मलाइका की तरह डंडा योग करें, पेट की लटकती चर्बी होगी छूमंतर

खुद को फिट और पेट की चर्बी कम करने के लिए मलाइका अरोड़ा डंडा योग करती हैं। आइए इस इंटेंस वर्कआउट के फायदों के बारे में विस्‍तार आर्टिकल के माध्‍यम से जानें। 

malaika danda yoga benefits

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं और बॉलीवुड की सबसे फिट सेलेब्‍स में से एक है। वह 49 की उम्र में भी इतनी फिट और खूबसूरत दिखाई देती हैं कि कोई भी उन्‍हें देखकर असली उम्र अंदाजा नहीं लगा सकता है। उनका इंस्टाग्राम पेज कई लोगों के लिए एक प्रेरणा है क्योंकि वह अक्सर हेल्‍दी जीवन की वकालत करती हैं, चाहे वह उनके योग आसन हो, खाने की आदतों हो या स्किनकेयर रूटीन।

एक्‍ट्रेस का मुंबई में अपना फिटनेस स्टूडियो है जहां उन्हें अक्सर एक्‍सरसाइज और योग करते हुए देखा जा सकता है। कुछ दिनों पहले मलाइका का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह 'डंडा योग' करती नजर आ रही थीं। इसमें मलाइका को स्ट्रेचिंग और स्कावट्स करते हुए देखा जा सकता है क्योंकि उन्होंने बांस छड़ी को एक प्रॉप के रूप में पकड़ रखा था और इसका इस्तेमाल अपनी बाजुओं की मसल्‍स को सहारा देने के लिए किया था।

मलाइका अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'सभी को गुड मॉर्निंग, मैं शानदार मंडे वर्कआउट के साथ वापस आ गई हूं। इस बार एक प्रॉप के साथ। डंडा योग, योग के मेरे फेवरेट रूपों में से एक है। यहां कुछ कारण दिए गए जिसके चलते आपको इसे जरूर करना चाहिए।'

आगे उन्‍होंने लिखा, 'यह एक शानदार वर्कआउट है। पेट की चर्बी कम करने के लिए, विशेष रूप से आपकी कमर के आसपास। यह बाजुओं और पैरों और रीढ़ की मसल्‍स को एक बड़ा स्‍ट्रेच देता है, इसलिए यह शरीर को पूरी तरह से आराम देता है। इस हफ्ते, अपने वर्कआउट में एक सहारा जोड़ने का प्रयास करें। यह आपके वर्कआउट को बढ़ाएगा और आपको एक स्वागत योग्य ब्रेक देगा।'

अगर आप भी पेट की चर्बी को कम करने के साथ बहुत सारे फायदे पाना चाहती हैं तो इस डंडा योग को करें। आइए इसके फायदों के बारे में आर्टिकल के माध्‍यम से विस्‍तार से जानते हैं-

डंडा योग क्या है?

डंडा योग एक पवित्र छड़ी का दूसरा नाम है जिसका उपयोग मेडिटेशन के लिए किया जाता है। भारत के प्राचीन शास्त्रों में, ऋषियों और उनके योग का अत्यधिक उल्लेख किया गया है और इस डंडा योग का अभ्यास अब लोग अपनी लंबी साधना का विस्तार करने के लिए भी करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:मलाइका अरोड़ा जैसे फिगर के लिए अपनाएं उनका ये पूरे हफ्ते का रूटीन

मेडिटेशनल छड़ी, जिसे योग डंडा के रूप में भी जाना जाता है, एक विशेष टी-शेप की लकड़ी की स्टिक है जो मुख्य रूप से योगियों द्वारा प्राचीन काल से मेडिटेशन के लिए उपयोग की जाती है। यह प्राचीन मेडिटेशनल उपकरण जब आर्म के नीचे होता है, तो श्वास को नियंत्रित करता है, इसलिए अक्सर प्राणायाम या मेडिटेशन से पहले इसका इस्‍तेमाल किया जाता है।

यह नासिका छिद्रों के बीच सांस के प्रवाह को बदलने का एक सुविधाजनक तरीका प्रदान करता है और प्राणायाम तकनीकों का अधिकतम लाभ उठाने में मदद करता है, विशेष रूप से उन लोगों के लिए जिन्हें वैकल्पिक नथुने से सांस लेने की आवश्यकता होती है, जैसे कि नाड़ी शोधन प्राणायाम।

इस डंडे का उपयोग इड़ा नाड़ी (मानसिक ऊर्जा) और पिंगला नाड़ी (भौतिक ऊर्जा) के बीच संतुलन बनाने और सुषुम्ना नाड़ी (आध्यात्मिक ऊर्जा) के प्रवाह को आसान बनाने के लिए किया जाता है।

मेडिटेशन स्टिक एक बहुत ही व्यावहारिक मालिश उपकरण भी है, विशेष रूप से पीठ में उन कठिन स्थानों पर और उन दबाव बिंदुओं पर जहां कंधे गर्दन से जुड़ते हैं। छड़ी के घुमावदार हिस्से का उपयोग करके तत्काल राहत प्रदान करने के लिए इसे सभी अंगों पर चलाया जा सकता है।

यह अभ्यास का एक अनदेखा लेकिन आवश्यक पहलू है क्योंकि लंबे समय तक ध्यान करने से कुछ शारीरिक अकड़न होती है। डंडा योग के शरीर के लिए कई फायदे हैं, जिसमें वह भी शामिल है जिसका जिक्र मलाइका ने अपने वीडियो में किया है।

डंडा योग के लाभ

danda yoga benefits by malaika

  • जिद्दी फैट को बर्न करता है।
  • पोश्चर में सुधार करता है।
  • कोर ताकत को समृद्ध करता है।
  • शरीर को टोन करने में मदद करता है।
  • ब्रेन का कायाकल्प करता है।
  • चेस्‍ट और लंग्‍स को खोलने में मदद करता है।
  • पेट के अंगों को बढ़ाता है।
  • ब्‍लड सर्कुलेशन और श्वसन में सुधार करने में मदद करता है।

मलाइका ने कहा कि इस आसन को करने के लिए किसी स्टिक की जरूरत नहीं है, एक टॉवल और पानी की बोतल जैसे विकल्प भी इस उद्देश्य को पूरा कर सकते हैं। आप भी इस वीडियो को देखकर आसनी से योग कर सकती हैं।

अगर आपको भी हेल्‍थ से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं और हम अपनी स्टोरीज के जरिए इसका हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

Image & Article Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP