सिर्फ 5 मिनट करें ये वार्मअप एक्‍सरसाइज, मिलेंगे भरपूर फायदे

अगर आप सर्दियों में फिट रहना चाहती हैं तो अपनी एक्सरसाइज रूटीन में इन टिप्स को शामिल कर सकती हैं।

 
 warm up exercises in hindi

जब हमारा वजन अधिक बढ़ जाता है तो हमारे शरीर का सारा लचीलापन खत्म हो जाता है और हमें बैठने-उठने में काफी परेशानी होती है। साथ ही, हम कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाते और थका हुआ महसूस करते हैं। इसलिए हमें खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट करना चाहिए। हालांकि, हम बहुत कम समय जिम जाने के लिए निकाल पाते हैं।

ऐसे में बेहतर होगा कि आप घर पर ही वर्कआउट करें, लेकिन एक्सरसाइज करने से पहले अपने शरीर को वार्मअप करना न भूलें। एक्सपर्ट डॉक्टर हितेश खुराना कहते हैं कि अगर आप बिना वार्मअप करें एक्सरसाइज करते हैं, तो चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है और मसल्स पर अधिक प्रेशर पड़ सकता है।

इसलिए बेहतर होगा कि आप एक्सपर्ट द्वारा बताई गई वार्मअप एक्सरसाइज अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल करें। आपको बता दें कि डॉ. हितेश खुराना कायरोप्रैक्टिक, एर्गोनोमिक विशेषज्ञ और वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट हैं। तो देर किस बात की आइए प्रभावी एक्सरसाइज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्रॉल पुश अप

Push up exercises

सर्दियों में खुद को गर्म रखने या शरीर को शेप देने के लिए आप क्रॉल पुश अपअपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं। इसे करने से बॉडी की फुल मूवमेंट होती है और यह बॉडी को लचीलापन बनाने के लिए काफी प्रभावी मानी जाती है। साथ ही, इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अधिक टाइम की भी जरूरत नहीं होगी, जिसे आप सिर्फ 5 मिनट कर सकती हैं, कैसे? आइए जानते हैं।

कैसे करें?

  • इसे करने के लिए सीधी खड़ी हो जाएं।
  • क्रॉल करके आगे की ओर आएं।
  • फिर पुशअप करें और पीछे की ओर क्रॉल करके वापस जाएं।
  • इसके बाद नॉर्मल पोजीशन में वापस आ जाएं।
  • ऐसा 5 बार करें और फिर धीरे-धीरे इस प्रक्रिया को बढ़ा दें।

इंचवर्म क्रॉल

Warm up exercises in hindi

बॉडी को वार्मअप करने के लिए इंचवर्म क्रॉल एक्सरसाइजबेस्ट मानी जाती है। इस एक्सरसाइज को करने से न सिर्फ आपकी बॉडी का लचीलापन बढ़ेगा बल्कि बेहतर शेप भी मिलेगा। इसे करने के लिए बस आपको सुबह 5 मिनट निकालने होंगे और नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

कैसे करें?

  • इसे करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को थोड़ा-सा खोलकर खड़ी हो जाएं।
  • अब हिप्‍स से आगे की ओर झुकें और अपनी हथेलियों को चटाई पर रखें।
  • अगर आपकी हथेलियां फर्श पर सपाट हों तो आप अपने घुटनों को मोड़ सकती हैं।
  • इसके बाद अपने हाथों को आगे बढ़ाएं ताकि आप हाई प्‍लैंक में आ जाएं।
  • आपको अपने कंधों को सीधे आपकी कलाई के ऊपर रखना है।
  • फिर अपने हाथों और पैरों की मदद से क्रॉल करें और वापस ऐसे ही पीछे की ओर आ जाएं।
  • यह 1 बार हुआ आपको ऐसा 2 सेट में 10-12 बार करना होगा।

लंजेज विद साइड बेंड

Leg exercises

आपके लिए लंजेज विद साइड बेंड एक्सरसाइजभी बेहतर है, जिसे आप आसानी से कर भी सकती हैं। कहा जाता है कि यह एक्सरसाइज लंज हिप्‍स से कंधों तक गतिशीलता में सुधार करता है, जबकि क्वाड्स, ग्लूट्स और हैमस्ट्रिंग में ताकत बढ़ाता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-प्लस साइज महिलाएं अपने फिगर को मेंटेन करने के लिए करें ये 3 एक्सरसाइज

कैसे करें?

  • अपनी बाजुओं को साइड में रखकर खड़ी हो जाएं।
  • एक पैर के साथ आगे बढ़ें और लंज पोजीशन में आ जाएं।
  • सामने की ओर घुटने को 90 डिग्री तक मोड़ें।
  • पीछे वाले हाथ को अपने सिर के ऊपर तक लाएं।
  • सिर को सामने वाले पैर की ओर झुकाएं।
  • अपने सामने वाले हाथ को फर्श तक पहुंचाएं।
  • फिर पहली पोजीशन में लौट आएं।

नोट-अगर आपको कोई भी शारीरिक समस्या है, तो आप इन्हें करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। साथ ही, उनके फायदे भी आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करते हैं।

इस तरह आप घर पर आसानी से ये एक्सरसाइज कर सकती हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP