साड़ी के ऐसा भारतीय परिधान है जिसे हर महिला को पहनना पसंद होता है। भारतीय महिलाओं के साथ आज विदेशी भी साड़ी को पहन रहे हैं। यह एक ऐसा पहनावा है जिसको आप हर मौके पर स्टाइल कर सकती हैं। साड़ी में आप परफेक्ट ट्रेडिशनल अवतार में नजर आती हैं। इस पहनावे को महिलाएं काफी पुराने समय से पहनती आ रही हैं। अभी बीते कुछ सालों में साड़ी की जगह सूट ने ले ली हैं, लेकिन इसके बावजूद आज भी किसी शादी-समारोह में आपको महिलाएं साड़ी में भी ज्यादा नजर आती हैं। आजकल अनमैरिड लड़कियां भी खूब साड़ी कैरी करना पसंद कर रही हैं।
वहीं फैशन की दुनिया में हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। फिर चाहे वो इंडियन लुक हो या वेस्टर्न। हर दिन कपड़ों के फैब्रिक से लेकर कलर और स्टाइल करने के तरीके में बदलाव देखने को मिलता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि वो ट्रेंड के हिसाब से अपना लुक अपडेट करता रहे। ताकि वो खुद को फैशनबल लुक दे सके। वहीं साड़ी को सही तरीके से कैरी करना भी बेहद जरूरी होता है। तब जाकर हमारा लुक खूबसूरत नजर आता है। आजकल कंट्रास्ट ऑउटफिट काफी चलना में हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में येलो कलर के साड़ी के संग किस रंग के कंट्रास्ट ब्लाउज पहनने पर जचेंगे उसके बारे में टिप्स देने जा रहे हैं। जिनसे आइडिया लेकर आप भी अपना लुक गॉर्जियस बना सकती हैं।
ब्लैक हाल्टर नेक ब्लाउज
यदि आपके पास भी कोई शिफॉन येलो कलर की साड़ी है तो आप उसके संग ब्लैक कलर का हाल्टर नेक ब्लाउज बुना सकती हैं। ऐसे ब्लाउज लुक को काफी स्टाइलिश बना देते हैं। इस तरह के नेकलाइन वाले ब्लाउज की खास बात होती है कि इनके संग आपको कोई भी नेकलेस पहनने की जरूरत नहीं होती है। वहीं येलो और ब्लैक का कॉम्बिनेशन काफी परफेक्ट लगता है। इस साड़ी के संग आप बाउंसी हेयर न्यूड मेकअप और सिल्वर कलर के झुमके पेयर अप करें।
ये भी पढ़ें: Blouse Designs: सिंपल साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के लिए वियर करें ये प्रिंटेड ब्लाउज, देखें न्यू डिजाइंस
मरून वेलवेट ब्लाउज
येलो साड़ी के संग आप मरून रंग का ब्लाउज भी कैरी कर सकती हैं। येलो और मरून कलर का कॉम्बिनेशन आपके लुक को क्लासी टच देता है। मैरिड महिलाओं के लिए यह लुक परफेक्ट रहता है। ऐसे में आप पीले रंग की जॉर्जेट साड़ी के साथ वेलवेट फैब्रिक का मरून ब्लाउज बनवा सकती हैं। इसके नेकलाइन को आप डीप लुक देते हुए राउंड में रखें। साथ में गोल्डन कलर की झुमकी, बन हेयर स्टाइल और ग्लॉसी मेकअप शानदार लुक देगा।
प्लेन पिंक ब्लाउज
येलो साड़ी के संग पिंक ब्लाउज का कॉम्बिनेशन बेहद अट्रैक्टिव लुक देता है। यंग गर्ल्स के लिए यह लुक बेस्ट रहता है। ऐसे में यदि आपके पास कोई साटन फैब्रिक वाली येलो साड़ी है तो आप उसके संग कॉटन सिल्क प्लेन स्लीवलेस ब्लाउज बनवा सकती हैं। साथ में मिनिमल मेकअप ओपन स्ट्रेट हेयर और कानों में ऑक्सीडाइज झुमकी आपके लुक को ग्रेसफुल बन देगी। ऐसे ब्लाउज आपको रेडीमेड भी आसानी से मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Blouse Sleeves Designs: मोटी बाजुओं के लिए बेस्ट हैं ये यूनिक स्लीव्स डिजाइंस, हर साड़ी के संग करेंगे मैच
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: myntra/MIRCHI FASHION/KALINI/Saree mall/VL SAREES/Swtantra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों