herzindagi
pv sindhu lehenga ideas m

पार्टी में पहनना है कुछ खास, पीवी सिन्धु के इन लहंगा स्टाइल्स से लें इंस्पिरेशन

अगर आप पार्टी में कुछ अलग पहनने का मन बना रही हैं तो पीवी सिन्धु के इन लहंगा  स्टाइल्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2020-01-09, 16:54 IST

पीवी सिन्धु ना सिर्फ बैडमिंटन की बेहतरीन खिलाड़ी है, बल्कि उनका स्टाइलिंग सेंस भी काफी अच्छा है। यूं तो स्टाइल के मामले में अक्सर बॉलीवुड दीवाज का ही नाम लिया जाता है, लेकिन बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिन्धु जितना अच्छा खेलती है, स्टाइल के मामले में भी वह उतनी ही बेहतरीन हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी कई बेहतरीन तस्वीरे हैं, जो इस बात को जाहिर करती हैं।

खेल के जरिए देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने वाली पीवी सिन्धु की अगर आप बहुत बड़ी फैन हैं और उनकी तरह ही लुक पाना चाहती हैं, तो आप उनके स्टाइल्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। दरअसल, पीवी सिन्धु के ऐसे कई लुक्स हैं, जो किसी भी पार्टी की शान बन सकते हैं। अगर आप भी बाहर पार्टी में जा रही हैं और पीवी सिन्धु जैसा ही दिखना चाहती हैं तो आप उनके इन स्टाइल्स को फॉलो कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- पी वी सिंधु ने वो कमाल कर दिखाया है जो आज तक कोई भारतीय महिला खिलाड़ी नहीं कर पाई

यूं तो पीवी सिन्धु कई तरह के एथनिक वियर पहनती हैं, लेकिन लहंगे में उनके स्टाइल का कोई जवाब नहीं। वह एक नहीं, कई मौकों पर लहंगा लुक में नजर आ चुकी हैं और हर बार उनका स्टाइल अलग ही होता है। तो चलिए देखते हैं पीवी सिन्धु के कुछ बेहतरीन लहंगा स्टाइल लुक्स-

क्रीम लहंगा

pv sindhu lehenga ideas cream 

इस लुक में पीवी सिन्धु की सादगी और खूबसूरती दोनों ही एक साथ निखरकर सामने आ रही है। पीवी सिन्धु ने इस लुक में krsnacouture का क्रीम कलर लहंगा पहना है। जहां इसका लहंगा प्लेन है, वहीं स्लीवलेस टॉप पर खूबसूरत प्रिंट है। अपने लुक को पीवी सिन्धु ने नेचुरल मेकअप और पोनीटेल के साथ कंप्लीट किया है।

गोल्डन विद येलो

pv sindhu lehenga ideas golden

इस लुक में पीवी सिन्धु ने एकदम इंडियन अवतार में नजर आई। इस लुक में पीवी सिन्धु ने ashwinireddyofficial ब्रांड का येलो व गोल्डन कलर का लहंगा पहना है। लहंगे के ब्लाउज में गोल्डन सीक्वेंस लुक है। वहीं लहंगे के साथ पीवी सिन्धु ने शीयर चुनरी कैरी की है।

 

अपने इस लुक में पीवी सिन्धु ने aquamarine_jewellery ब्रांड के ईयररिंग और हाथों में रिंग पहने है। मेकअप को पीवी सिन्धु ने लाइट रखा है और हेयर्स को ओपन लुक दिया है।

पिंक लहंगा

pv sindhu lehenga ideas pink

पीवी सिन्धु का यह लहंगा बेहद यूनिक है और किसी भी पार्टी की जान बन सकता है। अगर आप लहंगे को एक मॉडर्न टच के साथ पहनना चाहती हैं तो पीवी सिन्धु के इस लहंगे से इंस्पिरेशन लें। इस लुक में पीवी सिन्धु ने shriyabhupal  द्वारा डिजाइन किया हुआ पिंक कलर का लहंगा पहना है।

 

इस लहंगे में वाइव्रेंट फ्लोरल स्कर्ट के साथ पीवी सिन्धु ने वन शोल्डर रफल क्रॉप टॉप को पेयरअप करके पहना है। इसके साथ पीवी सिन्धु ने नो मेकअप लुक रखा है।

मल्टीकलर लहंगा

pv sindhu lehenga ideas multicolour

पीवी सिन्धु का यह मल्टीकलर लहंगा स्टाइल बेहद रिफ्रेशिंग है और आप इसे केजुअल से लेकर किसी गेट-टू-गेदर में आसानी से कैरी कर सकती हैं। इस लुक में पीवी सिन्धु ने shantanunikhil द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगापहना है। इस लुक में पीवी सिन्धु ने ब्लू कलर के फुल स्लीव्स शर्ट स्टाइल के साथ मल्टीकलर लहंगा कैरी किया है।

इसे भी पढ़ें- ऑफिस में नहीं दिखना है बहनजी तो एथनिक लुक के लिए ये टिप्स अपनाएं और स्मार्ट कहलाएं

पीवी सिन्धु ने इसके साथ aquamarine_jewellery की एसेसरीज कैरी की है।लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स लुक में पीवी सिन्धु यकीनन बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।