herzindagi
regular exercise benefits expert

बढ़ती उम्र में बालों और त्‍वचा को सुंदर बनाती है एक्‍सरसाइज, रोजाना करें

बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। इसका असर हेल्‍थ के साथ-साथ बालों और त्‍वचा पर भी पड़ता है। लेकिन रोजाना एक्‍सरसाइज से आपको फायदा हो सकता है।    
Editorial
Updated:- 2023-05-09, 16:48 IST

हालांकि, एक्‍सरसाइज हर किसी को करनी चाहिए, लेकिन बढ़ती उम्र विशेष रूप से 50 या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए रोजाना एक्‍सरसाइज करना जरूरी है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर कई बदलावों से गुजरता है। एक्‍सरसाइज करने से शरीर ही नहीं मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा रहता है।

एक्‍सरसाइज से एनर्जी लेवल बढ़ता है, वजन कंट्रोल में रहता है और शरीर के अंगों में ब्‍लड का फ्लो बढ़ता है, जिससे सेल-रेजुवेनशन (फिर से जवां दिखना) के लिए जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसके अलावा, एक्‍सरसाइज बढ़ती उम्र में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाती है। बढ़ती उम्र में एक्‍सरसाइज करने से त्‍वचा और बालों को क्‍या फायदे हो सकते हैं? इसके बारे में हमें फिटनेस एक्सपर्ट मीनाक्षी मोहंती बता रही हैं।

एक्‍सपर्ट का कहना है, ''मानव शरीर की रचना में सेल्‍स का अहम रोल है। एक सेल का जीवन इस बात पर निर्भर करता है कि वह कितनी एनर्जी पैदा करता है और एक्‍सरसाइज सेल्‍स में एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद करती है।''

''रोजाना और लगातार एक्‍सरसाइज करने से हड्डियों और मसल्‍स में मजबूती आती है और एजिंग स्‍लो होती है। साथ ही, एक्‍सरसाइज सेल डैमेज से भी सुरक्षा देती है। इस तरह से एक्‍सरसाइज 50 की उम्र के बाद त्‍वचा, बालों और नाखूनों की हेल्‍थ को सही और बीमारियों से मुक्‍त रखती है।''

regular exercise benefits for  plus women

त्‍वचा में निखार

उम्र के साथ मेटाबॉलिक प्रोसेस और सेल टिश्यू कम होने से चेहरे का निखार कम होने लगता है। इसके अलावा, हार्मोन का लेवल तेजी से कम या ज्‍यादा हो जाता है। इससे कोलेजन और इलास्टिन कम होने लगता है और त्‍वचा ड्राई और पतली होने लगती है। इससे झुर्रियां आने लगती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:50 की उम्र में 35 का दिखना है तो भाग्‍यश्री की तरह करें ये एक्‍सरसाइज

रेगुलर एक्‍सरसाइज से ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। एक्‍सरसाइज करने से पसीना आता है, जिससे शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाने में मदद मिलती है। इससे त्‍वचा में निखार आता है और त्वचा को जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति मिलती है।

बालों की हेल्‍थ में सुधार

exercise benefits for skin

त्वचा पर बढ़ती उम्र के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। उम्र बढ़ने से त्वचा के साथ-साथ बालों में भी बहुत बड़ा बदलाव आता है। बाल झड़ने और पतले होने लगते हैं। लेकिन रोजाना एक्‍सरसाइज करने से स्‍कैल्‍प और हेयर फॉलिकल्स में ब्‍लड सर्कुलेशन और पोषक तत्वों की आपूर्ति बढ़ती है। यह बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है और झड़ते बालों को कंट्रोल करता है। यह स्कैल्प को भी हेल्‍दी रखता है और पोर्स को बंद होने से रोकता है, क्योंकि पसीने से टॉक्सिंस निकल जाते हैं।

बीमारियों का खतरा होता है कम

बढ़ती उम्र के साथ हार्ट रोग, हाई ब्‍लड प्रेशर, स्‍ट्रोक, अल्‍जाइमर रोग, अर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन रोजाना एक्‍सरसाइज से आप खुद को इनसे बचाकर रख सकते हैं।

हड्डियां होती हैं मजबूत

exercise benefits for hair

बुढ़ापे की दस्तक के साथ ही कमजोर हड्डियां व्यक्ति को सताने लगती हैं। लेकिन वेट लिफ्टिंग के साथ जॉगिंग जैसी आसान फिजिकल एक्टिविटी करने से हड्डियां मजबूत रहती हैं। एक्सरसाइज से ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर का खतरा भी कम होता है।

इसे जरूर पढ़ें:भाग्‍यश्री की तरह बढ़ती उम्र छू भी नहीं पाएगी, 53+ महिलाएं घर पर करें ये 1 एक्‍सरसाइज

आप भी बढ़ती उम्र में रोजाना एक्‍सरसाइज करके हेल्‍थ के साथ बालों और त्‍वचा को दुरुस्‍त रख सकते हैं। आपको भी फिटनेस से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik & Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।