Hirsutism एक ऐसी स्थिति है जिसके परिणामस्वरूप महिला के चेहरे और शरीर पर काले और घने बाल उग आते हैं। अधिकांश महिलाएं जो Hirsutism से पीड़ित होती हैं उनके शरीर में एण्ड्रोजन का उच्च स्तर पाया जाता है। इस हार्मोन की अधिकता के कारण ही महिलाओं में पुरुष के शरीर जैसे शारीरिक और यौन लक्षणों का विकास होने लगता है। रजोनिवृत्ति के बाद अधिकांश महिलाओं के साथ ऐसा होने लगता है। वैसे यह समस्या किसी भी उम्र की महिला को हो सकती है। यह महिलाओं के शरीर में बन रहे हार्मोंस पर निर्भर करता है कि उन्हें Hirsutism होगा या नहीं। इसमें मेडिकल इशूज हो या न हो मगर एक महिला खुद में इन बदलावों को देख कर तनाव में आ जाती है।
एण्ड्रोजन के उच्च स्तर के परिणामस्वरूप बालों के फॉलिकल्स में उत्तेजना होती है, जिसके परिणामस्वरूप सामान्य रूप से महिला के शरीर में जितने बाल होते हैं उससे अधिक विकसित होने लगते हैं। इन अतिरिक्त बालों का विकास उन क्षेत्रों में देखा जाता है जहां आमतौर पर पुरुषों के बाल होते हैं। जैसे - ठोड़ी, ऊपरी होंठ, पीठ, पेट और छाती में। बालों का विकास आमतौर पर निपल्स, निचले पेट, साइडबर्न, ऊपरी होंठ और ठोड़ी के आसपास से शुरू होता है। यह बाल सिर के बालों के रंग और उसी के समान मोटे होते हैं। Hirsutism की सबसे एडवांस स्टेज में कंधे, ऊपरी पीठ, छाती और पेट पर बालों का विकास होने लगता है। आमतौर पर ऐसा पोबर्टी के साथ-साथ होता है। अतिरिक्त बालों के विकास के अलावा जिन महिलाओं को Hirsutism होता है उनमें यह लक्षण भी नजर आने लगते हैं।
● मुँहासे
● ऑयली त्वचा
● घटती हेयरलाइनिंग
● आवाज में मोटापन होना
● बालों का झड़ना
● clitoris का बढ़ना
शरीर में एण्ड्रोजन का उच्च स्तर होना ही Hirsutism का प्राथमिक कारण है। यह स्थिति तब भी हो सकती है जब बालों के फॉलिकल्स एंड्रोजेन के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हों। शरीर में इंसुलिन का उच्च स्तर भी hirsutism का कारण बन सकता है क्योंकि इंसुलिन ओवेरी की कोशिकाओं के माध्यम से एण्ड्रोजन के उत्पादन को उत्तेजित करता है। उच्च कोलेस्ट्रॉल का स्तर और मोटापा भी hirsutism का कारण हो सकता है। अंडाशय, अधिवृक्क ग्रंथियों (Adrenal glands) और पिट्यूटरी ग्रंथियों (pituitary glands)में ट्यूमर का इतिहास भी Hirsutism का कारण हो सकता है।
डॉक्टर सबसे पहले आपके मासिक धर्म चक्र के इतिहास का अध्ययन करते हैं। यदि चक्र अनियमित हो गया है, तो डॉक्टर ट्यूमर या किसी अन्य असामान्यताओं की जांच के लिए कुछ परीक्षणों की सलाह दे सकते हैं। कुछ रक्त परीक्षण हार्मोन के स्तर और उनमें कमियों को जांचने के लिए किए जाते हैं। ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल स्तर की भी जाँच की जाती है। यदि परीक्षण के परिणाम अस्पष्ट हैं या आगे जांच की आवश्यकता है, तो डॉक्टर एमआरआई स्कैन, सीटी स्कैन या अल्ट्रासाउंड जैसे कुछ विशेष परीक्षण करवा सकते हैं।
एक बार Hirsutism की सही वजह पता चल जानें के बाद डॉक्टर समस्या को संभालने के लिए दवाएं देते हैं। कुछ महिलाएं बालों को रिमूव कराने के लिए कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स भी लेती हैं। अनचाहे बालों को हटाने के लिए यहां कुछ कॉस्मेटिक सल्यूशन बताए गए हैं।
● वैक्सिंग
● थ्रेडिंग
● शेविंग
● बालों को हटाने वाली क्रीम का उपयोग करना
● लेजर तकनीक से बालों को हटाने
● बालों के रोम को सिकोड़ने के लिए लेजर तकनीक से उपचार
कुछ मामलों में, डॉक्टर बर्थ कंट्रोल पिल्स भी लिख सकते हैं जो शरीर में मासिक धर्म और हार्मोन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती हैं।
Hirsutism को रोकना हमेशा संभव नहीं हो सकता है। हालांकि, एक स्वस्थ आहार और व्यायाम से उच्च कोलेस्ट्रॉल और मोटापे को कम करने में मदद मिलती है, जिससे Hirsutism का जोखिम कम होता है।
एक्सपर्ट सलाह के लिए डॉ. कविता कपाड़िया (DNB, DGO, FCPS, DFP) का विशेष धन्यवाद।
https://emedicine.medscape.com/article/121038-overview
https://www.medicalnewstoday.com/articles/182659#prevention
https://www.webmd.com/women/guide/hirsutism-hair-women#1
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।