कई लोगों ने विशेष रूप से महामारी के बीच योग को अपने जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बना लिया है। सेलेब्रिटीज भी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने योग सत्र की झलकियां शेयर करते रहते हैं। ऐसा करना ठीक भी है क्योंकि एक्सपर्ट अक्सर इस बात पर जोर देते हैं कि योग हेल्दी जीवन जीने का एक समग्र तरीका है जो आपको फिट रहने में मदद करता है, लचीलापन देता है और साथ ही चेहरे के ग्लो को भी बढ़ाता है।
इसका सबूत हमें एक्ट्रेस आलिया भट्ट दे रही थीं, जिन्हें कुछ दिनों पहले ही में ट्रेनर अंशुका परवानी के साथ योग करते हुए देखा गया था। अंशुका द्वारा शेयर की गई पोस्ट में ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस को हाफ स्पाइनल ट्विस्ट या अर्ध मत्स्येन्द्रासन करते हुए देखा जा सकता है। इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'ट्विस्ट एंड ग्लो'।
View this post on Instagram
अगर आप रीढ़ की हड्डी में मजबूती और ग्लोइंग त्वचा चाहती हैं तो आलिया भट्ट का ये योग पोज आजमा सकती हैं। आइए आलिया द्वारा किए जा रहे इस योग आसन के फायदे और करने के तरीके के बारे में आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जानते हैं।
एक लचीली मुद्रा के रूप में, अर्ध मत्स्येन्द्रासन रीढ़ की हड्डी को ताकत देने में मदद करती है। यह एक गतिहीन जीवन शैली, खराब मुद्रा और तनाव के कारण गर्दन और पीठ के ऊपरी हिस्से में आने वाले तनाव को शांत करती है। हालांकि, हठ योग के किसी भी अन्य उन्नत मुद्रा की तरह, इसे एक्सपर्ट के मार्गदर्शन में किया जाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:आलिया भट्ट ने इस तरह कम किया अपना मोटापा
View this post on Instagram
इसके अलावा भी कुछ दिनों पहले आलिया ने इंस्टाग्राम के माध्यम से एक वीडियो शेयर किया था। इसमें आलिया को कई योगासन जैसे उत्थिता वशिष्ठासन या साइड प्लैंक पोज़, बोट पोज़ या नौकासन, धनुरासन या बो पोज़, वृक्षासन या स्टैंडिंग ट्री पोज़, उत्तानासन या स्टैंडिंग फ़ॉरवर्ड बेंड, अश्व संचालनासन और बहुत सारे आसन करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आलिया द्वारा अभ्यास की गई प्रत्येक योग मुद्रा हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
उत्थिता वशिष्ठासन हाथ, पेट और पैरों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह कलाई, पैरों की पीठ में स्ट्रेच लाता है और मजबूत करता है और शरीर में संतुलन की भावना में सुधार करता है।
नौकासन पेट, बांह, जांघ और कंधे की मसल्स को मजबूत करता है। यह लिवर, अग्न्याशय और किडनी के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
धनुरासन हमारी टखनों, थाइज, कमर, पेट, चेस्ट और गले की मसल्स में स्ट्रेच लाता है। यह आसन में सुधार करता है और वर्कफ्रॉम होम करने वाली महिलाओं के लिए वास्तव में फायदेमंद है।
इसे जरूर पढ़ें:कियारा आडवाणी की फिटनेस का सीक्रेट हैं ये 3 एक्सरसाइज, आप भी रोजाना करें
वृक्षासन पैरों को मजबूत बनाता है और सतर्कता और एकाग्रता में सुधार करता है। यह संतुलन और धीरज के साथ भी मदद करता है।
उत्तानासन ब्रेन को शांत करता है, तनाव को दूर करने में मदद करता है और डाइजेशन में सुधार करता है। यह हैमस्ट्रिंग, पिंडलियों और हिप्स में स्ट्रेच लाता है।
अश्व संचालनासन हिप्स और पैर के पिछले हिस्से में स्ट्रेच लाता है और क्वाड्रिसेप्स, ग्लूटस मैक्सिमस और हैमस्ट्रिंग को मजबूत करता है।
आप भी इस योगासन को रोजाना करके आलिया की तरह ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। साथ ही इससे आपकी सेहत को कई तरह के फायदे हो सकते हैं। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Article & Image Credit: Instagram.com(aliaabhatt & anshukayoga)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।