बॉलीवुड एक्ट्रेस भले ही कितनी भी मॉर्डन क्यों न हों, लेकिन वह सभी ट्रेडिशनल ड्रेस को काफी पसंद करती हैं। वेडिंग जैसे खास मौकों पर बॉलीवुड एक्ट्रेस भी लहंगा, साड़ी और ट्रेडिशनल ड्रेस ही पहनना पसंद करती हैं। वेडिंग सीजन भी लगभग आ ही चुका है और ऐसे में आप भी नए-नए डिजाइन के लहंगे ढ़ूंढ रही होंगी। हर साल कुछ न कुछ नया फैशन ट्रेंड आता है, जिसे महिलाएं ट्राई करना खूब पसंद करती हैं। हम यहां बात कर रहे हैं फ्लोरल लहंगे की, जो आपको एक नया और ग्लैम लुक देने के लिए काफी हैं। कियारा आडवाणी से लेकर आलिया भट्ट तक सभी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इस साल फ्लोरल लहंगे ट्राई किए हैं, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम से पता चलता है कि वह लहंगा पहनना बेहद पसंद करती हैं। लाइट पिंक कलर का लहंगा आलिया भट्ट पर काफी सूट कर रहा है, इसमें बटरफ्लाई, बड़े-बड़े फूल, रंग-बिरंगे पक्षियों के डिजाइन बनाए गए हैं। यह एंब्रॉयडरी लहंगा दिखने में सुंदर होने के साथ-साथ आरामदायक भी है और आलिया ने इसे सिंपल स्लीवलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया है। अगर आप ऐसा लहंगा पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो लो-पोनीटेल के साथ सिल्वर इयरिंग भी कैरी कर सकती हैं।
बता दें कि इस लहंगे में 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया, जो पर्यावरण को बचाता है। इसमें 35 बच्चों द्वारा डिजाइन बनाया गया था और इसे 4 महीने से ज्यादा का समय लगा था। इस लहंगे को तैयार करने के लिए स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ-साथ 13 कारीगरों को भी जोड़ा गया था।
ऑफ-व्हाइट कलर पर रेड और ग्रीन एंब्रायडरी के साथ सोनम कपूर का यह लहंगा बिल्कुल लेटेस्ट है। ऐसे लहंगे आप इस वेडिंग सीजन में जरूर ट्राई कर सकती हैं, क्योंकि यह कलर कॉम्बिनेशन आपको एक डिफ्रेंट लुक देगा। सोनम कपूर ने यह लहंगा वी-नेक और फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ कैरी किया है। आप इसके साथ रेड लिपस्टिक, ब्राउन स्मोकी आई लुक और हैवी ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। ऐसा लहंगा खरीदने से पहले ध्यान रखें कि एंब्रॉयडरी केवल नीचे की ओर होनी चाहिए, क्योंकि ऊपर तक एंब्रॉयडरी वाले लहंगों का ट्रेंड आजकल कम हो चुका है।
इसे जरूर पढ़ें: कुछ इस तरह पहनें जंपसूट, दिखेंगी बेहद गार्जियस
मिंट ग्रीन कलर आजकल काफी ट्रेंडिंग है और इस रंग के लहंगे, साड़ी व गाउन बेहद अच्छे लगते हैं। कियारा आडवाणी ने मिंट ग्रीन कलर का लहंगा पहना है, जिसमें लाइट पिंक फ्लोरल एंब्रॉयडरी की गई है। इतना ही नहीं, कियारा ने इस लहंगे के साथ नेट का पफ स्लीव्स वाला ब्लाउज पहना है। गोल्डन और मिंट ग्रीन कलर का चोकर और स्ट्रेट हेयर कियारा पर बिलकुल परफेक्ट लग रहे हैं। अगर आप भी इस कलर में लहंगा ट्राई करना चाहती हैं, तो कियारा से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Latest Bridal Lehenga 2020: होने वाली दुल्हनें ले सकती हैं इन सेलिब्रिटीज के ब्राइडल लहंगों से फैशन टिप्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के लहंगे में पीच कलर से फ्लोरल एंब्रॉयडरी की गई है, जो पूरे लहंगे को नया लुक दे रही है। इसके साथ अनन्या ने सिंपल स्लीवलेस ब्लाउज पहना है, जिसपर मिरर वर्क किया गया है। लहंगे के बॉर्डर में भी मिरर वर्क किया गया है, जो वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट लग रहा है। अगर आप हैवी लहंगा पहनना चाहती हैं, तो एंब्रॉयडरी और मिरर वर्क वाला लहंगा चुन सकती हैं।
कृति खरबंदा ने इस फोटो में मल्टी कलर का फ्लोरल लहंगा कैरी किया है, जिसमें पिंक, ब्लू, पर्पल और ऑरेंज जैसे कई रंग हैं। मेहंदी, हल्दी और सगाई जैसे फंक्शन में आप इस तरह के लहंगे कैरी कर सकती हैं, क्योंकि यह आपको एक ब्यूटीफुल लुक देते हैं। वेडिंग सीजन में कलरफुल लहंगे बेहद अच्छे लगते हैं और उनके साथ मल्टी कलर के इयरिंग कैरी करना एक बेहतर विकल्प है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।