herzindagi
image

रोजाना पद्मासन करने से दूर रहेंगे कई रोग, एक्सपर्ट से जानें फायदे और करने का सही तरीका

अगर आप सेहतमंद रहना चाहती हैं, अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ को दुरुस्त रखकर बीमारियों से बचना चाहती हैं, तो रोजाना कुछ देर पद्मासन करें। इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आइए इसे करने के तरीके और फायदों के बारे में इस आर्टिकल में जानें।  
Editorial
Updated:- 2025-06-16, 15:14 IST

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। इससे न केवल बीमारियों से बचाव होता है, बल्कि शरीर को ताकत मिलती है, मन शांत होता है और शरीर में हार्मोनल बैलेंस भी बना रहता है। यूं तो योग करना सभी के लिए जरूरी है और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी को अपनी क्षमता और उम्र के हिसाब से अलग-अलग योगासनों को रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। खासकर, महिलाओं के लिए रोजाना योग करना बहुत जरूरी है। योग से पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं, शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है, कंसीव करना आसान हो जाता है और रोग भी कोसों दूर रहते हैं। पद्मासन एक सरल और फायदेमंद योगासन है। इसे करना बहुत आसान है और इससे शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। इसे किस तरह करना है, इससे क्या फायदे हो सकते हैं और क्यों महिलाओं को इसे रोजाना करना चाहिए, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर दे रही हैं।

महिलाओं के लिए पद्मासन के फायदे

how to do padmasana step by step

  • पद्मासन को अंग्रेजी में लोटस पोज (Lotus Pose) कहा जाता है।
  • इसे करने से तन और मन दोनों को फायदा मिलता है।
  • पद्मासन का अभ्यास करने से अर्थराइटिस की समस्या से बचाव होता है और घुटने मजबूत होते हैं।
  • पद्मासन के दौरान हम कुछ देर ध्यान की मुद्रा में रहते हैं। इससे मन शांत होता है, चिंता और एंग्जायटी कम होती है।
  • स्ट्रेस या तनाव को कम करके यह अच्छी नींद लाने में भी मदद करता है। अगर आपको रात को नींद आने में मुश्किल होती है, तो इसके अभ्यास से फायदा मिल सकता है।
  • इसे करने से गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज दूर होती है। पद्मासन, पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है।
  • इससे ब्लड फ्लो में सुधार होता है और चेहरे पर निखार आता है।
  • यह पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को कम करने में भी मदद करता है।
  • इससे मन एकाग्र होता है और काम को करने की क्षमता में सुधार होता है।

 

यह भी पढ़ें- महिलाओं को 30 की उम्र के बाद जरूर करने चाहिए ये 2 योगासन, इनमें छिपा है अच्छी सेहत का राज

पद्मासन करने का सही तरीका

padmasana benefits for women

  • किसी साफ और शांत जगह पर योगा मैट बिछाकर बैठ जाएं।
  • रीढ़ की हड्डी को एकदम सधी रखें।
  • अब दाएं पैर को मोड़कर बाई जांघ पर रखें।
  • इसी तरह बाएं पैर को मोड़कर दाई जांघ पर रखें।
  • ऐसा करते समय आपको हथेलियों को ज्ञान की मुद्रा में घुटनों पर रखना है।
  • इस समय अपने मन को एकदम शांत करने की कोशिश करें।
  • कुछ सेकेंड के लिए आंखों को बंद करके इस मुद्रा में सांस को एकाग्र करें।
  • अब धीरे-धीरे एक-एक पैर को हटाकर वापिस ओरिजनल पोजिशन में आ जाएं।

 

यह भी पढ़ें- इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं के लिए सेहत का खजाना

 

रोजाना पद्मासन करने से सेहत दुरुस्त रहेगी और बीमारियों से बचाव होगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।