herzindagi
Which yoga is best for foot pain

एड़ियों का दर्द दूर करने के लिए जरूर करें ये योग

ठंड आते ही आपके एड़ियों में भी तकलीफ शुरू हो जाती है? इन योगा आसनों की मदद से आपको आराम मिल सकता है।
Editorial
Updated:- 2023-12-20, 21:53 IST

Yoga For Heel Pain: एड़ियों में अकड़न और दर्द की समस्याएं काफी आम है। ठंड के मौसम में यह समस्या ज्यादा परेशान करने लगती है। कुछ लोगों को इतना गंभीर दर्द होता है कि चलने फिरने में भी दिक्कत आती है। दर्द में आराम पाने के लिए कुछ लोग दवाई का सहारा लेते हैं, लेकिन आप कुछ योग की मदद से एड़ियों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। इन योगासन से न सिर्फ दर्द दूर होता है, बल्कि आपकी ओवर ऑल हेल्थ को फायदा पहुंचता है। चलिए जानते हैं योगा एक्सपर्ट नुपूर रोहतगी से एड़ियों के दर्द में कौन से एक्सरसाइज फायदेमंद है।

एड़ियों का दर्द दूर करने में मददगार हैं ये आसन

ustrasana

 

उष्ट्रासन

  • इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं और अपने हाथों को पीछे हिप्स पर रखें।
  • अब सांस लेते हुए रीढ़ की हड्डी को पीछे की तरफ झुकाएं और एड़ियों को हाथों से पकड़ने की कोशिश करें।
  • ध्यान रहे इस स्थिति में एड़ियां ऊपर की तरफ होनी चाहिए।
  • इस मुद्रा में रहकर 5 से 6 बार सांस लें और फिर आराम से सीधे हो जाएं।

बालासन

  • बालासन करने के लिए घुटनों पर बैठें और हाथ को ऊपर ले जाएं।
  • अब जमीन पर झुके और सर को जमीन पर टिका दें।
  • हथेलियां को भी जमीन पर रख दें।
  • इस अवस्था में लंबी-लंबी गहरी सांस लें।
  • वापिस से सामान्य स्थिति में आजाएं और रिलैक्स करें।

हील रेज

heel raise

इसमें आपको अपने पैरों के पंजों के बल पर शरीर की भार रखना होता है और एड़ी को ऊपर उठाते हुए शरीर को ऊपर की ओर खींचना होता है। इसे आप 100 टाइम्स कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-महिलाओं से बीमारियों को दूर रखते हैं ये योगासन, रोजाना 10 मिनट करें

फुट रेज

इसके अलावा आप फुट रेज एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। हिल रेज के ठीक विपरीत इसे करना होता है। इसमें आपको एड़ी को जमीन पर रखते हुए एड़ी को जमीन से सटाकर पंजे को ऊपर की ओर स्ट्रेच करना होता है। इसमें भी आप 100 रेप्स कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-Year Beginner: गर्दन दर्द से रहते हैं परेशान? इन आसनों को करने से मिल सकता है आराम

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।