हिंदू धर्म में शादी के समय राशि और कुंडली का बहुत इम्पोर्टेंस होता है ऐसे में आप शादी का लहंगा खरीदने जा रही हैं तो आपके अपनी राशि के बारे में जरुर पता होना चाहिए और फिर आप अपनी राशि के हिसाब से अपने ब्राइडल लहंगे का रंग भी पसंद कर सकती हैं। हर दुल्हन के लिए उसका ब्राइडल लहंगा बेहद खास होता है फिर भले ही दीपिका पादुकोण की शादी का लहंगा हो जिस पर खास आशीर्वाद लिखवाया गया था या फिर प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल लहंगा हो या फिर कोई भी आम लड़की हो जिसकी शादी होने वाली है। तो आप भी अगर उन्हीं लड़कियों में से हैं जिसकी शादी होने वाली है या आपकी बेस्ट फ्रेंड की शादी है तो आप उसे राशि के हिसाब से ब्राइडल लहंगा खरीदने के लिए स्जेस्ट कर सकती हैं।
मेष राशि वाली लड़कियों के बारे में बात करें तो इनका स्वभाव ऐसा होता है जो हमेशा ही आगे बढ़ते रहना चाहती हैं यानि इन्हें ज़िंदगी में जो मिल रहा होता है उससे एक कदम और आगे जाने की सोच रखती हैं। मेष राशि वाली लड़कियों को रेड या पिंक कलर का लहंगा लेना चाहिए।
वृष राशि वाली लड़कियों का स्वभाव ऐसा होता है कि वो किसी पर भी आसानी से भरोसा कर लेती हैं और भरोसेमंद भी होती हैं। ये रिश्ते में लॉयल होती हैं और सेक्रिफाइज़ करने से पीछे नहीं हटती। इनके ब्राइडल लहंगे के रंग की बात की जाए तो इन्हें सॉफ्ट कलर ही पहनने चाहिए। लाइट ग्रीन कलर का लहंगा या फिर पिंक, क्रीम इनके लिए बेस्ट हैं। बनारसी ब्राइडल लहंगा भी इन पर खूब जचेगा।
Read more: Priyanka Chopra Bridal Makeup: कुछ इस तरह से होगा प्रियंका का ब्राइडल मेकअप, आर्टिस्ट ने दिए हिंट्स
मिथुन राशि वाली लड़कियां बैलेंस होती हैं। इन्हें नयी चीज़ें सीखना अच्छा लगता हैं। यैलो कलर का ब्राइडल लहंगा इनके लिए बेस्ट है क्योंकि ये इनकी सोच और इनके मन के उत्साह को बनाए रखेगा। इसके अलावा ये ग्रीन कलर का ब्राइडल लहंगा या फिर यैलो कलर के कॉम्बीनेशन के साथ भी अपना ब्राइडल लहंगा डिज़ाइन करवा सकती हैं।
कर्क राशि की लड़कियां समझदार होती हैं और अपने दिल की बात को किसी से आसानी से शेयर नहीं करती। इन लड़कियों से आप अपने सीक्रेट्स भी शेयर कर सकती हैं। कर्क राशि की लड़कियों को अपनी शादी पर चांदी जैसी चमक का लहंगा पहनना चाहिए। सिल्वर और शाइनी कलर इनके लिए बेस्ट रहेगा।
Read more:
सिंह राशि वाली लड़कियों चंचल होती है इनके होने से रोनक बनी रहती है। जिस से भी इन्हें मोहब्बत होती है ये उसे जूनून की तरह निभाती हैं। इन्हें अपनी शादी के दिन गोल्डन कलर का ब्राइडल लहंगा पहनना चाहिए ये इनकी पर्सनेलिटी को जरुर सूट करेगा।
कन्या राशि की लड़कियों को अच्छे से तैयार होकर रहना का शौक होता है। इन्हें उलझन फैलाना और उलझी हुई चीज़ों में फंसना बिल्कुल पसंद नहीं होता ये सोच में काफी गंभीर और सुलझी हुई होती हैं। इनके लिए मेहंदी ग्रीन कलर का ब्राइडल लहंगा काफी अच्छा रहेगा। इसके अलावा ये बॉटल ग्रीन, पैरेट ग्रीन कलर भी पहन सकती हैं। पेस्टल कलर के लहंगे भी इन्हें जरुर पसंद आएंगे।
Read more: कसौटी जिंदगी की पार्ट 2 की कोमोलिका जैसा दिखना है स्टाइलिश तो पहने अफगान ज्वेलरी
तुला राशि की लड़कियों का स्वभाव ऐसा होता है कि इन्हें आर्टिस्टिक चीज़ें ज्यादा पसंद आती हैं। इनकी च्वाइस हटकर होती है। तुला राशि की लड़कियों में अलग का एट्रेक्शन होता है। इन्हें अपनी शादी पर ऐसा लहंगा पहनना चाहिए जिसका रंग इनकी पर्सनेलिटी को बैलेंस करता है। तुला राशि की लड़कियों को पिंक, मर्जेंटा कलर का ब्राइडल लहंगा लेना चाहिए।
वृश्चिक राशि की लड़कियों किसी के नेचर को भी आसानी से समझ लेती हैं। इनमें ऐसा एट्रेक्शन होता है कि इन्हें अपने काम करवाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरुरत नहीं पड़ती। इस राशि की लड़कियों की शादी है तो इन्हें शादी का लहंगा खरीदते समय मैरुन कलर के बारे में सोचना चाहिए ये रंग ना सिर्फ इन पर खिलेगा बल्कि इन्हें सूट भी करेगा।
धनु राशि की लड़कियों को फ्रीडम पसंद होती है। ये फ्रेंडली नेचर की होती है लेकिन जब को इनसे बेवजह चेप होता है तो इन्हें ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आती। इन्हें चमकीले और ग्लिटरी कलर पसंद होते हैं इसलिए ये अपनी शादी के दिन गोल्डन कलर का ब्राइडल लहंगा भी पहन सकती हैं।
मकर राशि की लड़कियों का स्वभाव सहनशील होता है यानि इनमें इतने पेशेंस होते हैं कि इन्हें आसानी से गुस्सा नहीं आता और ये हर काम को सोच समझकर ही करना पसंद करती हैं। शादी इनके लिए काफी मायने रखती है लेकिन ये दिखावे में यकीन नहीं रखती। इनके ब्राइडल लहंगे के रंग की बात करें तो इन्हें ग्रे कलर का लहंगा जरुर पसंद आएगा।
इन्हें सरप्राइज़ देना पसंद होता है। ये जितनी जल्दी किसी चीज़ को पसंद करती हैं उतनी ही जल्दी उससे बोर भी हो जाती हैं। इसलिए इन्हें अपनी शादी के दिन ऐसा कलर चुनना चाहिए जिसमें नयापन बना रहे। जैसे फिरोज़, ब्राइट ब्लू ऐसे कलर होते हैं जिन्हे आप जब भी पहनती हैं
मीन राशि की लड़कियों के दिल की बात आप उनकी आंखे देखकर आसानी से पड़ सकते हैं। इन्हे काल्पनिक दुनिया पसंद होती है और ये नयी चीज़ों के बारे में सोचती रहती हैं। इन्हे शादी के दिन लाइट कलर का लहंगा पहनने के बारे में सोचना चाहिए। यैलो कलर इनके लिए ज्यादा बेस्ट रहेगा।
ब्राइडल लहंगे के कलर के बारे में तो हर लड़की की अपनी पसंद होती है। हमने आपको राशि के हिसाब से लहंगे के रंग के बारे में बताया है लेकिन फिर भी ऐसी की बातें कुंडली में होती है जैसे गृह दशा का बदलना या कुछ और तो आप किसी पंडित से भी ब्राइडल लहंगे का रंग चुनने से पहले सलाह कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।