आजकल हर कोई अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर काफी जागरूक है। इसलिए खुद को फिट रखने के लिए हर संभव उपायों को अपनाता है। जिम जाने से लेकर डाइट और वॉकिंग, स्विमिंग और न जाने क्या-क्या उपाय अपनाते हैं। लेकिन लॉकडाउन के चलते लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि वह अपनी फिटनेस का किस तरह से ख्याल रखें। क्योंकि वह वर्कआउट करने के लिए जिम और वॉकिंग के लिए पार्क में नहीं जा पा रहे हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जिसे आप आसानी से घर पर ही करके खुद को फिट और कोरोना वायरस के चलते होने वाले तनाव को भी कम कर सकते हैं। तो देर किस बात की आइए ऐसी ही कुछ एक्सरसाइज के बारे में विस्तार से जानें।
इसे जरूर पढ़ें: बिना जिम के प्रियंका चोपड़ा की तरह स्मार्ट तरीके से वर्कआउट करें, देखें वीडियो
स्ट्रेचिंग
अगर आप लॉकडाउन के दौरान किसी भी तरह का वर्कआउट नहीं कर पा रहे हैं तो रेगुलर स्ट्रेचिंग जरूर करें। दिन भर बैठकर काम करने से मसल्स टाइट हो जाती है। रोजाना कुछ देर स्ट्रेचिंग करने से इनमें फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इसके अलावा स्ट्रेचिंग करने से तनाव दूर होता है। इससे एंडॉर्फिन हार्मोन का स्राव भी बढ़ता है जिससे शांति और खुशी महसूस होती है। अगर सोने से पहले स्ट्रेचिंग करते हैं तो अच्छी नींद आएगी। साथ ही स्ट्रेचिंग करने से हमारे शरीर की फुर्ती बढ़ती है। इसे करने से चोट लगने की संभावनाएं बहुत कम हो जाती हैं। इसे करने लिए आप अपने हाथों, पैरों, कमर और लेग्स को स्ट्रेच करें। इसके लिए सीधे खड़े हो जाए और अपने अंगों को सीधा करके स्ट्रेच करें। साथ ही हाथों और पैरों को क्लॉकवाइज-एंटीक्लॉक वाइज घुमाएं।
वॉकिंग करें
वॉकिंग से अच्छी एक्सरसाइज कोई और हो नहीं सकती हैं। लेकिन लॉकडाउन के चलते घर में रहने के कारण लोग वॉक नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि आप अपने घर की छत या कमरे में ही वॉक कर सकते हैं। हालांकि आप बहुत लंबी वॉक नहीं कर पाएंगे लेकिन थोड़ी सी जगह पर ही आप बार-बार इसे कर सकते हैं। वॉक करने का मतलब कहीं दूर जाना नहीं, बल्कि अपने पैरों को एक्टिव करना है। 20 मिनट रोजाना वॉक करने से दिल मजबूत होता है। वजन कम करने में आसानी होती है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है। साथ ही कई तरह की बीमारियों जैसे कैंसर, डायबिटीज, अर्थराइटिस का खतरा कम होता है। तनाव कम होता है और फ्रेश महसूस करते हैं। ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और इम्यूनिटी बढ़ती है। चेहरे पर चमक और बाल हेल्दी रहते हैं। नींद अच्छी आती है।
साइकिलिंग करें
आपको लग रहा होगा कि हम कैसी बातें कर रहे है। लॉकडाउन के चलते बाहर तो जा नहीं पा रहे हैं तो फिट रहने के लिए साइकिलिंग कैसे करें। तो हम आपको बात दें कि इसे आप अपने बिस्तर पर लेटे-लेटे करें। जी हां पीठ के बल लेटकर 10 मिनट तक हवा में साइकिलिंग की जा सकती है। इससे भी जोड़ों पर कम प्रेशर पड़ता है और चोट की आशंका कम हो जाती है। इसे करने से शरीर के सभी अंग एक्टिव हो जाते हैं, ऐसे में रात को बेहतरीन नींद आती है। शरीर की इम्यून सेल्स ज्यादा एक्टिव होती हैं और लोग कम बीमार पड़ते हैं। इससे मसल्स हेल्दी और मजबूत हो जाते हैं। पैरों से साइकिल करने से इतना कैलोरी नष्ट होती है कि आसानी से एक्स्ट्रा फैट कम किया जा सकता है।
प्लैंक करें
अब खुद को फिट रखने के लिए प्लैंक भी कर सकती हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले पुशअप पोजीशन में आ जाएं फिर इसके बाद बॉडी का वेट अपनी बाजुओं पर ले लें। ध्यान रहें कि पूरी बॉडी एक सीध में होनी चाहिए। प्लैंक एक्सरसाइज के कई सारे फायदे हैं। रोजाना सिर्फ दो मिनट की प्लैंक एक्सरसाइज से वज़न कम करने में मदद मिलती है। प्लैंक एक्सरसाइज करने से मसल्स और बॉडी मजबूत होती है। यह शरीर का संतुलन बनाने में भी मददगार है। प्लैंक करने से आप एक साथ पूरी बॉडी की एक्सरसाइज हो जाती है।
इसे जरूर पढ़ें: फिट रहने के लिए श्रद्धा कपूर की तरह छत पर करें ये 3 आसान एक्सरसाइज
डांस करें
अपने मनपसंद म्यूजिक पर डांस करना भी एक अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है। जी हां डांस भी सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। लॉकडाउन में खुद को फिट रखने के लिए आप अपने पसंद के म्यूजिक पर डांस करें। यह आपको कैलोरी बर्न करने में हेल्प करेगा। साथ ही आपके हार्ट के लिए भी अच्छा होता है। इसके अलावा आपको ऐसा करने में बेहद मजा आएगा।
तो देर किस बात की आप भी इन एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करें और लॉकडाउन के दौरान भी खुद को फिट और एक्टिव बनाए रखें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए आप हरजिंदगी से जुड़े रहें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों