जो करते है योग,
उनके निकट नही आते है रोग।
योग करना है लाभकारी,
रोगमुक्त जीवन के लिए योग है गुणकारी।
ऐसी बातें आपने लोगों के मुंह से सुनी होगी। लेकिन योग सच में आपके तन और मन को दुरुस्त रखता है। जो लोग रोजाना योग करते हैं, वह शारीरिक समस्याओं के साथ-साथ मानसिक समस्याओं से भी बचे रहते हैं और इस समय कोरोना वायरस के चलते हमें दोनों रूपों में फिट रहने की जरूरत है। हम आपको अक्सर शारीरिक रूप से फिट रखने वाले योग के बारे में बताते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे योग के बारे में बता रहे हैं जिससे आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखकर तनाव को छूंमतर कर सकते हैं। जी हां योगा से ना सिर्फ शरीर को मजबूती मिलती है बल्कि यह आपको अंदर से मजबूत बनाता है। आइए हमारे योगा एक्सपर्ट Zeeshan Ahmed जी से कुछ आसन योग के बारे जानते हैं, जो आपको तनाव से दूर रखने में सहायक है और साथ ही आपको अंदरुनी ऊर्जा भी प्राप्त करने में मदद करेंगे। Zeeshan Ahmed जी क योग टीचर होने के साथ ही physiotherapist भी हैं।
इसे जरूर पढे़ं: स्ट्रेस को दवा से नहीं बल्कि एक्सपर्ट के इन 3 योग आसन से चुटकियों में दूर करें
1. आसान मुद्रा
- इसे करने के लिए सबसे पहले अपने पिंडली को क्रास करें और फिर अपने घुटनों को चौड़ा करें।
- प्रत्येक पैर को विपरीत घुटने के नीचे लगाएं, क्योंकि आप अपने घुटनों को मोड़ते हैं तो पैर अंदर की ओर जाते हैं।
- पैरों को रिलैक्स करें, ताकि उनके बाहरी किनारे आराम से फर्श पर रखे जा सकें और आंतरिक हिस्सों को पिंडली के विपरीत ठीक नीचे रखें।
- इस मुद्रा में कुछ देर रहें। इससे तनाव दूर करने में मदद मिलती है।
2. शशांकासन
- यह भी तनाव को दूर करने में आपकी पूरी मदद करता है। इसे करने के लिए
- सबसे पहले वज्रासन में बैठ जाएं। (घुटनों के बल जमीन पर बैठ जाएं। अब अपने नितंबों को एड़ियों पर टिकाएं।)
- अपनी पीठ को सीधा रखें।
- सांस लेते हुए धीरे-धीरे बाहों को उठाएं, उन्हें सीधा रखें।
- सांस छोड़ते हुए और बांहें सीधी रखते हुए कमर से आगे की ओर झुकें।
- लेकिन ध्यान रहें कि हाथ, धड़ और सिर एक सीध में ही हो।
- माथे और बाहों को घुटनों के सामने फर्श पर रिलैक्स करके रखें।
- पूरी बॉडी को रिलैक्स करें।
- अपने हिसाब से इस मुद्रा में रहें।
- सांस लेते हुए धीरे-धीरे आरंभिक अवस्था में आ जाएं।
3. मार्जरी आसन/ Cat and cow pose
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सांस छोड़ते पर, अपनी रीढ़ को ऊंचाई में उठाएं।
- कल्पना करें कि आप अपने बैली बटन को अपनी रीढ़ की ओर स्ट्रेच कर रहे हैं।
- इससे आपके सारे एब्स की एक्रसाइज हो जाती हैं।
- अपनी ठोड़ी को अपनी छाती की ओर ले जाएं, और अपनी गर्दन को छोड़ दें।
- इसमें आकृ्ति बिल्ली जैसी हो जाएगी।
- सांस छोड़ते हुए, अपनी पीठ को ऊपर की ओर खींचें और सिर को सीने की ओर लेकर जाए।
- सांस लें, अपने सिर को ऊपर उठाएं और पीठ को नीचे ले जाने की कोशिश करें।
4. पश्चिमोत्तानासन/ Seated forward bend
- इसे करने के लिए पैरों को सामने की ओर फैलाते हुए बैठ जाएं।
- रीढ़ की हड्डी सीधी रहे, अंगुलियां तनी होनी चाहिए।
- सांस भरते हुए दोनों हाथों को सिर के ऊपर उठाएं और खींचे।
- सांस छोड़ते हुए, हिप्स के जोड़ से आगे झुकें, ठुड्डी पंजों की ओर, रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए, घुटनों पर झुकने की बजाय अपना ध्यान पंजों की ओर बढ़ने पर फोकस करें।
- अपने हाथों को पैरों पर वहां रखें, जहां भी वो बिना अतिरिक्त प्रयास के पहुंचते हों। अगर आप अपने पंजो को पकड़कर खींच सके तो आपको आगे झुकने में मदद मिलेगी।
- प्रत्येक श्वास पर, अपनी रीढ़ को स्ट्रेेेच करें। आप ऐसा करने के लिए अपने आगे के मोड़ से थोड़ा बाहर आ सकते हैं।
- प्रत्येक सांस छोड़ते हुए, आगे की ओर झुकें। अपने पेट को अपनी हिप्स पर आराम करने के लिए आने की कल्पना करें, न कि आपके घुटनों पर आने वाली नाक से। यह आपकी रीढ़ को लंबा रखने में आपकी मदद करेगा।
5. सेतु बंध सर्वांगासन / Bridge Pose
- इसे करने के लिए अपनी पीठ के बल फ्लैट लेट जायें।
- टांगों को मोड़ कर पैरों को अपने कूल्हों के करीब ले आयें।
- हाथों पर वज़न डाल कर धीरे-धीरे कूल्हों को उपर उठायें।
- पैरों को मज़बूती से टिका कर रखें।
- अब दोनो हाथों को जोड़ लें।
इन योगासन को करने से तनाव दूर करने में हेल्प मिलती है। अगर आप भी तनाव दूर करना चाहती हैं तो इन योग को रोजाना करें। इस तरह की जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों