herzindagi
what quick exercise lowers blood sugar

कंट्रोल नहीं हो रही है आपकी डायबिटीज, करें ये एक एक्सरसाइज

&nbsp; &nbsp; डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सही डाइट लेना बहुत जरूरी है। डाइट के साथ ही एक्सरसाइज पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। घर पर कुछ आसान एक्सरसाइज कर आप अपनी डायबिटीज कंट्रोल कर सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-05-01, 11:30 IST

डायबिटीज या मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जो पूरी दुनिया में तेजी से फैल रही है। सिर्फ हमारे देश में ही नहीं, बल्कि लगभग दुनिया के हर हिस्से में इसके रोगी मौजूद हैं। डायबिटीज होने के कारणों में अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान की गलत आदतें मुख्य हैं। कई बार डायबिटीज के रोगियों को लंबे समय तक इस बात का पता ही नहीं चल पाता कि उन्हें डायबिटीज की समस्या है। डायबिटीज का पता चलने के बाद इसे कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है। डायबिटीज का लेवल कम या ज्यादा होने पर कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इसे मैनेज करने के लिए खान-पान की सही आदतों का चुनाव बहुत आवश्यक है। इसके साथ ही मधुमेह के रोगियों को एक्सरसाइज और योगा को भी अपने रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए।

कुछ एक्सरसाइज की मदद से डायबिटीज ही नहीं, बल्कि कोलेस्ट्रोल लेवल को भी मैनेज किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी ही आसान एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे करना भी बहुत आसान है और इससे ब्लड शुगर लेवल को भी आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

ह्यूस्टन विश्वविद्यालय में हेल्थ एंड ह्यूमन परफॉर्मेंस के प्रोफेसर मार्क हैमिल्टन की एक रिसर्च का हवाला देते हुए डाइटीशियन रिध्दिमा बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दी है। रिध्दिमा बत्रा सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर, स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट स्पेशलिस्ट और न्यूट्रिशन डिफाइंड की फाउंडर हैं। यह एक्सरसाइज खून में ब्लड शुगर की मात्रा को कम करती है। (डायबिटीज डाइट प्लान)

जानिए क्या है यह एक्सरसाइज?

 second exercise to lower blood sugar

इस एक्सरसाइज को सोलियस पुशअप कहा जाता है। यह एक्सरसाइज पैर के पिछले हिस्से यानी की पिंडली की है। जिसे काफ मसल (काफ मसल को टोन करने के लिए एक्सरसाइज) या सोलियस मसल भी कहते हैं। यह एक्सरसाइज आपके शुगर और कोलेस्ट्रॉल मेटाबोलाइजेशन को 50-60 प्रतिशत तक सुधारने में मदद करती है।

कैसे करें?

exercise for people with diabetes

इस एक्सरसाइज को करने में आपको किसी तरह की थकान महसूस नहीं होगी क्योंकि आपको इसे कुर्सी पर बैठे-बैठे करना है। इस आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले एक कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं।
  • अपने दोनों हाथों को अपने पैरों पर रखें।
  • अपने पैरों और बैकबोन को बिल्कुल सीधा रखें।
  • अब धीरे-धीरे अपने पंजों पर दबाव बनाएं।
  • पंजों पर दबाव बनाते हुए पिंडलियों को ऊपर उठाएं और नीचे लाएं।
  • इसे 8-10 बार दोहराएं।

यह भी पढ़ें-डायबिटीज को कंट्रोल में रखना है तो खाएं ये 3 Superfoods

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by by Ridhima Batra, CDE, SSN (@nutritiondefinedofficial)

यह भी पढ़ें- डायबिटीज को रखना है कण्ट्रोल में, तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां

इस बात का रखें ध्यान

यह एक्सरसाइज किसी दवा का विकल्प नहीं है। किसी भी एक्सरसाइज या नए फिटनेस रूटीन को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।