दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। दिव्यांका त्रिपाठी को पहली सफलता मिली थी शो बनू मैं तेरी दुल्हन से और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। स्टार प्लस के शो ये हैं मुहब्बतें में डॉ. इशिता भल्ला का उनका किरदार भी महिलाओं को काफी पसंद आया। दिव्यांका मल्टीटैलेंटेड एक्ट्रेसेस हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वह डांस में भी माहिर हैं। साल 2017 में वह डांस रियलिटी शो नच बलिए में विनर बनी थीं। दिव्यांका अपनी अदाकारी के साथ अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। अगर आप अपने वार्डरोब को अपडेट करना चाहती हैं तो दिव्यांका त्रिपाठी के खूबसूरत लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं-
मिरर वर्क वाले ब्लाउज के साथ एंब्रॉएड्री वाला लहंगा
अगर आपके घर में शादी या कोई खास ओकेशन है और आप अपने सबसे स्पेशल दिखना चाहती हैं तो दिव्यांका के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां दिव्यांका ने मिरर वर्क वाले ब्लाउज के साथ एंब्रॉएड्री वाला लहंगा पहना है। इस लहंगे पर व्हाइट और पिंक कलर का कॉम्बिनेशन बेहद खूबसूरत लग रहा है। इसके साथ दुपट्टे पर crochet lace भी उनके लुक में चार चांद लगा रही है।
इसे जरूर पढ़ें- दिव्यांका त्रिपाठी फिट रहने के लिए पति के साथ करती हैं स्पेशल वर्कआउट, देखें वीडियो
पीच लहंगे के साथ कोल्ड शोल्डर ब्लाउज
अगर आप रेगुलर लहंगे से कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो दिव्यांका त्रिपाठी के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां दिव्यांका ने पीच कलर का गोल्डन एंब्रॉएड्री वाला लहंगा पहना है। इस लहंगे के साथ दुपट्टे की अलग तरह से ड्रेपिंग और कोल्ड शोल्डर वाला ब्लाउज दिव्यांका को यूनीक लुक दे रहे हैं। शादी के फंक्शन्स में इस तरह का लुक काफी अच्छा लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें-पिंक कलर को बनाना है वार्डरोब का हिस्सा, टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
ग्रीन कलर की फ्रिल वाली साड़ी
अगर आपको हरा रंग पसंद है और आप रेगुलर साड़ी से बोर हो चुकी हैं तो दिव्यांका की तरह फ्रिल साड़ी वाला लुक ट्राई कर सकती हैं। यहां दिव्यांका ने डार्क ग्रीन कलर की साड़ी पहनी है, जिस पर पतला बॉर्डर और उसके साथ मैचिंग ग्रीन कलर का कोल्ड शोल्डर वाला ब्लाउज दिलकश लुक दे रहा है। उस पर दिव्यांका की मैचिंग ज्वैलरी और खुले बाल उनके लुक को और भी ज्यादा इंप्रेसिव बना रहे हैं। अगर आप पार्टी में शामिल होने वाली हैं तो दिव्यांका का यह लुक जरूर ट्राई करें।
स्काई ब्लू शरारे वाला लुक
गर्मियों में अगर हल्के रंगों वाली ड्रेसेस पहनी जाएं तो वे आंखों को सुकून देती हैं और देखने में भी आकर्षक लगती हैं। हल्के रंग वाली ड्रेसेस के लिए आप दिव्यांका के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां दिव्यांका ने स्काई ब्लू कलर का फुल स्लीव्स वाला कुर्ता पहना है और उसके साथ मैचिंग शरारा पहना है। इस ड्रेस के साथ मैचिंग दुपट्टा और झुमके दिव्यांका पर खूब फब रहे हैं। उस पर दिव्यांका के खुले बाल और लाइट मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
ग्रे कलर का अनारकली सूट
अगर आप रेगुलर कलर्स के बजाय कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो दिव्यांका की तरह ग्रे कलर का अनारकली सूट भी ट्राई कर सकती हैं। दिव्यांका का ये एंब्रॉएड्री वाला अनारकली सूट सावन गांधी का डिजाइन किया हुआ है। इसके साथ सिल्वर इयरिंग्स उनके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहे हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी से इंस्पिरेशन लेकर आप आसानी से अपनी एथनिक ड्रेसेस वाले लुक में बदलाव ला सकती हैं। तो आज ही कीजिए इसकी शुरुआत और अपने वार्डरोब को अपडेट कीजिए। आपके नए लुक से परिवार के साथ-साथ आपके दोस्त भी आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर करें। फैशन से जुड़ी अपडेट्स पाने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों