पतला होने की चाहत सभी को होती है और इसमें कुछ गलत भी नहीं है क्योंकि मोटापा एक बीमारी है। विडंबना यह है कि इस बीमारी वर्तमान ज्यादातर लोग ग्रसित हैं। कई लोग मोटापे से बचने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपनाते रहते हैं। कोई गरम पानी पी कर पतला होने की कोशिश करता है तो कोई कसरत करके। मगर आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह केवल लहसुन और शहद मिश्रण को पीकर पतली हो सकती हैं।
आपने लहसुन और शहद के कई फायदे सुने होंगे। कुछ लोग लहसुन को पानी के साथ कच्चा निगल जाते हैं तो कुछ लोग लहसुन को भून कर खाते हैं। दरअसल लहसुन पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या, पाचन क्रिया, ब्लड प्रेशर, हाई कॉलेस्ट्रॉल और हाइपरटेशन जैसी समस्या दूर हो जाती हैं। मगर शहद और लहसुन के कॉम्बीनेशन से वजन कम हो जाता है।
लहसुन और शहद का मिश्रण बनाना बेहद आसान है। बेस्ट बात तो यह है कि इस मिश्रण को आप बना कर एक जार में भर कर रख सकती हैं।
सबसे पहले लहसुन लें और उसे छील लें। इसके बाद इसमें शहद डालें। ध्यान रखें कि शहद की मात्रा इतनी हो कि लहसुन उसमें डूब जाएं। इसके बाद जार को महीन कॉटन के कपड़े से ढकें और फिर कस के बंद कर दें। इसके बाद लहसुन को रात भर शहद में भीगा रहने दें। इससे लहसुन के गुण शहद में आ जाते हैं। इसके बाद आ रोज एक लहसुन जार से निकाले और चाकू से काट कर खाली पेट खा जाएं। इससे आपको वेट जल्दी लूज हो जाएगा।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।