पेट और हिप्स के साथ-साथ पैरों की चर्बी कम करना बहुत जरूरी होता है, तभी पूरा शरीर आकर्षक दिखाई देता है। अगर आप भी पैरों को टोन करना चाहते हैं, लेकिन जिम जाने में परेशानी होती हैं, तो हम आपके लिए कुछ असरदार एक्सरसाइज लेकर आए हैं।
इन एक्सरसाइज को आप घर पर ही करके लोअर बॉडी को टोन और फैट को कम कर पाएंगे। इसके बारे में हमें फिटनेस ट्रेनर आंचल चुग बता रही हैं। वह सर्टिफाइड पर्सनल ट्रेनर और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। एक्सपर्ट का कहना है, ''इन लेग वर्कआउट को आजमाएं, यह पैरों के साथ पूरे शरीर की चर्बी को कंट्रोल करता है। इसके टोटल 4 से 5 राउंड करें।''
स्क्वाट्स और स्क्वाट्स टैप
- पीठ को सीधा करके खड़े हो जाएं।
- घुटनों को थोड़ा मोड़कर नीचे की ओर आ जाएं।
- ठीक वैसे जैसे आप कुर्सी पर बैठें हो।
- एड़ियों को जमीन पर रखें और एब्स को अंदर खींचे।
- कमर को सीधा रखें।
- खुद को नीचे की करें और हिप्स को पीछे की तरफ ले जाएं।
- वापस पुरानी पोजीशन में आ जाएं।
- स्क्वाट्स टैप के लिए सबसे पहले स्क्वाट पोजीशन में आ जाएं।
- फिर खड़े होकर एंकल को टैप करें।
- दाएं हाथ से बाएं एंकल को और बाएं हाथ से दाएं एंकल को टैप करें।
- इस एक्सरसाइज को कई बार करें।
लंज टू स्क्वाट्स
- सीधे खड़े हो जाएं।
- बाएं पैर को आगे की तरफ रखें।
- दाएं पैर के घुटने को मोड़कर जमीन पर रखें।
- कुछ देर तक इसी पोजीशन में रहें।
- फिर पहली पोजीशन में आ जाएं।
- दाएं पैर को आगे की तरफ रखें।
- बाएं पैर के घुटने को मोड़कर जमीन पर रखें।
- इस एक्सरसाइज को दोहराएं।
- फिर स्क्वाट्सकरें।
सूमो स्क्वाट्स
- सीधे खड़े हो जाएं।
- पैरों की उंगलियां लगभग 45 डिग्री कोण पर रखें।
- फिर बट बाहर स्ट्रेच करें।
- स्कावट्स पोजीशन में नीचे आएं।
- नीचे जाने के दौरान सांस लें।
- इस पोजीशन में 2 से 3 सेकंड तक रहें।
- फिर सांस छोड़ते हुए वापस ऊपर आएं।
ग्लूट ब्रिज
- जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं।
- दोनों हाथों को शरीर के दोनों साइड सीधा रखें।
- हथेलियों को जमीन पर फैलाकर रखें।
- अब घुटनों को मोड़े और पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं।
- फिर हिप्स को भी जमीन से ऊपर उठाएं।
- पैर और कंधे के पीछे वाले हिस्से से शरीर का बैलेंस बनाएं।
- कुछ देर इस पोजीशन में रहें।
- फिर शरीर को नीचे करें।
आप भी इन एक्सरसाइज को करके पैरों को टोन कर सकते हैं। अगर आपको भी फिटनेस से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों