herzindagi
yoga for  plus women main

बढ़ती उम्र को कहें अलविदा, 30 की उम्र में 20 का दिखने के लिए ये योग करें

अगर आप 30 की उम्र में भी 20 की तरह दिखना चाहती हैं तो एक्‍सपर्ट के बताए इन योगासन को रोजाना जरूर करें। 
Editorial
Updated:- 2021-04-26, 17:51 IST

अपनी तेज़ और निरंतर जीवन शैली के साथ, हम लगातार काम के बोझ तले दबे हुए हैं। इससे हम बहुत अधिक मानसिक तनाव के अधीन हो गए हैं और यह सब हमें समय से पहले बूढ़ा बना रहा है। लेकिन हमारे दिमाग में यही सवाल आता है कि हम इस दुष्चक्र से कैसे बच सकते हैं? तो आपको बता दें कि इसका सही जवाब योग है। योग शरीर में ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, अंगों को साफ और डिटॉक्‍स करता है, लचीलापन लाता है और ताकत बढ़ाता है। साथ ही आपको रिलैक्‍स करने में मदद करता है और आपको वर्तमान क्षण से अवगत कराता है। इन सभी से आपकी उम्र बढ़ती है और समय से पहले बूढ़ा होने से रोकता है।

जी हां महिलाएं बढ़ती उम्र में भी जवां और खूबसूरत दिखना चाहती हैं और इसके लिए कई तरह के उपायों को आजमाती हैं। 30 की उम्र के बाद महिलाओं में बदलाव आने लगता है और इस उम्र के बाद महिलाओं को अपनी फिटनेस के प्रति ज्‍यादा जागरूक रहने की जरूरत होती है। इसलिए आज हम आपके लिए ऐसे 3 योगासन लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप 30 की उम्र में भी 20 की दिखाई देंगी। इन योगासन के बारे में हमें योग गुरू नेहा जी बता रही हैं। योगा गुरु नेहा, द योग गुरु तथा वुमेन हेल्‍थ रिसर्च फाउंडेशन (ट्रस्‍ट) की संस्‍थापक हैं।

नेहा जी का कहना है, ''जैसे ही एक महिला 30 साल की उम्र में प्रवेश करती है वैसे ही उसकी बॉडी में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इसके चलते बॉडी में रोग प्रतिरोधक क्षमता में बदलाव आने लगता है और डिजेनरेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है यानि जो महिलाएं कंसीव करना चाहती हैं उनकी कंसीव करने की क्षमता 30 की उम्र के बाद 50 प्रतिशत रह जाती है। आगे उम्र बढ़ते-बढ़ते वह और भी कम हो जाती है और बॉडी कई तरह की बीमारियों से घिरने लग जाती है और चेहरे पर बढ़ती उम्र दिखाई देने लगती है। इसके अलावा हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में महिलाओं को अपने रूटीन में 3 तरह के योग को शामिल करना चाहिए।'' आइए इन योगासन के बारे में विस्‍तार से जानें।

सूर्य नमस्‍कार

surya namaskar inside

सूर्य नमस्‍कार 12 आसनों का समूह है। इसमें आपको बारी-बारी से 12 आसन करने होते हैं जिसे बहुत ही वैज्ञानिक रूप से समझाया गया है। इसे करने से बॉडी की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। वजन कम करने में मदद मिलती है और शरीर टाइट और टोन होता है। इसके अलावा रोजाना इसे करने से बॉडी में ब्‍लड की सप्‍लाई बढ़ती है और यह बॉडी में होने वाले डिजेनरेशन की प्रक्रिया को रोक देता है।

इसे जरूर पढ़ें:रोजाना करेंगी ये 2 प्राणायाम तो वजन होगा कम और स्किन करेगी ग्‍लो

सूर्य नमस्‍कार करने का तरीका

इसमें सबसे पहले प्रणाम मुद्रा आती है, दूसरी हस्त उत्तानासन, तीसरी पाद हस्तासन, चौथी अश्व संचालन आसन, पांचवी अवस्‍था में पर्वतासन, छठी में अष्टांग नमस्कार, सातवीं में भुजंगासन, आठवीं में पर्वतासन, नौवीं अश्व संचालन आसन, दसवीं अवस्था में पाद हस्तासन ग्यारहवीं अवस्था में हस्त उत्तानासन और बारहवीं अवस्‍था में प्रणाम मुद्रा शामिल हैं। ये 12 अवस्थाएं सूर्य नमस्कार का चक्र है। इसे आपको कम से कम 10 बार जरूर करना चाहिए।

कपालभाति

pranayam inside

प्राणायाम में महिलाओं को कपालभाति प्राणायाम जरूर करना चाहिए। यह शरीर में ओज की कम हो रही शक्ति को बढ़ाता है। साथ ही महिलाओं के शरीर में फेमिनिटी को मेंटेन करने में मदद करता है। फेमिनिटी मतलब यह औरत के तत्‍व को मेंटेन करता है। इसमें दो हार्मोन्‍स एस्‍ट्रोजन और प्रोजेस्‍टेरोन होते हैं उनकी मात्रा बढ़ने लगती है और उसके शरीर में डिजेनरेशन की प्रक्रिया बंद हो जाती हे। डिजेनरेशन यानि की बुढ़ापा जल्‍दी नहीं आता है। बालों का झड़ना, सफेद होना, झुर्रियां आना यह सभी चीजें रुक जाती हैं।

कपालभाति करने का तरीका

  • इसे करने के लिए आराम से साधना मुद्रा में बैठ जाएं।
  • तेजी से सांस लें और छोड़ें।
  • 20-30 बार यह क्रिया दोहराने के बाद शरीर को ढीला छोड़ दें।
  • इससे चेहरे पर भी कांति आती है और शरीर का स्‍ट्रेस खत्म होता है।

उज्जायी प्राणायाम

pranayam inside

यह थॉयरायड ग्‍लैंड का प्राणायाम है क्‍योंकि जैसे-जैसे महिलाएं 30 की उम्र में प्रवेश करती हैं तो इस ग्‍लैंड की काम करने की क्षमता कम होने लगती है। यह बॉडी की ग्रोथ को रोक देती है। लेकिन उज्जायी प्राणायाम को करने से बॉडी की सही ग्रोथ होती है और साथ ही साथ इच्छाशक्ति भी बढ़ती है।

इसे जरूर पढ़ें:महिलाएं ये '1 एक्‍सरसाइज' करेंगी तो वजन होगा कम और हड्डियां बनेंगी मजबूत

उज्जायी प्राणायाम करने का तरीका

  • इस प्राणयाम को करने के लिए सुखासन में बैठ जाएं।
  • फिर को मुंह को बंद करके नाक के दोनों छेदों से तब तक सांस को अंदर खींचे, जब तक फेफड़ों से हवा पूरी तरह बाहर न जाएं।
  • फिर कुछ देर सांस अंदर तक रोक कर रखें।
  • इसके बाद नाक के दूसरे छेद से धीरे-धीरे सांस बाहर निकालें।
  • यह योगासन एक से दो मिनट तक कर सकती हैं।
  • शुरुआत में इस प्राणायाम 5 बार करें फिर धीरे-धीरे बढ़ाते हुए 20 बार तक ले जाएं।

एक्‍सपर्ट के बताए इन 3 योगासन को करके आप भी 30 की उम्र में 20 की दिखाई देंगी। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Image Credit: Freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।