पाइल्स को लोग बहुत अधिक गंभीर बीमारी नहीं मानते हैं। यकीनन यह घातक नहीं है, लेकिन फिर भी यह आपको काफी परेशान कर सकता है। इसके कारण आपको बहुत अधिक दर्द, खुजली व परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
एक बार पाइल्स का दर्द होने पर व्यक्ति कई दिनों तक परेशान हो जाता है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें एनस के अंदर और बाहरी हिस्से में सूजन आ जाती है। जिसके कारण कभी-कभी एनस के बाहर मस्से जैसी स्किन नजर आती है। कभी-कभी इनमें खून निकलता है। हालांकि, हर बार ऐसा ही हो, यह जरूरी नहीं है। पाइल्स होने पर अमूमन व्यक्ति को समझ नहीं आता है कि वह क्या करे। तो चलिए आज इस लेख में योगा विशेषज्ञ और वुमन हेल्थ रिसर्च फाउंडेशन की प्रेसिडेंट डॉ नेहा वशिष्ट कार्की आपको ऐसे ही कुछ आसनों के बारे में बता रही हैं, जो पाइल्स से राहत दिलाने में आपकी मदद करेंगे-
सर्वांगासन
पाइल्स की समस्या होने पर सर्वांगासन का अभ्यास करना काफी अच्छा माना जाता है। इस आसन का अभ्यास करते हुए ब्लड की सप्लाई ऊपर की ओर जाती है, जिससे एनस का हिस्सा कुछ देर के लिए पैसिव हो जाता है। आप इस आसन को अश्विनी मुद्रा में कर सकती हैं, लेकिन ऐसा करते हुए पाइल्स में दर्द नहीं होना चाहिए।
- सर्वांगासन का अभ्यास करने के लिए पहले आप मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं।
- अब आप धीरे-धीरे अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाएं। साथ ही आप कमर को भी जमीन से ऊपर उठाते का प्रयास करें।
- ध्यान दें कि आप हाथों को अपनी पीठ के नीचे रखें, ताकि शरीर को उठाते हुए सपोर्ट मिल सके।
- अब आप अपने पैरों, कमर और पीठ को एक सीध में लाने का प्रयास करें।
- कुछ देर के लिए इसी पोजिशन में रूकें और फिर पैरों को घुटनों से मोड़ते हुए प्रारंभिक अवस्था में लौट आएं।
- आप यथाशक्ति इस आसन का अभ्यास करें।

विपरीत करणी आसन
सर्वांगासन की तरह ही पाइल्स से राहत पाने के लिए विपरीत करणी आसन का अभ्यास भी किया जा सकता है। हालांकि, इसमें अश्पिनी मुद्रा नहीं बनाई जाती है।
- सबसे पहले दीवार के करीब मैट बिछाएं और पीठ के बल लेट जाएं।
- अगर आप एक बिगनर है तो दीवार के सहारे से इस आसन का अभ्यास किया जा सकता है।
- इसके लिए आप अपने पैरों को ऊपर उठाएं और सपोर्ट के लिए इन्हें दीवार पर रखा जा सकता है। (जवां दिखने के लिए एक्सरसाइज)
- वहीं, अगर आप चाहें तो अपनी कमर के नीचे हाथ रखकर भी पैरों को ऊपर उठा सकती हैं।
- अगर आप चाहें तो अपने सिर के नीचे एक तकिया भी रख सकती हैं।
- कुछ देर आप इसी अवस्था मे रूकें और फिर सामान्य स्थिति में लौट आएं।
इसे भी पढ़ें :वर्कआउट के बाद बॉडी को कूल डाउन करेंगे ये योगासन
पर्वतासन
पाइल्स के दर्द को कम करने के लिए पर्वतासन का भी नियमित रूप से अभ्यास किया जा सकता है। हालांकि, जब आप इस आसन का अभ्यास करें तो दोनों पैरों के बीच उचित दूरी बनाकर ही इसका अभ्यास करें।
- इसके लिए आप पहले मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं।
- आपके हाथों व पैरों के बीच में समान दूरी होनी चाहिए।
- साथ ही, आपकी हथेलियां कंधों के नीचे और घुटने कूल्हों के नीचे होने चाहिए। (एंग्जायटी को कम कर सकते हैं ये योग)
- अब आप धीरे-धीरे कूल्हों को ऊपर उठाएं। जब आप ऐसा करेंगी तो इससे आपके शरीर का आकार उल्टा वी के समान हो जाएगा।
- अब एड़ियों को भी फर्श से ऊपर उठाएं और कुछ देर तक इसी अवस्था में रूकें।
- अंत में, आप सामान्य अवस्था में लौट आएं।
तो अब आप भी इन आसनों का अभ्यास करें और पाइल्स की परेशानी को अलविदा कहें। हालांकि, अगर आप पहली बार इन योगासनों का अभ्यास कर रही हैं तो इन्हें योग विशेषज्ञ की सलाह पर और उनकी देख-रेख में ही ऐसा करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों