दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री व कई यंग गर्ल्स की इंस्पिरेशन है। अमूमन लड़कियां उनके स्टाइल को फॉलो करती हैं। दिव्यांका का हर लुक पहले से अच्छा होता है। वैसे तो दिव्यांका हर आउटफिट को बेहद स्टाइलिश तरीके से पहनती हैं, लेकिन अगर आप पिंक कलर को एक एक्ट्रेस की तरह ब्यूटीफुली कैरी करना चाहती हैं तो आप दिव्यांका त्रिपाठी के वार्डरोब से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
वैसे इन दिनों दिव्यांका त्रिपाठी अपनी पर्सनल लाइफ को काफी एन्जॉय कर रही हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। वह अपने फैन्स से अपनी पर्सनल लाइफ और अपने थाट्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अपने एक ट्वीट के चलते दिव्यांका को ट्रोल भी होना पड़ा था। लेकिन एक स्वतंत्र देश में हर किसी को अपने विचार रखने का हक है। फिर वह आम आदमी हो या फिर कोई टीवी स्टार। वैसे अगर आप दिव्यांका की फैन हैं और उनके स्टाइल को पसंद करती हैं तो आप उनके इन लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर पिंक कलर को अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं-
ब्लेजर ड्रेस
अगर समर्स में आप शार्ट ड्रेस को एक यूनिक ट्विस्ट देना चाहती हैं तो आपको टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का यह ब्लेजर ड्रेस लुक जरूर पसंद आएगा। इस लुक में दिव्यांका ने पिंक कलर की शार्ट ब्लेजर ड्रेस पहनी है। mad.glam ब्रांड की इस फुल स्लीव्स आउटफिट के साथ ब्रॉड बेल्ट को टीमअप किया गया है। साथ ही the_jewel_gallery ब्रांड की एसेसरीज को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया है। इस लुक में दिव्यांका ने मेकअप को बेहद मिनिमम रखा है।
इसे भी पढ़ें:टीवी की फेवरेट बहु दिव्यांका त्रिपाठी के वेट लॉस सीक्रेट के बारे में जानें
गाउन लुक
अगर आप पार्टीवियर में कुछ पिंक पहनना चाहती हैं तो दिव्यांका का यह लुक देखें। इस लुक में दिव्यांका त्रिपाठी ने soshaibysofi ब्रांड का satin पिंक गाउन पहना है। इस वनस्लीव्स गाउन में फ्रंट स्लिट इसे और भी खास बना रहा है। वहीं गाउन में दूसरी स्लीव्स को बैलून लुक दिया गया है। इस गाउन के साथ दिव्यांका ने aquamarine_jewellery ब्रांड की एसेसरीज कैरी है। वहीं नेचुरल मेकअप लुक और ओपन हेयर्स से दिव्यांका ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।
सॉफ्ट लुक
अगर आप पिंक कलर में एक क्यूट गर्लिश लुक चाहती हैं तो आपको दिव्यांका का यह स्टाइल जरूर पसंद आएगा। इस लुक में दिव्यांका ने eyecandybyps ब्रांड का लाइट पिंक कलर गाउन पहना है। इस गाउन को ऑफ शोल्डर लुक दिया गया है। वहीं अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए दिव्यांका ने izaara_jwellery ब्रांड की मिनिमम ज्वैलरी कैरी की है। मेकअप को दिव्यांका ने लाइट व नेचुरल ही रखा है, जो उन पर काफी अच्छा लग रहा है।
इसे भी पढ़ें:दिव्यांका ने शेयर की भोपाल से मुंबई तक पहुंचने की उनकी कहानी
शार्ट ड्रेस लुक
समर्स में शार्ट ड्रेस स्टाइल काफी अच्छा लगता है और आप इसे कई तरह से पहन सकती हैं। इस लुक में दिव्यांका त्रिपाठी ने लाइफ पिंक की शार्ट ड्रेस पहनी हैं, जिसमें लेस लुक आउटफिट को और भी खास बना रहा है। वहीं इस शार्ट ड्रेस की स्लीव्स पर भी थोड़ा सा रफल लुक दिया गया है। अपने इस लुक में दिव्यांका ने हील्स को स्किप करके स्नीकर्स कैरी किए हैं। मेकअप को दिव्यांका ने लाइट रखा है, जिसमें लिप्स को पिंक लुक दिया है।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों