
  • अपनी गर्दन को बाईं ओर मोड़ें।
  • फिर पहली मुद्रा में वापस आ जाएं।
  • इस योग को बाईं ओर से दोहराएं।

ग्लो के लिए फेस योगा (Face Yoga)

face yoga for glow

योग में शीर्षासन, कर्णपीड़ासन, बाल बकासन और बकासन जैसे आसनों और मुद्राओं जैसे प्राण मुद्रा, हकिनी मुद्रा, मकर मुद्रा का कॉम्बिनेशन आपकी त्वचा में शाइन जोड़ने में मदद करता है। ये आसन साइनस के छिद्रों को साफ करते हैं, तनाव मुक्त करने में मदद करते हैं और आंखों, नाक और संवेदी अंगों को साफ करते हैं।

इसके अलावा, इन योगासन को करने से शरीर में ब्‍लड के फ्लो को उलटने में मदद मिलती है जिससे पोर्स साफ होते है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है। रोजाना इन योग और मुद्राओं को करने से चेहरे पर ग्‍लो आता है और त्‍वचा लंबे समय तक जवां दिखाई देती है।

पर्वतासन (Parvatasana Yoga)

parvatasana for fitness

इस आसन को भी लोगों द्वारा 2022 में फिट रहने के लिए बेहद पसंद किया गया। इसे करते हुए शरीर की मुद्रा पर्वत के समान दिखाई देती हो जाती है, इसलिए इसे माउंटेन पोज भी कहा जाता है।

  • पर्वतासन को करने के लिए सबसे पहले वज्रासन में बैठ जाएं।
  • अब धीरे-धीरे दोनों हाथों और पैरों को जमीन पर रखें।
  • जमीन पर वजन देते हुए अपनी कमर को त्रिकोणीय आकार की तरह ऊपर जितना बन सके उतना स्‍ट्रेच करें।
  • आसन के दौरान आपका शरीर पर्वत जैसा दिखाई देना चाहिए।
  • कुछ देर इस मुद्रा में रहें।

वज्रासन (Vajrasana Yoga)

vajrasana for fitness

यह घुटनों के बल बैठकर किया जाने वाला आसन है। यह संस्कृत शब्द 'वज्र' से बना है। इसका अर्थ आकाश से गिरने वाली बिजली होता है। इस योग की सबसे अच्‍छी बात यह है कि इसे खाने के बाद भी किया जा सकता है और इसे करना बेहद ही आसान होता है।

  • इसे करने के लिए घुटनों के बल जमीन पर बैठ जाएं।
  • दोनों पैरों के अंगूठे को आपस में मिलाएं और एड़ियों को अलग रखें।
  • फिर अपने हिप्‍स को एड़ियों पर टिकाएं और हथेलियां को घुटनों पर रखें।
  • ऐसा करते हुए पीठ को एकदम सीधा और दोनों घुटनों को आपस में मिलाकर रखें।
  • इस मुद्रा में 5 तक बैठने की कोशिश करें।

कुंडलिनी योग (Kundalini Yoga)

kundalini yoga for fitness

कुंडलिनी योग एक अभ्यास है जो ऊर्जा का खजाना है। यह कुंडलित सर्प की तरह हमारे शरीर के भीतर छिपा हुआ है। जब तक यह कुंडलिनी अपने आप को पूरी तरह से खोल नहीं लेती तब तक हम कुंडलिनी की शक्ति का अनुभव नहीं कर पाएंगे।

कुंडलिनी योग के लाभ शरीर, मन और आत्मा के पहलुओं को कवर करते हैं। कुंडलिनी योग समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है जिसमें शारीरिक और मानसिक कल्याण शामिल है। यह आपकी धारणा और अंतर्ज्ञान को बढ़ाता है और इसके अभ्यासी को कई आध्यात्मिक शक्तियां प्रदान करता है।

इसमें टेलीपैथी, टेलिकिनेज़ीस, क्लैरवॉयन्स और बहुत सारी क्षमताएं शामिल हैं। कुंडलिनी योग का अध्ययन आपको न्यूरोप्लास्टिकिटी और समय फैलाव जैसी अवधारणाओं को समझने की क्षमता देता है।

इसे जरूर पढ़ें:सोनल जैसी खूबसूरती और फिटनेस के लिए 35 साल की महिलाएं करें ये 3 योग

सुखासन (Sukhasana Yoga)

sukhasana for fitness

इस योग को करने से शरीर में ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे आपको किसी भी तरह के इंफेक्‍शन से बचना में मदद मिलती है। रेगुलर इस आसन को करने से आपका दिमाग शांत रहता है।

  • इस आसन को करने के लिए मैट पर बैठ जाएं।
  • दोनों घुटनों को फर्श पर रखने की कोशिश करें।
  • धीरे से हाथों को अपने घुटनों के पास रखें।
  • इसे करने के लिए किसी भी हस्त मुद्रा को करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
  • शरीर को सीधा और पेट को सामान्य अवस्था में रखें।
  • अब शरीर को बिल्कुल ढीला छोड़ दें।
  • इस आसन में कम से कम 10 मिनट तक रहने की कोशिश करें।

आप भी 2022 के चर्चित योग की मदद से अपना वजन कम और खुद को फिट रख सकती हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही आर्टिकल के अंत में आ रहे कमेंट सेक्‍शन में कमेंट करके जरूर बताएं। फिटनेस से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP