Expert Tips: इन 10 फूड्स को डाइट में शमिल करके प्राकृतिक रूप से बढ़ाएं शरीर का ऑक्सीजन लेवल

अगर आप प्राकृतिक तरीके से ऑक्सीजन के लेवल को बरकरार रखना चाहते हैं, तो डाइट में इन फूड्स को जरूर शामिल करें।
Samvida Tiwari

आज कल के समय में शरीर का ऑक्सीजन लेवल प्राकृतिक तरीके से बढ़ाना सबसे बड़ी जरूरत है। कोरोना के मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी शरीर के ऑक्सीजन लेवल के कम होने की वजह से हो रही है। आजकल जब कोरोना वायरस पूरी तरह से अपनी जड़ें जमा चुका है ऐसे में हमें अपने खान-पान को दुरुस्त करने की सबसे ज्यादा आवश्यकता है।

कोरोना से बचाव के लिए शरीर का ऑक्सीजन लेवल मेन्टेन करना जरूरी है। आइये फैट टू स्लिम ग्रुप की जानी मानी सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिष्ट शिखा ए शर्मा से जानें शरीर के ऑक्सीजन लेवल को प्राकृतिक तरीके से बढ़ाने के लिए कुछ फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी है। 

 

1 काले चने

काले चने आयरन का अच्छा स्रोत हैं और इनका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। काले चने शरीर के ऑक्सीजन लेवल को मेन्टेन करने में मदद करते हैं। काले चनों को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें। आप इन्हें स्प्राउट्स के रूप में भी ले सकते हैं। 

10 विटामिन -डी

शरीर के ऑक्सीजन लेवल को मेन्टेन करने के लिए अपनी डाइट में विटामिन -डी से युक्त पोषक तत्वों को शामिल करें। इससे शरीर को ऊर्जा मिलने के साथ कोरोना से रिकवरी में भी मदद मिलती है। 

2 संतरा

संतरे में भरपूर मात्रा में  विटामिन सी तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ सर्दी जुखाम में भी फायदेमंद है। संतरा एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है। विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से संतरा कई बड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है साथ ही शरीर केऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। इसे अपनी नियमित डाइट में जरूर शामिल करें। 

3 तरबूज

तरबूज का अधिकतम भाग पानी होता है जिससे ये शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन -ए जैसे पोषक तत्व शरीर में खून की कमी को पूरा करते हैं और ऑक्सीजन लेवल को मेन्टेन करने में मदद करते हैं। 

4 स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण और पॉलीफेनोल कंपाउंड होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी तत्व शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं। सरोबेरी के सेवन से शरीर में ऊर्जा और ऑक्सीजन का लेवल मेन्टेन रहता है। कोरोना के मरीजों को भी इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। 

 

5 सेब

सेब में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और बीमारियों से लड़ने वाले तत्व मौजूद होते हैं। सेब में कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर में नयी कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं। सेब का सेवन शरीर के ऑक्सीजन लेवल को मेन्टेन करने में मदद करता है। 

 

6 कीवी

कीवी में एक्टिनिडैन नामक एक एंजाइम होता है, जो शरीर में प्रोटीन के पाचन में मदद करता है। इसके साथ कीवी में मौजूद विटामिन -सी शरीर की कोरोना वायरस से रिकवरी में मदद करता है। कोरोना मरीजों के लिए कीवी का सेवन एक रामबाण उपाय है। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और ऑक्सीजन लेवल मेन्टेन रहता है। 

7 आम

विटामिन -ए और विटामिन -सी से भरपूर आम का सेवन शरीर में कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। आम के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है जिससे कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। आम के सेवन से शरीर का ऑक्सीजन लेवल मेन्टेन होता है। 

8 आंवला

आंवला में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, साथ ही विटामिन -सी का अच्छा स्रोत होने की वजह से आंवला का सेवन इम्युनिटी स्ट्रांग करता है। यही नहीं शरीर के भीतर के ऑक्सीजन लेवल को मेन्टेन करने में आंवला की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। इसे अपनी नियमित डाइट में जरूर शामिल करें। 

9 भुना जीरा

शरीर के ऑक्सीजन लेवल को बनाए रखने के लिए भुने हुए जीरे की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। जीरा में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। ऑक्सीजन का लेवल पर्याप्त बनाए रखने के लिए जीरे को भून कर इसका इस्तेमाल करें इसमें नमक न मिलाएं। 

Diet & Nutrition Health & Fitness हेल्‍दी डाइट Coronavirus Covid 19