जंपिंग लंजेस को वर्कआउट रूटीन में शामिल करने से मिल सकते हैं ये चार बड़े फायदे

जंपिंग लंजेस एक हाई इंपैक्ट एक्सरसाइज है। अगर इसे वर्कआउट रूटीन में शामिल किया जाता है तो इससे आपको कई बड़े फायदे मिल सकते हैं। जानिए इस लेख में।
image

वर्कआउट करना खुद को सेहतमंद रखने का एक आसान और प्रभावी तरीका है। अमूमन यह देखने में आता है कि हम अपने शरीर की जरूरतों को देखते हुए कई तरह की अलग-अलग एक्सरसाइज को अपने वर्कआउट रूटीन का हिस्सा बनाते हैं। लेकिन अगर आप ऐसी किसी एक्सरसाइज की तलाश में हैं, जो ताकत बढ़ाने के साथ-साथ कैलोरी बर्न करने में भी मदद करे, तो ऐसे में आप जंपिंग लंजेस एक्सरसाइज कर सकती हैं। यह नॉर्मल लंजेस की तुलना में एक हाई इंपैक्ट वर्कआउट है, जो आपकी स्ट्रेंथ को बेहतर बनाने से लेकर कार्डियो इंपैक्ट को भी बढ़ाता है।

अमूमन यह माना जाता है कि लंजेस आपके पैरों को टोन करने में मददगार है, लेकिन जंपिंग लंजेस करने से आपकी सहनशक्ति भी बढ़ती है। साथ ही साथ, इससे आपका वर्कआउट रूटीन और भी ज्यादा बेहतर बनता है। जंपिंग लंजेस को आप कभी भी और कहीं पर भी बेहद आसानी से कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में ब्लॉसम योगा के फाउंडर, फिटनेस एक्सपर्ट और योगविशेषज्ञ जितेन्द्र कौशिक आपको जंपिंग लंजेस से मिलने वाले कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में बता रहे हैं-

अधिक कैलोरी होती है बर्न

young-woman-doing-fitness-exercises_144627-15694

जंपिंग लंजेस करने से आपकी ओवर ऑल बॉडी कम समय में शेप में नजर आने लगती है। दरअसल, जंपिंग लंजेस एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो स्ट्रेंथ और कार्डियो का बेमिसाल मिश्रण है। इसकी वजह से आप कम समय में अधिक कैलोरी बर्न कर पाते हैं। इसलिए, अगर आप इन दिनों वेट लॉस पर हैं या फिर खुद को अधिक टोनअप करना चाहते हैं, तो आपको जंपिंग लंजेस जरूर करना चाहिए।

कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस में होता है सुधार

अमूमन लंजेंस को पैरों के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज माना जाता है, लेकिन जब आप जंपिंग लंजेस करते हैं तो यह कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस के लिए भी बेहद फायदेमंद है। जब आप जंपिंग करते हैं तो इससे आपका हार्ट रेट बढ़ता है। इससे ना केवल आपकी सहनशक्ति बढ़ती है, बल्कि आपका दिल भी अधिक मजबूत बनता है। इससे धीरे-धीरे आप खुद को अधिक एक्टिव व एनर्जेटिक फील करते हैं।

कोर को मिलती है मजबूती

young-woman-doing-her-workout-home-fitness-mat_23-2148995634

जंपिंग लंजेस करना कोर के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इससे आपकी बॉडी की स्टेबिलिटी इंप्रूव होती है और साथ ही साथ, कोर भी अधिक मजबूत बनता है। दरअसल, जब आप जंपिंग लंजेस करते हैं तो उस दौरान जंप करने और वापिस आते समय आपकी बॉडी को सीधा रखने के लिए कोर की मसल्स अधिक एक्टिव होती है। इससे आपका कोर मजबूत होता है और ओवर ऑल स्टेबिलिटी पर अच्छा असर पड़ता है, जिससे गिरने और चोट लगने का जोखिम कम होता है।

पैर और ग्लूट्स होते हैं मजबूत

जंपिंग लंजेस पैरों के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज मानी गई है। जब आप जंपिंग लंजेस करते हैं, तो इस दौरान आपके क्वाड्स, हैमस्ट्रिंग, ग्लूट्स और काफ टारगेट होते हैं। यूं तो लंजेस करते समय आपकी इन सभी मसल्स पर असर पड़ता है। लेकिन जंपिंग लंजेस करते समय आप बल के साथ कूद रहे हैं और उतर रहे हैं, इसलिए मसल्स को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। यही वजह है कि जंपिंग लंजेस करने से आपके पैर अधिक मजबूत और टोन बनते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP