अगर टीवी की सबसे दमदार एक्ट्रेस की बात हो तो उसमें दिव्यांका त्रिपाठी का नाम जरूर आता है। 2006 में ’शश्श्श.. कोई है’ सीरियल से टीवी में कदम रखने वाली दिव्यांका की शुरूआत भले ही उतनी अच्छी ना रही हो। लेकिन बनू मैं तेरी दुल्हन में विद्या और ’ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला का किरदार निभाने के बाद दिव्यांका को घर-घर में पहचान मिली। इतना ही नहीं, दिव्यांका को लोग उनके असली नाम से नहीं, बल्कि इशिता कहकर पुकारा जाने लगा। दिव्यांका की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनका नाम फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई वाले सेलेब्स की लिस्ट में भी शामिल हुआ है। दिव्यांका सिर्फ 2019 ही नहीं, बल्कि 2018 में भी फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल हुई थी।
टीवी की इस बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस का स्टाइल भी लाजवाब है। लड़कियां उनके स्टाइल को फॉलो करती हैं। दिव्यांका एक्टिंग के मामले में तो बेहतरीन अदाकारा हैं ही, साथ ही उनके स्टाइल का भी कोई जवाब नहीं है। वह चाहे इंडियन वियर पहने या फिर वेस्टर्न वियर, हर स्टाइल में वह खूबसूरत नजर आती हैं। तो चलिए आज हम आपको दिव्यांका त्रिपाठी के कुछ बेहतरीन लुक्स दिखा रहे हैं-
इसे भी पढें: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के ये स्टाइलिश लुक्स वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में दिखेंगे बेहद दिलकश
दिव्यांका त्रिपाठी का यह स्टाइल बेहद ही यूनिक और ब्यूटीफुल है। इस लुक में दिव्यांका ने mad.glam का पिंक आउटफिट पहना है। ब्लेजर लुक में यह आउटफिट काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। इसके साथ दिव्यांका ने व्हाइट पम्पस पहने हैं। साथ ही the_jewel_gallery ब्रांड का ईयररिंग्स पहने हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दिव्यांका ने लाइट मेकअप और ओपन हेयर लुक्स रखा है। दिव्यांका के इस लुक को stylingbyvictor @sohail__mughal__ ने स्टाइल किया है।
सिंपल साड़ी में किस तरह स्टाइलिश दिखा जा सकता है, यह आप दिव्यांका के इस लुक से सीख सकती हैं। इस लुक में दिव्यांका ने प्लेन ग्रीन साड़ी पहनी है, जिसके बार्डर को रफल्स लुक दिया गया है। elementdesignnstudio ब्रांड के इस आउटफिट में दिव्यांका ने बेहद स्टाइलिश ब्लाउज पहना है। ब्लाउज का सीक्वेन लुक, कोल्ड शोल्डर स्टाइल और फ्रिंज लुक इसे बेहद खास बना रहा है। इसके साथ दिव्यांका ने the_jewel_gallery ब्रांड की एसेसरीज कैरी की है। वहीं मेकअप में दिव्यांका ने रेड लिप्स और ओपन हेयर लुक रखा है। दिव्यांका के इस लुक को stylingbyvictor @sohail__mughal__ ने स्टाइल किया है।
दिव्यांका त्रिपाठी का यह सूट लुक काफी सिंपल है, लेकिन फिर भी वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक में दिव्यांका ने [email protected] ब्रांड का मल्टीकलर सूट पहना है। इस हाईनेक ब्लैक सूट के साथ दिव्यांका ने येलो कलर की फ्लोरल पजामी पहनी है। इस सूट के साथ दिव्यांका ने ग्रीन चुनरी कैरी की है। दिव्यांका का यह स्टाइल किसी भी लड़की को काफी पसंद आएगा। इस सूट के साथ दिव्यांका ने गोल्डन कलर में पम्पस पहने हैं। वहीं मेकअप को दिव्यांका ने नेचुरल रखा है और हेयर्स को मिडिल पार्टिंग के साथ ओपन स्ट्रेट लुक रखा।
इसे भी पढें: सिर्फ एथनिक ही नहीं, शॉर्ट ड्रेस में भी दिव्यांका लगती हैं उतनी ही गार्जियस
जब कोई फैमिली फंक्शन हो तो लहंगा पहनने का मन करता है। ऐसे में आप दिव्यांका के इस लहंगा लुक से इंस्पिरेशन लें। इस लुक में दिव्यांका ने aishwarya_designstudio ब्रांड का लाइट पिंक लहंगा पहना है। लाइट पिंक ब्लाउज के साथ दिव्यांका ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना है। ब्लाउज को स्टाइलिश लुक देने के लिए कोल्ड शोल्उर लुक दिया गया है। इसके साथ दिव्यांका ने izaarajewellery ब्रांड की एसेसरीज पहनी है। मेकअप को दिव्यांका ने लाइट ही रखा है और हेयर्स को मिडिल पार्टिंग ओपन हेयर लुक रखा है।
Image Credit:(@ insta,divyankatripathidahiya)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।