Blouse Designs For Heavy Breast: हैवी ब्रेस्ट के लिए टेलर से सिलवाएं ये ब्लाउज, लुक लगेगा अच्छा

 ब्रेस्ट हैवी होने की वजह से हम अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं, किस तरह के ब्लाउज को डिजाइन करवाएं। ऐसा इसलिए ताकि हमारा लुक अच्छा लगे। इसके लिए जरूरी है कि आप अलग-अलग डिजाइन को देखें और अपने हिसाब से टेलर से तैयार करवाएं।
Blouse designs

साड़ी हो या लहंगा एथनिक आउटफिट पहनना हम सभी को पसंद होता है। इस तरह के आउटफिट फेस्टिवल या शादी के दिनों में सबसे ज्यादा पहनें जाते हैं। इसलिए सबसे ज्यादा शॉपिंग भी इन दिनों में होती है। इसकी वजह से हम अक्सर कुछ अलग डिजाइन के कपड़ों को ट्राई करना पसंद करते हैं। इसमें से कई सारे डिजाइन ऐसे होते हैं, जो अच्छे तो लगते हैं। लेकिन हम पहनने में कम्फर्टेबल नहीं होते हैं। खासकर ब्लाउज डिजाइन हैवी ब्रेस्ट की वजह से कुछ ऐसे डिजाइन होते हैं, जो पहनने के बाद अच्छे नहीं लगते है। लेकिन देखने में अच्छे नजर आते हैं। इसके लिए आप कुछ अलग डिजाइन को देखकर टेलस से तैयार करवाएं। इससे आप सुंदर दिखाई देंगी।

शर्ट स्टाइल ब्लाउज (Shirt Style Blouse Designs)

Shirt Style Blouse Designs

आपके ब्रेस्ट अगर हैवी हैं, तो ऐसे में आप शर्ट स्टाइल वाले ब्लाउज को वियर कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन साड़ी और आजकल लहंगे के साथ भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसे पहले भी महिलाएं घाघरा के साथ पहना करती हैं। लेकिन आजकल ये फैशन ट्रेंड बन गया है। आप अपने लिए इसी डिजाइन के ब्लाउज को क्रिएट करा सकती हैं। आपको शर्ट में कॉलर रखवाना है या इसे राउंड डिजाइन में बनाना है। उस चीज को आपको पसंद करना है। इसमें साइड में कट लगाएं। फिर इसे वियर करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।

एम्पायर वेस्ट ब्लाउज (Empire Waist Blouse)

Empire Waist Blouse

आप अपनी वेस्ट को हाइलाइट नहीं करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप एम्पायर वेस्ट डिजाइन वाले ब्लाउज को टेलर से तैयार करा सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज में नीचे की तरफ सिलाई की जाएगी और नीचे ब्लाउज को हल्का ढीला रखा जाएगा। इससे ये ब्लाउज थोड़ा क्रॉप टॉप की तरह नजर आएगा। इसकी नेकलाइना आप डीप या सिंपल दोनों तरह से रख सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज भी पहनने के बाद अच्छे लगेंगे।

इसे भी पढ़ें: Fancy Blouse Designs: डोरी वाले ब्लाउज को कहें बाय-बाय, बनवाएं ये डिजाइन

फुल स्लीव्स ब्लाउज (Full sleeves blouse)

Full sleeves blouse

आप अपने साड़ी के ब्लाउज को फुल स्लीव्स डिजाइन में भी क्रिएट करा सकती हैं। इसके लिए आपको ब्लाउज में सिंपल डिजाइन बनवाना है। बस इसकी स्लीव्स को फुल रखना है। इससे आपके ब्लाउज का लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सुंदर दिखाई देंगी।

इसे भी पढ़ें: Blouse For Saree: साड़ी को फैंसी लुक देने के लिए बेस्ट रहेंगे मिरर वर्क वाले ये ब्लाउज, देखें खूबसूरत डिजाइंस

इस बार हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाएं इन ब्लाउज डिजाइन को ट्राई करें। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको अलग-अलग डिजाइन का आइडिया हो जाएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Nykaa Fashion/ Swtantra, Gajra Gang

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP