पेट की चर्बी कम करने के लिए रोजाना करें ये इंडोर एक्‍सरसाइज, कुछ ही दिनों में दिखेगा फायदा

अगर आप पेट की चर्बी को लेकर थोड़े परेशान हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।

 
indoor exercises for belly fat loss in hindi

यह मौसम ऐसा होता है कि हमारा कुछ करने का मन नहीं करता, आलस बहुत आता है। आलस में ऑफिस जाने से लेकर एक्टिविटी करने तक, हर काम करने से पहले दस बार सोचा जाता है और जब होश आता है, तो बहुत कुछ बदल चुका होता है। हमारा पूरा फिगर खराब हो चुका होता है, पेट पर जिद्दी चर्बी जम जाती है।

हालांकि, पेट की चर्बी को कम करने के लिए कुछ हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन अगर मिल जाएं तो फिर क्या कहना! मगर एक्सरसाइज के बिना ऐसा बहुत कम होता है। ऐसे में पेट की चर्बी कम करने के लिए बहुत जरूरी है कि रोजाना एक्सरसाइज की जाए, लेकिन हमें यह इंस्पिरेशन सिर्फ जिम जाकर मिल सकता है।

लेकिन अब ऐसा संभव है, आप बिना बाहर जाए खुद को फिट रखने के लिए इनडोर एक्सरसाइज कर सकते हैं। कुछ एक्सरसाइज तो ऐसी हैं जिसे करने के लिए ज्यादा मेहनत की भी जरूरत नहीं होती। तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

एचआईआईटी एक्सरसाइज

How to remove stomach fat in hindi

हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग या एचआईआईटी (High-intensity interval training) वर्कआउट कोर को मजबूत बनाने के साथ-साथ पेट की चर्बी घटाने का काम करती है। साथ ही, यह एक्सरसाइज हमारी मसल्स को भी स्ट्रांग बनाती है। यह कैलोरी बर्न करने की सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज मानी जाती है।

एचआईआईटी एक्सरसाइज के अंतर्गत कई एक्सरसाइज की जाती है। यह वजन कम करने की सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज में से एक है। आप अपने रूटीन में जंप स्क्वाट्स, प्‍लैंक, माउंटेन क्लाइम्बर, बर्पी, जैब्‍स (मुक्का) आदि को शामिल कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-वॉटर ब्रेक के बाद कितनी देर में हो जानी चाहिए डिलीवरी, गाइनेकोलॉजिस्ट से लें सही जानकारी

प्‍लैंक एक्सरसाइज

प्‍लैंक एक्‍सरसाइज एक बॉडी वेट एक्सरसाइज है, जो आपको फिट रहने में मदद करती है। बैली फैट और कमर पर जमी चर्बी को कम करनेके लिए प्लैंक एक्सरसाइज काफी फायदेमंद होती है। सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए भी प्लैंक जरूरी है।

इसे करने के लिए कोहनी के और पैरों के सहारे पूरी बॉडी को टिकाना होता है। इस स्थिति में आप 30 सेकंड तक रहें। प्लैंक एक्सरसाइज कई तरह से कर सकते हैं जैसे- फुल प्लैंक, एल्बो प्लैंक, हाफ प्लैंक आदि।

कार्डियो एक्सरसाइज

How to remove stomach fat in hindi ()

इनडोर कार्डियो एक्सरसाइज का चुनाव करें। इस एक्सरसाइज को ज्यादा देर तक करने की भी जरूरत नहीं है। बस आपको 5 से 10 मिनट निकालने होंगे और आपका काम हो जाएगा। बता दें कि यह एक्सरसाइज फैट को कम करने के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है।

वहीं, अगर आप चाहें तो घर पर रहकर रस्सी कूदना, नृत्य करना या स्थिर बाइक या ट्रेडमिल का उपयोग भी कर सकते हैं। यह ज्यादा आपके दिल को पंप करने और ज्यादा कैलोरी को जलाने के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकती है।

इंडोर स्पॉट्स

आप एक्सरसाइज की बजाय इनडोर एक्टिविटीज को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं जैसे- बैडमिंटन, टेबल टेनिस या बास्केटबॉल। इन इंडोर स्पॉट्स से न सिर्फ आपकी बॉडी गर्म रहेगी, बल्कि आपको फायदा भी होगा। आप एक्टिव रहेंगे और पेट, कमर की चर्बी भी कम हो जाएगी। मगर यह एक्टिविटी रोजाना करनी होंगी, तभी आपको फायदा होगा।

इसे जरूर पढ़ें-मोटे पैर हो जाएंगे पतले, दीवार की मदद से करें ये 3 योगासन

बर्पी एक्सरसाइज

What are  exercises to lose belly fat

बर्पी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह एक्सरसाइज पूरे शरीर को फिट रखने का काम करती है और आपको जल्द से जल्द चर्बी करने में मदद करती है। बर्पी का अभ्यास करना काफी आसान है, लेकिन इस प्रक्रिया को दोहराना काफी मुश्किल है।

इस एक्सरसाइज को करने के लिए, अपने हाथों को फर्श पर रखते हुए स्क्वाट स्थिति में आएं। अब अपने पैरों को पीछे धकेलना है, जबकि अपने आप को एक पुशअप में रखें। और जल्दी से अपने पैरों को स्क्वाट पोजीशन में लौट आएं, जबकि बाजुओं को ऊपर उठाएं। इसे भी 30 सेकंड तक करना है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP