सर्दियों के मौसम में हमारा शरीर ठंडा पड़ने लगता है। इसके कारण हर वक्त ऊर्जा की कमी और सुस्ती छाई रहती है। ठंड की वजह से कामकाज भी प्रभावित होता है। ऐसे में कुछ विशेष योगासन शरीर में गर्मी पैदा करने में मदद कर सकते हैं। ये योगासन न सिर्फ शरीर को गर्म रखते हैं बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। आइए जानते हैं इस बारे में योगा एक्सपर्ट शुभा सचान जी से
हस्त उत्तानासन कैसे करें? (Raised Arms Pose)
- प्रणामासन की स्थिति में खड़े हो जाएं।
- शरीर को रिलैक्स करें।
- धीरे-धीरे अपने हाथों को ऊपर की ओर बढ़ाते हुए सिर के ऊपर जोड़कर रखें।
- अपने सिर,गर्दन और पीठ को पीछे की तरफ कर्व बनाएं।
- हाथों को ऊपर की ओर उठाते हुए ऊपरी शरीर को पीछे की मोड़ें।
- इससे शरीर में खिंचाव महसूस होगा।
- अपनी आंखों को आसमान की तरफ फोकस रखें।
- इस मुद्रा में 20 सेकंड तक रहें फिर वापस आ जाएं।
- ऐसा कम से कम 8 बार दोहराएं।
फायदे
इस आसन को करने से शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है, दरअसल जब आप इस आसन को करते हैं तो इससे रक्त संचार बढ़ता है, ऊर्जा का संचार बढ़ता है ,इससे शरीर में गर्मी बढ़ती है। इसके अलावा इससे शरीर में लचीलापन आता है और मानसिक शांति भी मिलती है।
कोबरा पोज करने का तरीका क्या है?
- कोबरा पोज के लिए आप रिलैक्स होकर फर्श पर पेट के बल लेट जाएं।
- दोनों पैर सीधे रखें और पैरों के बीच चौड़ी दूर रखें।
- हथेलियों को सिर के पास टिका लें।
- हाथों को कंधे के बराबर लेकर आएं।
- शरीर का सारा वजन अपनी हथेलियों पर डालें।
- अब सांस अंदर लें और शरीर को अपने सिर से उठाकर पीछे की ओर खीचें।
- आपकी आंखें ऊपर आसमान की तरफ होगी।
- अपनी क्षमता के अनुसार इस पोजिशन में बने रहें।
- फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं।
- ऐसा कम से कम 5 से 6 बार दोहराएं।
इस आसन को करने से भी शरीर में रक्त का संचार होता है,जो शरीर में ऊर्जा और गर्मी पैदा करता है। इससे ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है। यह शरीर के कई हिस्से को खोलने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें-एक्सरसाइज से भी कम हो सकता है डिप्रेशन, जानिए कैसे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों