आने वाले फेस्टिवल सीजन के लिए अनारकली कुर्तों के लेटेस्ट डिजाइन तलाश रही हैं तो आपको एक नजर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के अनारकली कुर्ता लुक्स पर जरूर डालनी चाहिए। दिव्यांका की वॉर्डरोब में फ्लोर लेंथ अनारकली कुर्ता से लेकर शॉर्ट अनारकली कुर्ता तक सभी वैरायटी मौजूद हैं। आप उनके लुक्स को देख कर खुद के लिए वैसा ही कुर्ता रीक्रिएट करवा सकती हैं या फिर बाजार से खरीद भी सकती हैं।
चलिए दिव्यांका के 3 लेटेस्ट अनारकली कुर्ता लुक्स की एक झलक हम आपको दिखाते हैं ।
इसे जरूर पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी की इन एथनिक ड्रेसेस से लें इंस्पिरेशन और अपने लुक को बनाएं स्टाइलिश
इस तस्वीर में दिव्यांका त्रिपाठी ने फैशन लेबल 'the homeaffair jaipur' का डिजाइन किया हुआ कॉटन फैब्रिक का अंगरखा स्टाइल अनारकली कुर्ता पहना हुआ है। ग्रे कलर के इस फ्लोर लेंथ कुर्ते के साथ दिव्यांका ने सफेद कॉटन का दुपट्टा भी कैरी किया है। अगर आपको दिव्यांका का यह लुक पसंद आ रहा है तो आप भी इस तरह का फ्लोर लेंथ अंगरखा स्टाइल अनारकली कुर्ता रीक्रिएट करवा सकती हैं। आपको बाजार में भी अंगरखा स्टाइल वाले ट्रेंडी अनारकली कुर्ते में कई वैयरायटी मिल जाएंगी।
स्टाइलिंग टिप- आप इस तरह के कुर्तों के साथ ट्रेंडी एक्सेसरीज कैरी कर सकती हैं, इससे कुर्ते का लुक और भी अच्छा लगेगा। फ्लोर लेंथ अनारकली कुर्ते के साथ आप दुपट्टा कैरी करना चाहती हैं या नहीं यह आपकी इच्छा पर निर्भर करता है। वैसे इनके साथ दुपट्टा कैरी कर रही हैं तो उसकी लेंथ कुर्ते की लेंथ से मैच करती हुई होनी चाहिए वरना कम लेंथ का दुपट्टा थोड़ा ऑड लुक देता है।
इसे जरूर पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के ये स्टाइलिश लुक्स वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में दिखेंगे बेहद दिलकश
फैशन डिजाइनर पलक अग्रवाल द्वारा डिजाइन किए हुए व्हाइट अनारकली कुर्ते में दिव्यांका त्रिपाठी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस कुर्ते में बेल स्लीव्ज हैं, जो कुर्ते को मॉडर्न लुक दे रही हैं। कुर्ते की स्लीव्ज पर महीन प्रिंट भी है, जो दिव्यांका द्वारा कैरी किए गए दुपट्टे से मैच कर रहा है। गर्मी के मौसम के हिसाब से दिव्यांका का यह अनारकली कुर्ता परफेक्ट है। आप भी इसे आसानी से किसी अच्छे लोकल फैशन डिजाइनर से रीक्रिएट करवा सकती हैं या फिर किसी अच्छे शोरूम से खरीद सकती हैं।
स्टाइलिंग टिप- इस तरह के कुर्तों के साथ ब्रॉड लुक वाली एक्सेसरीज पहनी जा सकती है। इससे कुर्ते को अच्छा लुक मिलेगा। साथ ही आप इस तरह के अनारकली कुर्ते के साथ ब्लॉक प्रिंट वाले दुपट्टे कैरी कर सकती हैं। इस तरह के दुपट्टे आसानी से आपको बाजार में मिल जाएंगे।
आजकल शॉर्ट अनारकली कुर्ता भी फैशन में है। इस तरह के कुर्ते को अफगानी सलवार, घेरदार स्कर्ट और शरारा के साथ पहना जा सकता है। इस तस्वीर में दिव्यांका त्रिपाठी ने फैशन ब्रांड 'Maayera Jaipur' का डिजाइन किया हुआ शॉर्ट अनारकली कुर्ता मैचिंग शरारा के साथ पहना हुआ है। इसके साथ दिव्यांका ने मैचिंग नेट का दुपट्टा भी कैरी किया है। इस तरह के अनारकली कुर्ते आपको बाजार में कई वैरायटी और स्टाइल में मिल जाएंगे। आप चाहें तो किसी अच्छे लोकल दर्जी से इसे स्टिच भी करवा सकती हैं।
स्टाइलिंग टिप- शॉर्ट अनारकली कुर्ता के साथ हैवी लटकन लुक वाली ईयरिंग्स पहन कर आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। इस तरह के अनारकली कर्तों को आप दुपट्टे के साथ और बिना दुपट्टे के भी पहन सकती हैं। फेस्टिवल सीजन के लिए शॉर्ट अनारकली कुर्ता शरारा के साथ क्लब करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
दिव्यांका त्रिपाठी के अनारकली कुर्ता डिजाइन आप को अच्छे लगे तो उन्हें अपने लिए रीक्रिएट जरूर करवाएं। फैशन और स्टाइल से जुड़ी और भी रोचक टिप्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।