herzindagi
gomukhasana cow face pose main

Yoga Benefits: 'गोमुखासन' ब्रेस्‍टफीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए है रामबाण

यूं तो गोमुखासन सभी उम्र की महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन यह ब्रेस्‍टफीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। 
Editorial
Updated:- 2019-09-06, 19:17 IST

गोमुखासन जैसे कि आपको नाम से ही पता चल रहा है कि इस आसन को करने से आपकी स्थिति गाय की तरह हो जाती है। योग का यह आसन करने में बहुत ही आसान हैं और हर उम्र की महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इसे करने से आप अपने वजन को कम करने से लेकर शरीर को सुंदर बना सकती हैं।  गोमुखासन हमारे कंधों और थाई की मसल्‍स को मजबूत बनाता है और आसन पीठ और कंधे की समस्या से परेशान महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी होता है। साथ ही यह शरीर के लचीलेपन को बढ़ाता है। इसके अलावा यह ब्रेस्‍टफीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी होता है। आइए इस आसन को करने के तरीके और फायदों के बारे में जानें।  

गोमुखासन संस्कृत का एक शब्द हैं जो दो शब्दों जिसमें पहला शब्‍द 'गौ' का अर्थ 'गाय' हैं और दूसरा शब्द 'मुख' का अर्थ 'मुंह' से मिलकर बना हैं। इस आसन का अर्थ गाय के मुंह के समान होता हैं। इसे अंग्रेजी में काऊ फेस पोज (Cow Face Pose) के नाम से जाना जाता हैं। इस आसन में थाई और दोनों हाथ एक छोर पर पतले और दूसरे छोर पर चौड़े होते हैं इसलिए इसे करने पर आप गाय के मुख के समान दिखाई देते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Safe pregnancy के लिए रोजाना करें ये 2 योगासन

gomukhasana cow face pose inside

गोमुखासन करने का सही तरीका

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर बैठें और अपनी कमर सीधी रखें।
  • फिर अपने एक पैर को दूसरे पैर पर रखें, लेकिन ध्‍यान रखें कि ऐसा करते समय आपकी एक थाई दूसरी के ऊपर हो।
  • इसके बाद बाएं हाथ को उठाकर कोहनी की तरफ से मोड़ें और पीछे की ओर कंधों से नीचे ले जाएं।
  • उसके बाद दाएं हाथ को कोहनी से मोड़ें और ऊपर की ओर ले जाकर पीछे पीठ पर ले जाएं।

 

  • दोनों हाथों की अंगुलियों को पीठ के पीछे इस तरह से रखें कि एक दूसरे को आपस में इंटरलॉक हो जाए। 
  • अब सिर को कोहनी पर टिकाकर पीछे की ओर करने की कोशिश करें।
  • इस क्रिया को करते हुए सांस लें और छोडें और 4 से 5 बार दोहराएं। 
  • इस प्रक्रिया को उल्‍टी तरह से करें।

gomukhasana cow face pose inside

गोमुख आसन के फायदे

  • मां बनने वाली महिलाओं के लिए यह आसन बेहद लाभकारी है, इसके अलावा ब्रेस्‍टफीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए भी यह आसन बहुत अच्‍छा होता है। 
  • अस्थमा से परेशान महिलाओं के लिए भी यह लाभकारी है। अर्थराइटिस में भी यह काफी मददगार है।
  • यह आसन कूल्‍हों और कमर में दर्द को कम करता है। इससे रीढ की हड्डी सीधी रहती है। बॉडी पॉश्‍चर सुधरता है। 

 

  • बांहों और कंधों को मजबूत बनाने के लिए यह आसन उपयोगी है। 
  • साथ ही जिन महिलाओं को हाई या लो बीपी की शिकायत होती है, उनके लिए भी लाभकारी होता है।
  • यह महिलाओं की समस्‍याओं को दूर करने का बहुत ही असरदार होता हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Glowing skin चाहती हैं? तो महंगी क्रीम भूलकर करें ये breathing exercises

gomukhasana cow face pose inside

सावधानियां

  • अगर आपको कंधे, गर्दन, पीठ या घुटने में दर्द हैं तो आपको इस आसन को करने से बचना चाहिए।
  • रीढ़ की हड्डी में किसी भी तरह की समस्या या दर्द हो तो इस आसन को ना करें।
  • अगर आप प्रेग्‍नेंट हैं तो पहले के महीने में इस आसन को ना करें।
  • अगर पीठ के पीछे हाथ को पकड़ने में परेशानी हो रही हैं तो जबरदस्ती ना करें।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।